• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘आगामी पर्व एवं त्योहारों में सड़कें बाधित ना हों…’ सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त आदेश

Writer D by Writer D
24/03/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आगामी पर्व एवं त्योहारों के दृष्टिगत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रविवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा की तथा प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी जनपदों में तीन दिवसीय ‘जनपदीय विकास उत्सव’ आयोजित किए जाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

– मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि आगामी दिनों में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी, ईद-उल-फितर, बैशाखी आदि महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार आने वाले हैं। विगत 10 वर्षों में केंद्र सरकार तथा प्रदेश में 08 वर्षों में सभी धर्म-सम्प्रदाय के पर्व-त्योहारों के आयोजन शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुए हैं। इस क्रम को आगे भी बनाये रखना होगा। परंपरा के विरुद्ध कोई भी कार्य न किया जाए। अराजकता फैलाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

* पर्व-त्योहारों के दौरान अनेक स्थानों पर शोभायात्राएं निकलेंगी और मेले आदि लगेंगे। उल्लास और उमंग के इस विशेष पर्व पर कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत यह समय संवेदनशील है। अतः हमें सतत सतर्क-सावधान रहना होगा। शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कड़ाई से पेश आएं।

* पर्व-त्योहार में शासन द्वारा सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। सभी पर्व शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हों, इसके लिए स्थानीय जरूरतों को देखते हुए सभी जरूरी प्रयास किए जाएं।

* अलविदा की नमाज़ के मौके पर विशेष सतर्कता रखें। ईद के अवसर पर साफ-सफाई, स्वच्छता व पेयजल की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायें
*
* धार्मिक कृत्यों से सड़क मार्ग बाधित न हो। संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। पुलिस की फुट पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए तथा पीआरवी 112 एक्टिव रहे। सोशल मीडिया को लेकर अलर्ट रहें। लोगों के लिए सकारात्मक संदेश जारी कराएं। पीस कमेटी की बैठक कर लें। शांति और सौहार्द के लिए मीडिया का सहयोग लें। त्वरित कार्यवाही और संवाद-संपर्क अप्रिय घटनाओं को संभालने में सहायक होती है।

* थाना, सर्किल, जिला, रेंज, जोन, मंडल स्तर पर तैनात वरिष्ठ अधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं, समाज के अन्य प्रतिष्ठित जनों के साथ संवाद बनाएं। छोटी सी अफवाह माहौल को बिगाड़ सकती है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को अलर्ट रहना होगा। गोतस्करी और अन्य संबंधित अपराध से जुड़े संदिग्ध लोगों पर नजर रखें।

* श्रीरामनवमी पर अयोध्या और चैत्र नवरात्रि के मौके पर माँ विंध्यवासिनी धाम, देवीपाटन धाम, सहारनपुर में माँ शाकुम्भरी धाम व सीतापुर में भी बड़ी संख्या में लोग आएंगे। आस्था और उल्लास के इन महत्वपूर्ण पर्वों के आयोजन को सुशासन, सुव्यवस्था का उदाहरण बनाया जाना चाहिए। भीड़ प्रबंधन के लिए बेहतर नियोजन किया जाना चाहिए। महत्वपूर्ण स्थलों पर आकर्षक साज-सज्जा की जानी चाहिए। तेज गर्मी के बीच लोगों की सुविधा के लिए पेयजल की व्यवस्था, छाजन, मैट आदि की अच्छी व्यवस्था हो। देवी स्थलों पर महिला पुलिस कार्मिकों की विशेष तैनाती की जाए।

* पर्व-त्योहार के मौके पर स्वास्थ्य सहित सभी तरह की आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट मोड में रखा जाए। सभी एम्बुलेंस अलर्ट मोड में हों।

– टेंपो, ई-रिक्शा चालकों का प्राथमिकता के साथ वेरीफिकेशन कराया जाए। नाबालिग वाहन न चलाएं। किरायेदारों का भी वेरीफिकेशन कराया जाए। महिला अपराधों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ओवरलोडिंग को जीरो प्वाइंट पर ही रोका जाए। इसके लिए जनपदों में गठित टास्क फोर्स में परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया जाए।

– मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि राजस्ववादों को मेरिट के आधार पर मिशन मोड में निस्तारित किया जाए। नए व पुराने राजस्व वादों के निस्तारण के लिए साप्ताहिक लक्ष्य तय किए जाएं। इसकी तहसीलवार समीक्षा भी की जाए।

* मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन की दिशा में अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की हैं। इन उपलब्धियों से आमजन को अवगत कराने के लिए 25, 26 एवं 27 मार्च 2025 को सभी जनपदों में ‘जनपदीय विकास उत्सव’ आयोजित किए जाने हैं।

* केंद्र सरकार के 10 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के आठ वर्ष की उपलब्धियों तथा जनहित में क्रियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/परियोजनाओं/कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी के आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। साथ ही केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में लोकार्पित एवं शिलान्यास की गयी समस्त परियोजनाओं के शिलापट्ट (रिप्लिका) की विशेष प्रदर्शनी लगायी जाए।

* जनपद मुख्यालय पर प्रभारी मंत्री द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में त्रिदिवसीय मेले का उद्घाटन किया जाएगा। 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार की गई विशेष लघु फिल्म व महाकुम्भ प्रयागराज 2025 के सफल आयोजन पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन एवं विकास पुस्तिका का विमोचन किया जाए।

* त्रिदिवसीय आयोजन में प्रत्येक दिन छह थीम पर आधारित विचार गोष्ठी/संवाद सम्मेलनों का आयोजन किया जाए। अन्नदाता किसान की समृद्धि, महिला सशक्तिकरण अवसंरचना विकास, युवा एवं रोजगार, हस्तशिल्प एवं ओ०डी०ओ०पी०, सुरक्षित उद्यमी-समृद्ध व्यापार तथा अन्त्योदय से सर्वोदय (समाज कल्याण, पेंशन, राशन आदि) थीम पर होने वाले इन विचार सत्रों में संबंधित क्षेत्रों के ख्यातिलब्ध जनों को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया जाए। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित भी किया जाए। प्रत्येक दिन दो सत्र आयोजित किये जाएं। प्रत्येक दिन सायंकाल विकास परक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाए। मेलों में फूड-कोर्ट भी लगाये जाएं, जिनमें स्थानीय पारम्परिक व्यंजनों के विशेष स्टॉल प्रमुखता से हों।

* जनपदीय विकास उत्सव मेले में विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं यथा, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम अजय, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, ऋण/टूलकिट योजना, दिव्यांगजनों को ट्राई साईकिल, उपकरण आदि का वितरण, प्रधानमंत्री स्टार्टअप योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री अप्रैन्टिसशिप योजना आदि से अनाच्छादित पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाए। इनमें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को बैंकों के सहयोग से ऋण प्रदान किए जाएं।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

कुणाल कामरा को एकनाथ शिंदे पर Joke मारना पड़ा भारी, कॉमेडियन के खिलाफ FIR दर्ज

Next Post

योगी सरकार के आठ साल पूरे, सीएम ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, गिनाई उपलब्धियां

Writer D

Writer D

Related Posts

'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Next Post
Yogi government completes eight years

योगी सरकार के आठ साल पूरे, सीएम ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, गिनाई उपलब्धियां

यह भी पढ़ें

Farmer Registry

फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

06/04/2026
CM Yogi worshiped in the court of Baba Vishwanath

बाबा विश्वनाथ के दरबार में सीएम योगी ने लगायी हाजिरी

04/02/2023
West Bengal Election

बंगाल ने पहले चरण में रच दिया इतिहास, 91.78 फीसदी हुआ मतदान

23/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version