• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘छठी मइया’ सामाजिक समरसता की सबसे बड़ी प्रतिमूर्ति: सीएम योगी

Writer D by Writer D
30/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को यहां लक्ष्मण मेला स्थल पर आयोजित हो रहे छठ महोत्सव (Chhath Mahotsav) का शुभारम्भ करते हुए छठ पूजा की सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु एक साथ घाटों पर छठ माई की आराधना कर रहे हैं। यह छठ पर्व समरसता का सबसे बड़ा उदाहरण है। इस मौके पर उन्होंने आयोजन के बाद कार्यक्रम स्थलों पर स्वचछता अभियान चलाए जाने की अपील भी की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि यह लोक आस्था का पर्व है। हम सब मिलकर एकजुट होकर प्रकृति के प्रति, स्वच्छता के प्रति और लोक आस्था के प्रति समर्पित भाव के साथ कार्य कर रहे हैं, उसका यह अद्भुत उदाहरण है। चार चरणों का यह व्रत है। अंत: और बाह्य शुद्धि का यह पर्व है। यह वातावरण शुद्धि का भी पर्व है। बिना शुद्धि के यह पर्व सफल नहीं है। गोमती नदी स्वच्छ दिखाई दे रही है। आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसी प्रकार यह पर्व पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। यह हमारी संस्कृति की ताकत ही है।

छठ पूजा पर इन खास उपायों से दूर करें सूर्य दोष, होगा संकटों का निवारण

उन्होंने कहा कि आस्था व्यक्तिगत विषय नहीं हो सकता। सूर्य हमारी परम्परा में जगत पिता कहे गए हैं। भगवान सूर्य के बगैर कुछ संभव नहीं है। यह पर्व सामाजिक समरसता का विषय भी है। याद रखना, ईश्वर की कृपा सबके लिए है। हमारी प्रकृति सबके लिए उपलब्ध है। मृत बच्चे को जीवन देने के साथ ही छठी माई की पूजा हजारों-हजार वर्ष पूर्व शुरू हुई। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम समापन के बाद आयोजन स्थल पर फिर से स्वच्छता अभियान चलाने की अपील की।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम सबके घर में खुशहाली आए, इसके लिए माताएं बहनें यह कठिन व्रत रखी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारी सरकार छठ श्रद्धालुओं के लिए नदी के किनारों पर सुंदर व्यवस्था की गयी है। माताओं, बहनों और श्रद्धालुओं को छठ पर्व की ढेरों शुभकामनाएं है।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेयी, विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ल, महापौर संयुक्ता भाटिया, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय, महासचिव मनोज सिंह, समेत अन्य वरिष्ठजन व श्रद्धालु मौजूद रहे।

Tags: Chhath Pujacm yogigomti riverLucknow News
Previous Post

घास काटने की मशीन से महिलाओं के जीवन में आया नया सवेरा

Next Post

छठ पर्व पर प्रसन्न हुए सूर्य देव, NASA ने शेयर की सूरज की मुस्कुराती हुई तस्वीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

जनता की सेवा ही मेरा सर्वोपरि धर्म, नेता नहीं बल्कि बेटा, भाई और मित्र बनकर करता हूँ मदद: उप मुख्यमंत्री

25/05/2026
Road Accident
Main Slider

लोहे की छड़ों से लदा ट्रक पलटा, 15 लोगों की मौत

25/05/2026
Padma Awards
Main Slider

पद्म अवॉर्ड्स 2026 में सजेगी सितारों की महफिल, धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण

25/05/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.28 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 79.10 प्रतिशत कार्य पूरा

25/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रतीक यादव की तेरहवीं में पहुंचे सीएम योगी, परिवार को दी सांत्वना

25/05/2026
Next Post
sun

छठ पर्व पर प्रसन्न हुए सूर्य देव, NASA ने शेयर की सूरज की मुस्कुराती हुई तस्वीर

यह भी पढ़ें

Mission Rojgar

काशी में रोजगार का कुंभ लगाने जा रही योगी सरकार

26/11/2024
Mansa Devi Temple accident: CM Dhami to meet the injured

मनसा देवी मंदिर हादसा: घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM धामी, जाना हाल

27/07/2025
Leopard

स्कूल में घुसा खूंखार तेंदुआ, कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

05/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version