• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सावन में मछली भोज पर सियासी घमासान, राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय बोले- निषाद समाज की परंपरा का सम्मान

Writer D by Writer D
24/08/2026
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
OP Rajbhar- Ajay Rai

OP Rajbhar- Ajay Rai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सावन के महीने में अयोध्या में आयोजित मछली भोज को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सावन में मछली की दावत को लेकर सवाल खड़े किए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कार्यक्रम में शामिल होने की वजह बताते हुए इसे निषाद समाज की पारंपरिक आजीविका और सामाजिक कार्यक्रम से जोड़ा है।

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सावन के महीने में मछली की दावत आयोजित करना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मछली में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल किया गया है तो वह नॉन-वेज मानी जाएगी। हालांकि, बिना प्याज-लहसुन के तैयार की गई मछली को लेकर उन्होंने अलग राय जताई। राजभर ने कांग्रेस से यह स्पष्ट करने को कहा कि कार्यक्रम में मछली किस तरह तैयार की गई थी।

इस बयान के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मामले पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या दौरे के दौरान उन्होंने सबसे पहले भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद निषाद समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

अजय राय ने कहा कि मछली पकड़ना, बेचना और खाना निषाद समाज की पारंपरिक आजीविका का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि निषाद समाज का जीवन नदियों से जुड़ा रहा है और पुराने समय में इस समुदाय के लोगों को नदियों और तालाबों से जुड़ी जमीन पट्टे पर दी जाती थी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मौजूदा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अब व्यवस्था बदल गई है और बड़ी कंपनियों को भी नदियों तथा बालू से जुड़े पट्टे दिए जा रहे हैं। अजय राय के मुताबिक, निषाद समाज के लोगों ने अपने स्तर पर मछली तैयार की थी और समाज के लोगों के प्रेम व सम्मान के चलते उन्होंने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस पूरे मामले को लेकर अयोध्या में धार्मिक और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। मछली भोज को लेकर जहां भाजपा नेताओं ने सवाल उठाए हैं, वहीं कांग्रेस इसे निषाद समाज से जुड़े सामाजिक कार्यक्रम के तौर पर देख रही है।

Tags: Ajay RaiFish feast politicsLucknow News in HindiNishad communityOm prakash rajbharpolitical debatesawan controversyUP Politics
Previous Post

सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक, जानें आज के रेट

Next Post

जंतर-मंतर पर यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, महिला प्रदर्शनकारियों की शिकायतों की पहले जांच

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

काशी से जेवर तकः उत्तर प्रदेश की टेक्नोक्रांति

09/10/2026
Main Slider

‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
Next Post
Supreme Court

जंतर-मंतर पर यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, महिला प्रदर्शनकारियों की शिकायतों की पहले जांच

यह भी पढ़ें

Jain Monks

मंदिरों में जैन मुनियों को सोते में लाठी-डंडे में पीटा, मारकर खींच ली खाल

15/04/2025
cm yogi

सीएम योगी ने राज्यपाल को “मेरे राम मेरी रामकथा” नामक पुस्तक की भेंट

23/01/2023
Encounter

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

30/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version