• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

…और जब सीएम योगी ने लगाए शॉट

Writer D by Writer D
31/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत के प्रत्येक नागरिक को बिना भेदभाव के शासन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हमारी सरकार ने दिव्यांगजनों की पेंशन को बढ़ाने का कार्य किया। आज उत्तर प्रदेश में 10 लाख से अधिक दिव्यांगजनों को 12000 रुपये सालाना मासिक पेंशन के रूप में मिल रही है। सरकार सभी के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी का मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास एक नए भारत की कहानी को कहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकलांग शब्द को दिव्यांग कह कर एक नया जोश दिव्यांगजनों में भरा है। मैं इन सभी का सम्मान करता हूं कि अपनी तकलीफ को भुलाकर दिव्यांगजन देश और समाज के लिए अपना योगदान दे रहे हैं।

CM Yogi

सीएम योगी (CM Yogi) ने ये बातें लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 147वीं जयंती के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित ‘सरदार पटेल राष्ट्रीय दिव्यांग टी-20 कप के द्वितीय टूर्नामेंट का उद्धघाटन’ के अवसर पर कही। इस दौरान सीएम योगी ने दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।

CM Yogi

अपने संबोधन में सीएम योगी ने कार्यक्रम की ब्रांड एम्बेसडर पद्मश्री, खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार से अलंकृत दिव्यांग एथलीट दीपा मलिक को धन्यवाद करते हुए कहा कि वह लाखों लोगों की प्रेरणा हैं। उन्होंने ऋषि अष्टावक्र का जिक्र करते हुए कहा कि उनके मंत्र भारत ही नहीं समूचे विश्व को एक नई रोशनी प्रदान करते हैं। वहीं उन्होंने सूरदास के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने काव्य के माध्यम भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का प्रकाश फैलाया था।

CM Yogi

सीएम योगी ने कहा कि वर्त्तमान कालखंड भी ऐसी कई विभूतियों से भरा है। सुप्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने अपनी ब्रम्हांड की थ्योरी के माध्यम से दुनिया के वैज्ञानिकों को लोहा मनवाया। उन्होंने कहा की दिव्यांगजनों के प्रशिक्षण, स्कालरशिप समेत हमारी सरकार दिव्यांगजन के कल्याण के अनेक कार्यक्रम चला रही है। सीएम योगी ने कहा कि खेल कूद के कार्यक्रम हमें टीम भावना के साथ जोड़ते हैं।

CM Yogi

खेल में अगर यह भावना न हो तो कितने भी होनहार खिलाड़ी हों कोई टीम सफल नहीं हो सकती। लेकिन जब टीम में परस्पर समन्वय होता है तो वह टीम विजय श्री वरण भी करती है। देश को एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए टीम भावना के साथ राष्ट्रीय एकता के संदेश को हमें जन जन तक पहुंचाना है। जिससे प्रदेश का प्रत्येक नागरिक अपने देश, मातृभूमि और कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो सके।

…और जब सीएम योगी ने लगाए शॉट

दिव्यांगजनों के प्रति सीएम योगी के प्रेम से हर कोई वाकिफ है। वह उन्हें प्रोत्साहित करने का कोई भी अवसर नहीं छोड़ते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भी ऐसा ही हुआ।

CM Yogi

पहले उन्होंने दिव्यांग खिलाड़ियों से उनका हाल जाना फिर एक अवसर ऐसा भी आया जब वह बल्लेबाजी करते नजर आए। दिव्यांग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मैदान में उतरे सीएम योगी ने बॉल खेली और शॉट भी लगाये।

Tags: cm yogiekana stadiumLucknow Newsnational divyangjan t20 cup
Previous Post

सरदार पटेल की परिकल्पना है एक भारत-श्रेष्ठ भारत: सीएम योगी

Next Post

किसानों की एक-एक पाई का भुगतान कराएगी सरकार, भ्रष्टाचारियों का इंतजार कर रही है जेल: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Wrestling competition to be held at Gorakhnath Temple on Nag Panchami.
उत्तर प्रदेश

नागपंचमी पर गोरखनाथ मंदिर में होगी दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता

14/08/2026
Surrendered Naxalite women walked the ramp.
Main Slider

हथियार छोड़े, हुनर को चुना; रैंप पर पूर्व नक्सली महिलाओं ने बिखेरा जलवा

14/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

‘उन्नति’ से शिक्षकों को मजबूत करेगी योगी सरकार, शिक्षक प्रशिक्षण को मिलेगी नई गति

14/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 332 नायब तहसीलदारों को दी पदोन्नति, बने तहसीलदार

14/08/2026
'Gen Alpha' Makes Waves in Lucknow
Main Slider

लखनऊ में ‘Gen Alpha’ का हल्लाबोल, सड़क पर उतरे स्कूली बच्चे; जाम में फंसा मंत्री का काफिला

14/08/2026
Next Post
cm yogi

किसानों की एक-एक पाई का भुगतान कराएगी सरकार, भ्रष्टाचारियों का इंतजार कर रही है जेल: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

fire in oil refinery

तेल रिफाइनरी में गैस पाइपलाइन में रिसाव से लगी भीषण आग

04/06/2021
NCHM JEE

किसान के बेटे आलोक ने बिना कोचिंग के पाया आईआईटी का टिकट

06/10/2020
Makeup

इन मेकअप टिप्स को आज़माकर पार्टी में दिखेंगी बेहद खूबसूरत

30/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version