• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वीकृत परियोजनाओं का 15 अगस्त तक शिलान्यास कर शुरू कराएं निर्माण कार्य : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
06/07/2026
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत विकास परियोजनाओं का 15 अगस्त तक शिलान्यास कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए। विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और सभी परियोजनाएं तय समय सीमा के भीतर पूरी हों। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों की प्राथमिकता तय कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने को भी कहा।

मेला प्राधिकरण स्थित आईसीसीसी सभागार में सोमवार को आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के प्रयागराज मंडल के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए प्रयागराज मंडल की 28 विधानसभा क्षेत्रों से प्राप्त विकास प्रस्तावों पर क्रमवार चर्चा की गई तथा जनप्रतिनिधियों से सुझाव और फीडबैक भी लिए गए।

मुख्यमंत्री ने प्रयागराज जनपद में लगभग 9,668.27 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित 1,168 विकास कार्यों, प्रतापगढ़ में 2,053.36 करोड़ रुपये की लागत के 1,092 कार्यों, फतेहपुर में 3,378.37 करोड़ रुपये की लागत के 521 कार्यों तथा कौशाम्बी में 915.13 करोड़ रुपये की लागत के 313 विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की।

बैठक में शास्त्री पुल के समानांतर सलोरी-बघाड़ा से हेतापट्टी मार्ग पर प्रस्तावित गंगा पुल की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने परियोजना को निर्धारित समय में पूरा कराने, आईआईटी से तकनीकी परीक्षण कराकर गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

करैलाबाग से मड़ौका मार्ग पर पुराने नैनी पुल के समानांतर प्रस्तावित नए यमुना पुल की समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को व्यवहारिक और जनहितकारी दृष्टिकोण से एलाइनमेंट का पुनः परीक्षण करने के निर्देश दिए।

हंडिया (लाक्षागृह घाट) को मेजा (परानीपुर घाट) से जोड़ने वाले प्रस्तावित पुल पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना का विस्तृत और तकनीकी रूप से सक्षम प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

कांवड़ यात्रा के दौरान शास्त्री पुल पर यातायात का दबाव कम करने के लिए समानांतर कांवड़ पथ विकसित करने के प्रस्ताव पर भी मुख्यमंत्री ने परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों की स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करें। यदि किसी प्रस्ताव में संशोधन या नया सुझाव हो तो उसे तत्काल उपलब्ध कराया जाए, ताकि समय पर स्वीकृति और क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने दोहराया कि प्रदेश में विकास कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं।

बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, विभिन्न जनपदों के सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि तथा लोक निर्माण विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।

Tags: cm yogi
Previous Post

विकास के साथ विरासत को संजोना भी उतना ही जरूरी : मुख्यमंत्री योगी

Next Post

टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस से कुमाऊं को दक्षिण भारत से सीधा रेल संपर्क मिला : धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

20/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, 16 जिलों में तीन महीनों में सभी प्रसव स्वास्थ्य संस्थानों में

20/07/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिना भेदभाव सभी जिलों में निर्धारित शेड्यूल से अधिक की जा रही विद्युत आपूर्ति

20/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आगामी पेराई सत्र से पहले एके शर्मा ने चीनी मिल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

20/07/2026
Next Post
Tanakpur-Nanded Express inaugurated

टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस से कुमाऊं को दक्षिण भारत से सीधा रेल संपर्क मिला : धामी

यह भी पढ़ें

diwali

दिवाली पर व्यापारी इस विधि से करें बहीखाते की पूजा

04/11/2021
कोरोना वायरस

जानें किस वजह से रोगियों में गंभीर हो जाता है कोरोना का संक्रमण

29/07/2020
Anokhi Duniya

योगी सरकार का दुनिया का पहला सिरेमिक वेस्ट से बना “अनोखी दुनिया” पार्क डिज्नी वर्ल्ड और जुरासिक पार्क को देगा मात

07/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version