• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश 2 लाख करोड़ रुपए के ओडीओपी निर्यात कर रहा है: सीएम योगी

Writer D by Writer D
24/01/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को धरातल पर उतरने का एक सशक्त माध्यम बना है। वर्ष 2018 में आज ही के दिन हमारी सरकार ने एक जिला एक उत्पाद योजना का शुभारंभ किया था, जो आज उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान दिला रहा है। इस कार्यक्रम को शुरु करने का परिणाम है कि पहले की सरकारों में यूपी का निर्यात जहां 86 हजार करोड़ रुपए का था। वहीं आज उत्तर प्रदेश 2 लाख करोड़ रुपए का ओडीओपी निर्यात कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 96 लाख एमएसएमई यूनिट क्रियाशील हैं, जिन्होंने कोरोना कालखंड में दूसरे प्रदेश से वापस आए उत्तर प्रदेश के 40 लाख लोगों को रोजगार दिया। हमारी सरकार प्रदेश की एमएसएमई यूनिट को किसी दुर्घटना या आपदा पर पांच लाख रुपए का सुरक्षा बीमा कवर उपलब्ध करा रही है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने बुधवार को अवध शिल्पग्राम से सातवें उत्तर प्रदेश दिवस का शुभारम्भ किया। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2023-24 का वितरण और ओडीओपी उत्पादों की ई-मार्केटिंग के लिए ‘ओडीओपी मार्ट पोर्टल’ की लॉन्चिंग भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सातवें स्थापना दिवस की बधाई दी और कहा कि नोएडा में पिछले वर्ष आयोजित हुए इंटरनेशनल ट्रेड शो के माध्यम से दुनिया ने उत्तर प्रदेश के पोटेंशियल को देखा। उस ट्रेड शो में 500 से अधिक विदेशी बायर्स आए थे। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के तीसरे स्थापना दिवस पर हमारी सरकार ने अप्रेंटिसशिप की नई स्कीम लागू की थी, जिससे लाखों युवा जुड़ रहे हैं।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, वेतन देने के लाले थे। पूरे प्रदेश में अव्यवस्था का तांडव था। प्रदेश के सामने पहचान का संकट था। यहां का युवा अपनी पहचान छुपाने के लिए मजबूर होता था। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद जब डबल इंजन की सरकार ने काम करना प्रारंभ किया तो प्रदेश में सुरक्षा का एक बेहतर वातावरण बना। आज परिणाम हमारे सामने है। आज उत्तर प्रदेश के नौजवानों, उद्यमियों और व्यापारियों को देश के अंदर अपनी पहचान छुपाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है बल्कि गर्व से खुद को उत्तर प्रदेश का बताते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में उत्तर प्रदेश ने अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है। इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के मामले में भी प्रदेश की स्थिति बेहतर हुई है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि पहले पर्व और त्योहारों के दौरान चीन के समान हमारे बाजारों में बहरे रहते थे। आज लोग ओडीओपी उत्पाद गिफ्ट में दे रहे हैं, जो हमारे प्रदेश के उद्यमियों एवं हस्तशिल्पियों द्वारा बनाया हुआ होता है। उन्होंने कहा कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत उत्तर प्रदेश से होकर के बहती है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश का सातवां स्थापना दिवस हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि सप्तपूरियों में से एक अयोध्यापुरी में प्रभु राम 500 वर्षों के लंबे वनवास को तोड़ते हुए स्वयं अपने धाम में विराजमान हुए हैं। इसलिए उत्तर प्रदेश की स्थापना दिवस का यह कार्यक्रम हमारे लिए काफी महत्तवपूर्ण हो जाता है।

इन्हें मिला उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान

कार्यक्रम में सीएम योगी (CM Yogi) ने लखनऊ की रहने वाली वैज्ञानिक डॉ. ऋतु करीधल श्रीवास्तव और कानुपर के नवीन तिवारी को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान सम्मानित किया। डॉ. ऋतु ने भारत के मार्स से ऑर्बिटर मिशन और चंद्रायन के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह इस मिशन की उप संचालन निदेशक भी थीं। डॉ. ऋतु 1997 से इसरो के लिए काम कर रही हैं।

