• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर: सीएम योगी

Writer D by Writer D
20/07/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर आकर देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

मिशन रोजगार (Mission Rojgar) के तहत लोकभवन में आयोजित निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित कुल 700 नव नियुक्त अधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश ऐसे ही पिछड़ा नहीं था। जगह-जगह बेईमान और भ्रष्ट लोगों को नमूनों के रूप में बैठा दिया गया था, जो पूरे उत्तर प्रदेश को खोखला बनाने में लगे हुए थे। भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार करने के लिए हमें तैयार रहना होगा। जातिवाद, भ्रष्टाचार और भेदभाव विकास के सबसे बड़े बाधक हैं।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि विगत छह वर्ष में उत्तर प्रदेश के अंदर साढ़े पांच करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं और सामान्य जीवन जी रहे हैं। नीति आयोग के आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर आकर देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हुई है। यूपी वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने की ओर बढ़ चुका है। यह एक सामूहिक प्रयास से संभव हो पाया है।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि छह वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के युवाओं के सामने पहचान का संकट था। युवाओं को अपने आपको उत्तर प्रदेश का बताने में शर्म आती थी। हमारी सरकार में स्थितियां बदली हैं। आज का युवा गर्व से खुद को उत्तर प्रदेश का नागरिक बताता है। यूपी विकास की प्रक्रिया के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बेहतर कार्य हो रहा है। गरीब कल्याण की योजनाएं पूरे प्रदेश के अंदर प्रभावी ढंग से लागू हुई हैं। उत्तर प्रदेश की जनता को सरकार से जो अपेक्षाएं थी, उस पर हम खरे उतर रहे हैं। यह तब संभव हो पाया जब शासन, प्रशासन और हर कार्मिक ने मिलकर प्रयास किया।

हमें 25 करोड़ जनता के लिए कार्य करना है, उनकी अपेक्षाओं पर हमें खरा उतरना है: सीएम योगी

उन्होने (CM Yogi) कहा कि आयुर्वेद घोटाले के बाद आयुष विभाग में बरसों से पद लंबित पड़े थे। पूरी प्रक्रिया बाधित हो गई थी। आज 422 आयुष चिकित्सा अधिकारियों की यहां नियुक्ति हो रही है। हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आभारी हैं कि उन्होंने आयुष को एक नई पहचान दी है। अब आपका दायित्व बनता है कि हेल्थ और वेलनेस सेंटर को गति प्रदान करते हुए आयुष विभाग के कार्यों में तेजी लाएं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने नव नियुक्त अधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आपकी सेवा का कालखंड 30-35 वर्ष है। इस दौरान आप जितना अधिक संवेदनशील बनकर ईमानदारी से मेहनत करेंगे आपको उतनी अधिक आत्मसंतुष्टि मिलेगी। हमें 25 करोड़ की जनता को ध्यान में रखकर उनके कार्य करना है और उनकी अपेक्षाओं पर हमें खरा उतरना है। आप उत्तर प्रदेश के लिए अच्छा कार्य करेंगे तो उत्तर प्रदेश भी आपको पहचान दिलाएगा और आगे बढ़ने के लिए एक अवसर प्रदान करेगा।

नियुक्ति विभाग में 39 डिप्टी कलेक्टर, गृह विभाग में 93 पुलिस उपाधीक्षक, खाद्य एवं रसद विभाग में सात खाद्य विपणन अधिकारी/जिला पूर्ति अधिकारी, वित्त विभाग में 12 कोषाधिकारी/लेखाधिकारी, नगर विकास विभाग में 10 अधिशासी अधिकारी श्रेणी-1/सहायक नगर आयुक्त/कर निर्धारण अधिकारी, राजस्व विभाग में 44 तहसीलदार, आयुष विभाग में 422 चिकित्साधिकारी, भू-तत्व एवं खनिकर्म निदेशालय में 53 प्राविधिक सहायक/खान अधिकारी/खान निरीक्षक, राज्य संपत्ति विभाग में पांच व्यवस्थाधिकारी/व्यवस्थापक, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड में 15 प्रबंधक/विशेष कार्याधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।

कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान, राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान बाल्मीकि, आयुष विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु मौजूद रहे।

Tags: cm yogiLucknow Newsmission rojgarup news
Previous Post

चमोली की घटना के बाद मुख्य सचिव ने दिए सभी विभागों में विद्युत आपूर्ति की जांच के निर्देश

Next Post

उप्र में किसानों के लिए सौगात बनेगी ‘मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना’

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

2017 से पहले तत्कालीन सरकार ही सबसे बड़ी अपशगुन थी: सीएम योगी

15/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का पीडीए सिर्फ़ सत्ता पाने का फ़र्ज़ी नारा: केशव मौर्य

15/07/2026
SIT re-enters Ram Temple offering theft case
Main Slider

राम मंदिर चंदा चोरी: आज खुलेगा महा-घोटाले का पूरा राज, SIT दाखिल करेगी अंतिम रिपोर्ट

15/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पहले यूपी में नौकरियां नहीं थीं, भर्ती में होती थी वसूली: CM योगी

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

हिंदू आस्था पर प्रहार करने वाले आज आस्था की बात कर रहे हैं: मुख्यमंत्री योगी

15/07/2026
Next Post
Mukhyamantri Khet Suraksha Yojna

उप्र में किसानों के लिए सौगात बनेगी ‘मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना’

यह भी पढ़ें

voting counting

पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू, 12663 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

08/12/2020
Abhishek Nayar

अभिषेक नायर : खिलाड़ी तेजी से ढाल रहे है यूएई के वातावरण में

04/09/2020
Pulses

टमाटर ने दी राहत तो अब दालों के बढ़े दाम, मसालों ने भी लगाया महंगाई का तड़का

22/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version