• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने पीएम के जन्मदिन पर किया प्रदर्शनी का उद्घाटन, कहा- कर्तव्यों के प्रति ईमानदार

Writer D by Writer D
17/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी (PM Modi) के जन्मदिन की 72वीं वर्षगांठा के अवसर पर छाया चित्र प्रदर्शनी ‘‘कहानी भारत मां के सच्चे सपूत की’’ चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक भी उपस्थित रहे।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो योगदान दिया है वह हम सब के लिए प्रेरणादाई है। भारत की वर्तमान विकास यात्रा का शुभारम्भ अविनाशी काशी से हम देख सकते हैं। वह काशी के सांसद के रूप में अपनी यात्रा को मोदी आगे बढ़ाते हैं और भारत का नेतृत्व करते हैं।

देश की आाजादी के समय हमारे महापुरूषों ने जो सपने देखे थे वह सपने आज मोदी के नेतृत्व में पूरे हो रहे हैं। आज शासन की योजनाओं के माध्यम से हम समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन होते हुए देख रहे हैं।

मोदी ने कहा था कि सामार्थ्यवान ही अपनी स्वतंत्रता की रक्षा कर सकता है। श्रम शक्ति के बल पर ही हम वैभवशाली बन सकते हैं। सामार्थ्यवान वही होगा जहां एकता होगी। विकसित भारत के निर्माण का, विरासत के प्रति सम्मान का, आपसी एकता का, अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी का और हर व्यक्ति अगर अपने स्तर से प्रयास करे तो आत्मनिर्भर भारत बन सकता है।

एक भारत श्रेष्ठ भारत के शिल्पी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई: सीएम योगी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि हो, युवाओं के लिए मुद्रा योजना, किसान बीमा योजना यानि समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र के लिए अनेक योजनाएं शुरू की।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं तो हमारे लिए सौभाग्य बात है कि भारत आज इंग्लैण्ड की अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़कर पांचवी अर्थव्यवस्था बना है। आज प्रदेशभर में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। वहीं कल प्रदेशभर में आरोग्य मेले का आयोजन किया जायेगा।

सेवा अनुशासन व राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव पैदा करें

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री बिना थके बिना रूके एक दिन का विश्राम किये बिना अनवरत कार्य कर रहे हैं। सेवा ही हमारा संगठन है यह प्रेरणा मोदी जी मिली है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा पूरी दुनिया के लोग आज मोदी की कार्यशैली से आश्चर्यचकित होते हैं। भारत में यूपी का माडल और दुनिया में भारत का माडल आज लोकप्रिय हो रहा है। सेवा में अपने को समर्पित कर मोदी की भावना का सम्मान करें।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि गरीबों के लिए सैकड़ों योजनाएं शुरू करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। कोरोना काल में लोगों को कोरोना जैसी महामारी से बचाने का काम किया।

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि मोदी का विजन जो उनका मार्गदर्शन मिल रहा है वह हम देशवासियों को मिलता रहे।

Tags: Latest Lucknow News in HindiLucknow NewsLucknow News in HindiPM Modi birthdaypm modi birthday wishesup cmUP CM Yogi Adityanathup news
Previous Post

उप्र में अब पांच मिनट में होगा ‘ई रेंट एग्रीमेंट’

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ब्रजेश पाठक ने किया रक्तदान

Writer D

Writer D

Related Posts

hair fall
Main Slider

बढ़ रहा है बालों का झड़ना, तो इन आसान टिप्स से करें उनका बचाव

12/05/2026
Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
Next Post
Brajesh Pathak

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ब्रजेश पाठक ने किया रक्तदान

यह भी पढ़ें

Sanjay Manjrekar

संजय मांजरेकर ने इस विकेटकीपर को बताया पहले टेस्ट के लिए बेस्ट

13/12/2020
Bus

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

18/12/2022
stf

ढाबा संचालक ने STF टीम पर लाठी-डंडों से किया हमला, चार गिरफ्तार

11/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version