• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना केस बढ़ने पर सीएम योगी एक्शन में, अफसरों को दिये ये निर्देश

Writer D by Writer D
16/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। देश के कई राज्यों में अब कोरोना (Corona) के केस बढ़ने लगे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है। लिहाजा यूपी में कोरोना केसों में बढ़ोतरी होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम योगी ने NCR में बढ़ रहे केसों को लेकर चिंता जताई। साथ ही विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएम ने NCR के जिलों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिया है। बता दें कि नोएडा में 70 और गाजियाबाद में 11 नए पॉजिटिव केस मिलने के बाद मरीजों के सैंपल लेकर जिनोम सीक्वेंसिंग जांच के निर्देश दिए हैं।

24 घंटे में 106 नए केस मिले

वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 507 है। जबकि बीते 24 घंटों में 73 हजार 881 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 106 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। हालांकि बीते 24 घंटों में 37 लोगों ने कोरोना को मात दी।

वैक्सीन के अभियान में तेजी लाएं

इस दौरान सीएम ने कहा कि कोविड टीकाकरण का अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है। अब 12 से 14 और 15 से 17 उम्र के बच्चों को वैक्सीन लगाने के अभियान को और तेज किया जाए। साथ ही 18+ आयु के लोगों को बूस्टर डोज दिए जाने के काम में तेजी लाई जाए। बता दें कि यूपी में 700 निजी टीकाकरण केंद्रों पर बूस्टर डोज लगवाई जा सकती है।

योगी सरकार का कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान पर विशेष बल

आगरा-लखनऊ मंडल में डेंगू को लेकर जागरूक करें

सीएम ने कहा कि संचारी रोग और दस्तक अभियान को तत्परता के साथ चलाया जाए। बरेली मंडल में मलेरिया पर फोकस रखें तो आगरा, लखनऊ मंडल में डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता बढ़ाएं। पूर्वांचल में इंसेफेलाइटिस के लिए घर-घर लोगों से संपर्क कर जागरूक करें। शनिवार को कोविड को लेकर हुई बैठक में सीएम योगी ने नोएडा और गाजियाबाद के डीएम और सीएमओ से बात कर समीक्षा के निर्देश दिए हैं।

नोएडा में 70 नए केस मिले

बता दें कि नोएडा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 70 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें 14 बच्चे शामिल हैं, जिनकी उम्र 18 साल से भी कम है। इसके साथ ही नोएडा में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 237 पहुंच चुकी है। वहीं, नोएडा में कोरोना संक्रमित कुल बच्चों की संख्या 58 हो गई है। बीते 24 घंटे के नोएडा में कोरोना के 8 मरीज ठीक हुए हैं। 218 मरीजो का अस्पताल में इलाज जारी है।

Tags: cm yogicoronacorona cases in up
Previous Post

हनुमान जयंती पर बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे दी हनुमान जयंती की बधाई

Next Post

KGF Chapter 2 की सुनामी में बहा बॉक्स ऑफिस, दो दिन में धुआंधार कमाई

Writer D

Writer D

Related Posts

CM dashboard
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

11/08/2026
The Yogi government linked the celebration of independence with employment.
उत्तर प्रदेश

आजादी के रंग से संवर रही 30 हजार महिलाओं की जिंदगी, हर घर के लिए बना रहीं तिरंगा

11/08/2026
Uttar Pradesh's impressive performance on GeM
उत्तर प्रदेश

जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीद और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

11/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहतेः मुख्यमंत्री

11/08/2026
100% resolution of electricity supply-related complaints
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान

11/08/2026
Next Post
KGF Chapter 2

KGF Chapter 2 की सुनामी में बहा बॉक्स ऑफिस, दो दिन में धुआंधार कमाई

यह भी पढ़ें

Udyami Samadhan Diwas

उद्यमी समाधान दिवस में उद्यमियों को मिलेंगी 36 ऑनलाइन सेवाएं

04/05/2025
cm dhami

धामी सरकार ने दीपावली पर बुजुर्गों को दिया बड़ा तोहफा

22/10/2022
Jayant Chaudhary

भाजपा सरकार का ध्यान सिर्फ किसान विरोधी कामों में हैं : चौधरी

24/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version