• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जंतर-मंतर पर यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, महिला प्रदर्शनकारियों की शिकायतों की पहले जांच

Writer D by Writer D
24/08/2026
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Supreme Court

Supreme Court

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस हिंसा और महिला प्रदर्शनकारियों से जुड़े यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अहम निर्देश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सोमवार को कहा कि महिला प्रदर्शनकारियों की शिकायतों को हाई-पावर्ड कमेटी प्राथमिकता के आधार पर देखेगी और जल्द अंतरिम रिपोर्ट अदालत के सामने पेश करेगी।

अदालत के मुताबिक, कमेटी को महिला प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित यौन हिंसा, छेड़छाड़, उत्पीड़न और अन्य प्रकार की हिंसा की शिकायतों पर प्राथमिकता से विचार करना होगा। कथित द्वितीयक उत्पीड़न के मामलों को भी जांच में शामिल किया गया है।

मामले की शुरुआत 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के बाद हुई। सीनियर एडवोकेट शोभा गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट से मामले का स्वतः संज्ञान लेने का अनुरोध किया था। उनका कहना था कि कुछ महिला प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर कथित छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

सुनवाई के दौरान जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने बताया कि इसी विषय पर अलग रिट याचिका भी अदालत में दाखिल की गई है। इसके बाद अदालत ने जांच के लिए गठित हाई-पावर्ड कमेटी के दायरे में इन शिकायतों को भी शामिल किया।

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व न्यायाधीश जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी को प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों, दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए हिंसा के आरोपों की जांच करनी है।

शिकायतें दर्ज कराने की प्रक्रिया को लेकर भी अदालत ने व्यवस्था तय की है। कमेटी के अध्यक्ष नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करेंगे और उनके नियुक्त होने के बाद शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया सार्वजनिक की जाएगी।

अब कमेटी महिला प्रदर्शनकारियों की शिकायतों, कथित पुलिस बल प्रयोग और अन्य आरोपों की जांच करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने इन मामलों में तेजी से कार्रवाई और अंतरिम रिपोर्ट पेश करने पर विशेष जोर दिया है।

Tags: jantar mantar protestSupreme Court
Previous Post

सावन में मछली भोज पर सियासी घमासान, राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय बोले- निषाद समाज की परंपरा का सम्मान

Next Post

गणेश जुलूस पर अंडे फेंकने पर तनाव, आपस में भिड़े दो जुट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बहादुरी को सलाम! कैप्टन स्मित को इजराइल-अमेरिका से सम्मान

09/10/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

लापता रेशमा देवी की तलाश तेज, CM धामी ने दिए निर्देश

09/10/2026
Main Slider

काशी से जेवर तकः उत्तर प्रदेश की टेक्नोक्रांति

09/10/2026
Main Slider

‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

09/10/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ

08/10/2026
Next Post
Uproar ensues after eggs are thrown at the Ganpati procession.

गणेश जुलूस पर अंडे फेंकने पर तनाव, आपस में भिड़े दो जुट

यह भी पढ़ें

SRH gave CSK a target of 172 runs due to the strong innings of Warner and Manish.

वॉर्नर और मनीष की दमदार पारी की वजह से SRH  ने CSK को 172 रन का लक्ष्य दिया

28/04/2021
Horoscope

28 मार्च राशिफल: इन चार राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा रविवार

28/03/2021
The entire family was found dead

गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुरालियों पर लगा हत्या का आरोप

21/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version