वहीं नवीन तिवारी ने दुनिया में सबसे बड़ा स्वतंत्र मोबाइल एडटेक प्लेटफॉर्म स्थापित किया है, जो उत्तर प्रदेश और भारत के स्थानीय व्यवसायों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय दर्शकों से जोड़ता है। उनका लॉक स्क्रीन सॉफ़्टवेयर वैश्विक स्तर पर 40 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन पर मौजूद है। उद्यमी नवीन ने भारत को विश्व मंच पर स्थापित करने के साथ ही 26 देशों में उपस्थिति दर्ज की है। साथ 3000 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार दिया जबकि हजारों लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार दिया है।

विभिन्न कलाकारों ने दी प्रस्तुति

कार्यक्रम में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत गुजरात, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, हरियाणा, सिक्किम एवं गोवा के कलाकारों द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। साथ ही बुंदेलखंड, अवध, पूर्वांचल एवं ब्रज क्षेत्र के कलाकारों ने राम पर लोक गायन प्रस्तुत किया। इसके अलावा श्रीरामोत्सव-2024 के अंतर्गत भक्ति संगीत भी आयोजित हुआ।

प्रदर्शनी का शुभांरभ और विभिन्न पुरस्कारों का किया वितरण

अपने संबोधन से पहले सीएम योगी (CM Yogi) ने दीप प्रज्वलित कर उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर शिल्प मेला एवं विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाए उद्यमियों से बातचीत की और उनका हाल जाना। साथ ही उन्होंने राज्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम पुरस्कार, विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार, संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार, उत्तर प्रदेश संस्कृति उत्सव के विजेता और पर्यटन पुरस्कार के तहत कई लोगों को पुरस्कृत किया। इसके अलावा सीएम योगी ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान के अंतर्गत टूलकिट और ओडीओपी टूलकिट का भी वितरण किया।

कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल के साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

समाज कल्याण विभाग के स्टॉल पर दिखाई दे रही विविध योजनाओं की झलक

योगी सरकार की योजनाओं का लाभ किस तरह से समाज के अंतिम पायदान तक बैठे व्यक्ति तक पहुंच रहा है, इसकी झलक उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर अवध शिल्प ग्राम में दिखाई दे रही है। 24 जनवरी से 26 जनवरी तक यहां आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग ने भी अपना स्टॉल लगाया है, जिसमे विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। प्रदेश भर के जरूरतमंद वरिष्ठजनों से लेकर युवाओं और कन्याओं को लाभ पहुंचाने के लिए समाज कल्याण विभाग कई योजनाएं संचालित कर रहा है। इनमें वृद्धावस्था पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, वृद्धाश्रम योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, अनुसूचित जाति अत्याचार उत्पीड़न सहायता योजना और छात्रवृति योजना शामिल है। वित्तीय वर्ष 2023-2024 में अब तक के आंकड़ों पर गौर करें तो प्रत्येक आयु वर्ग के लाभार्थियों ने इन योजनाओं का लाभ उठाया है। खास बात यह है कि तकनीक का प्रयोग कर पारदर्शिता के साथ न सिर्फ योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, बल्कि अंतिम पायदान तक इसका लाभ दिलाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

वृद्धजनों को डीबीटी के माध्यम से आधार बेस्ड पेमेंट

वर्तमान में वृद्धजनों के सम्मानजनक जीवनयापन के लिए 50.21 लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। वृद्धजनों को आधार बेस्ड पेमेंट डीबीटी के माध्यम से किया गया। यही नहीं वृद्ध जनों के लिए हर जिले में वृद्धाश्रम खोले गए हैं। वर्तमान में प्रदेश में 75 वृद्धाश्रम हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 8000 वृद्धजनों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। वृद्धाश्रम में प्रति वृद्ध संवासी हेतु नि:शुल्क आवास, भोजन, वस्त्र, औषधि, मनोरंजन, पर्सनल केयर की सामाग्री की पूर्ण सुविधा दी जा रही है।

20,000 आवेदकों को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ

वित्तीय वर्ष 2023-24 में 20,000 आवेदकों को योजना का लाभ दिलाया गया है। योजना के तहत एकमुश्त आर्थिक सहायता 30 हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी द्वारा उपलब्ध करवाए गए खातों में प्रेषित की जा रही है। साल-दर-साल मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में आवेदकों की संख्या बढ़ रही है। पात्र योजना के प्रति जागरूक हो रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रदेश भर में 44,000 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ है। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का नया पोर्टल विकसित किया गया है।

