• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुशीनगर से श्रावस्ती-लुंबनी के लिए हेलिकॉप्टर व चार्टर प्लेन सेवा होगी शुरू

Writer D by Writer D
18/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, श्रावस्ती
0
helicopter

helicopter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बौद्ध देशों के पर्यटकों की सुविधा के लिए कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बौद्ध तीर्थ स्थली श्रावस्ती व लुंबनी (नेपाल) के लिए हेलिकॉप्टर व चार्टर प्लेन सेवा शुरू होगी। इसके लिए लुंबनी के नजदीक श्रावस्ती में राज्य सरकार 1525 मीटर लंबा और 60 मीटर चौड़े रन-वे का निर्माण करा रही है।

कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण मन्दिर में बुद्ध की पांचवी सदी की शयनमुद्रा वाली प्रतिमा व मुकुटबन्धन स्तूप समेत अनेक बुद्धकालीन स्मारक व धरोहर के दर्शन पूजन के लिए बौद्ध देश थाईलैंड, जापान, श्रीलंका, म्यांमार, ताइवान, सिंगापुर, मलेशिया, भूटान आदि देशों के श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालु व पर्यटक यहां से बुद्ध की जन्मस्थली लुंबनी, श्रावस्ती व कपिलवस्तु भी जाते हैं।

सुशांत केस: सिद्धार्थ पिठानी को मिली अंतरिम जमानत, 5 दिन बाद करना होगा सरेंडर

तीनों स्थल कुशीनगर से 250-300 किमी की दूरी पर स्थित है। सड़क मार्ग से इन स्थलों पर आने-जाने में पर्यटकों का दो दिन का समय लग जाता है। इस कारण वीआईपी पर्यटक समयाभाव के कारण कुशीनगर से ही वापस लौट जाते हैं। विशेषकर वृद्ध व बीमार पर्यटक चाह कर भी सड़क मार्ग से इन स्थलों की यात्रा नही कर पाते थे।

हेलिकॉप्टर व चार्टर प्लेन सेवा शुरू होने से वीआईपी पर्यटकों का समय बचेगा, साथ ही बृद्ध व बीमार पर्यटक की यात्रा सुलभ होगी। हेलिकॉप्टर सेवा प्रदाता कम्पनी पवन हंस ने कई साल से उड़ान की योजना तैयार कर रखी है। कम्पनी का दल सर्वे भी आया था। बौद्ध सर्किट में हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने के लिए खुद तत्कालीन पर्यटन व संस्कृति मंत्री डाॅ. महेश शर्मा ने 25 सितम्बर, 15 को नई दिल्ली में केंद्र सरकार के 12 महत्वपूर्ण मंत्रालयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी।

‘बबीता जी’ को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, सभी मामलों की कार्यवाही पर लगी रोक

एयरपोर्ट निदेशक कुशीनगर व नोडल अधिकारी श्रावस्ती एके द्विवेदी ने बताया कि श्रावस्ती में रन-वे का कार्य हो चुका है। शेष कार्य पूरे होने के करीब है। श्रावस्ती बौद्ध सर्किट का महत्वपूर्ण अंग है। ऐसे में चार्टर प्लेन व हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होने का पूरा पूरा स्कोप है।

Tags: Helicopter and charter plane service
Previous Post

सुशांत केस: सिद्धार्थ पिठानी को मिली अंतरिम जमानत, 5 दिन बाद करना होगा सरेंडर

Next Post

निराश्रित बच्चों से मिलकर भावुक हुए CM योगी, बोले- चिंता मत करो, मैं हूं न

Writer D

Writer D

Related Posts

Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
CM Yogi congratulated on the commencement of Jagannath Rath Yatra
उत्तर प्रदेश

सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो : योगी आदित्यनाथ

16/07/2026
Uttarakhand is painted in the color of greenery on Harela festival
Main Slider

हरेला पर्व पर हरियाली के रंग में रंगा उत्तराखंड, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

16/07/2026
Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Next Post

निराश्रित बच्चों से मिलकर भावुक हुए CM योगी, बोले- चिंता मत करो, मैं हूं न

यह भी पढ़ें

suicide

वीर बहादुर सिंह विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

11/10/2020
corona

SDM मेडिकल कॉलेज में कोरोना का कहर, संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 306 पहुंचा

28/11/2021
Imran Khan

Imran Khan की रिहाई का विरोध, उग्र भीड़ ने सुप्रीम कोर्ट को घेरा

15/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version