• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास के साथ विरासत को संजोना भी उतना ही जरूरी : मुख्यमंत्री योगी

Writer D by Writer D
06/07/2026
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को संगम नगरी प्रयागराज के यमुना तट स्थित कालीघाट के प्रेरणा स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि “आज विकास के साथ-साथ अपनी विरासत को भी संजोने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास और विरासत को साथ लेकर चलने की जो सोच है, प्रयागराज नगर निगम ने प्रेरणा स्थल के माध्यम से उसे साकार करने का सराहनीय कार्य किया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी और अशोक सिंघल का पूरा जीवन राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रयागराज की यह धरती देश के राजनीतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक इतिहास की महत्वपूर्ण धरोहर रही है और प्रेरणा स्थल इस विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, सांसद प्रवीण पटेल, महापौर गणेश केसरवानी, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व विधायक उदयभान करवरिया, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, अशोक बाजपेई, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल, डॉ कीर्तिका अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ बी.के.सिंह, निर्मला पासवान, राजेश शुक्ला, अमरनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और नागरिक मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले— प्रेरणा स्थल राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रयागराज का प्रेरणा स्थल राष्ट्रवादी विचारधारा और भारत की सांस्कृतिक विरासत का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास और विरासत को समान महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रेरणा स्थलों से युवाओं को महापुरुषों के संघर्ष, त्याग और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से प्रेरणा मिलेगी।

महापौर गणेश केसरवानी ने जताया आभार

महापौर गणेश केसरवानी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए कहा कि प्रयागराज के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्वरूप को और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से प्रेरणा स्थल का विकास किया गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि महापुरुषों के विचार समाज तक पहुंचें और युवा पीढ़ी उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे।

एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने बताया ऐतिहासिक पहल

एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रेरणा स्थल केवल प्रतिमाओं का परिसर नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और प्रेरणा का केंद्र है। उन्होंने कहा कि यहां स्थापित महापुरुषों का जीवन समाज को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश देता है।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उपस्थित होकर तीनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tags: cm yogi
Previous Post

जरूरतमंदों के इलाज, मकान की व्यवस्था के साथ ही हर उचित समस्या का कराएंगे प्रभावी निस्तारणः सीएम योगी

Next Post

स्वीकृत परियोजनाओं का 15 अगस्त तक शिलान्यास कर शुरू कराएं निर्माण कार्य : योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

जन-जन की सेवा तन-मन से करना मेरा कर्तव्य: उप मुख्यमंत्री

24/08/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी व देश को अपमानित करने का काम करते हैं राहुल गांधी: सीएम योगी

24/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्कूली बच्चियों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी, सीएम योगी ने दिया उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद

24/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने रायबरेली में स्मृति सभागार का किया लोकार्पण

24/08/2026
OP Rajbhar- Ajay Rai
अयोध्या

सावन में मछली भोज पर सियासी घमासान, राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय बोले- निषाद समाज की परंपरा का सम्मान

24/08/2026
Next Post
CM Yogi

स्वीकृत परियोजनाओं का 15 अगस्त तक शिलान्यास कर शुरू कराएं निर्माण कार्य : योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

PM Modi

भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल: मोदी

04/06/2024
llama antibody

कोविड-19 को रोकेगा इस अमेरिकी पशु के शरीर में मौजूद एंटीबॉडी

24/12/2020
Explosion

मकान में हुआ भीषण विस्फोट, मां-बेटे सहित छह लोग घायल

10/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version