अनुसूचित जाति को मिल रहा न्याय

सीएम योगी (CM Yogi) की सरकार में अनुसूचित जाति के लोगों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उनके खिलाफ होने वाले अपराधों के खिलाफ न सिर्फ दोषियों को कड़ी सजा दिलाई गई बल्कि पीड़ितों को आर्थिक राहत भी दी गई।अनुसूचित जाति अत्याचार उत्पीड़न सहायता योजना के तहत अपराध की प्रवृति के हिसाब से धनराशि पीड़ित परिवार को दी जाती है। प्रदेश में 14,536 लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2023-24 में योजना का लाभ दिलाया गया है। इसी के साथ 1 अरब 32 करोड़ रुपए का व्यय हुआ है।

युवाओं को मिल रहा छात्रवृत्ति योजना का लाभ

छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित जाति छात्रवृति योजना में सामान्य एवं अनुसूचित जाति के 5.76 लाख विद्यार्थियों ने पूर्व दशम एवं दशमोत्तर के 15.72 लाख विद्यार्थियों द्वारा आवेदन किया गया है। वहीं दशमोत्तर कक्षाओं में पढ़ रहे अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के छात्र 31 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकेंगे। पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की धनराशि मार्च में खाते में भेज दी जाएगी।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश दिवस को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स के माध्यम से बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर लिखा कि ‘उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। देश में सबसे अधिक आबादी वाला यह राज्य भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मैं उत्तर प्रदेश के कौशलयुक्त, परिश्रमी और निष्ठावान लोगों के सुख-समृद्धि की मंगल कामना करती हूं। मुझे विश्वास है कि यह राज्य और यहां के निवासी सदा विकास के पथ पर अग्रसर रहेंगे।’

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘अध्यात्म, ज्ञान और शिक्षा की तपोभूमि उत्तर प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। बीते सात वर्षों में प्रदेश ने प्रगति की एक नई गाथा लिखी है, जिसमें राज्य सरकार के साथ जनता-जनार्दन ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की है। मुझे विश्वास है कि विकसित भारत की संकल्प यात्रा में उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाएगा।’

योगी सरकार ने की VVIPs से Ayodhya ना आने की अपील, जानें पूरा मामला

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा कि ‘संस्कृति, अध्यात्म व विरासत की पुण्यभूमि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति और प्रतिष्ठा के पथ पर अग्रसर है। सेवा, सुशासन और विकास का हमारा संकल्प ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ का पथ प्रशस्त कर रहा है।’

वहीं सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में रामराज्य की स्थापना की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

Tags: cm yogiLucknow NewsUttar pradesh diwasYogi News
Previous Post

ममता बनर्जी की कार का एक्सीडेंट, सिर में लगी चोट

Next Post

सूर्यकुमार यादव ने लगातार दूसरी बार जीता ICC T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunscreen
फैशन/शैली

सनस्क्रीन से चेहरा दिखने लगता है सफेद और चिपचिपा, तो फॉलो करें ये टिप्स

29/09/2025
aloo-paneer koftas
खाना-खजाना

नवरात्रि के भोजन में बनाए स्वादिष्ट आलू-पनीर के कोफ्ते

29/09/2025
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि व्रत का पारण कब है? जानें नियम

29/09/2025
broken cups
Main Slider

बेकार सामान से बनाएं घर की सजावट के लिए सामान

29/09/2025
The most attractive aspect of UPITS is the food court.
उत्तर प्रदेश

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में ‘यूपी का स्वाद’ बेमिसाल, जायकों के संग उमड़ी भीड़

28/09/2025
Next Post
Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव ने लगातार दूसरी बार जीता ICC T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड

यह भी पढ़ें

Dead Body

 इलाज के आभाव में प्रसूता की मौत

29/06/2022
jaishankar

कनाडा ने ऑस्ट्रेलियाई चैनल पर लगाया बैन, जयशंकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस को किया था टेलीकास्ट

07/11/2024
Dead Body

होटल में मिला डिप्टी सीएमओ का शव

25/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version