• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने की VVIPs से Ayodhya ना आने की अपील, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
24/01/2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Ramlala

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम नगरी पहुंच रहे हैं। बीते दिन (23 जनवरी) करीब 5 लाख लोगों ने रामलला (Ramlala) के दर्शन किए। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ने के चलते कुछ अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। हालांकि, जल्द ही पुलिस-प्रशासन ने हालात को कंट्रोल कर लिया। इसलिए कल के हालात से सबक लेते हुए आज (24 जनवरी) यूपी सरकार ने अयोध्या आने वाले अति विशिष्ट लोगों से एक अपील की है।

सरकार की ओर से कहा गया कि अति विशिष्ट मेहमान (VVIPs) अभी 10 दिनों तक अयोध्या ना आएं। अगर आएं तो प्रशासन या श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट को बता कर ही आएं। ताकि, उन्हें बेहतर सुविधा मुहैया हो पाएं। अभी क्राउड बहुत ज्यादा है। ऐसे में अति विशिष्ट मेहमानों को 10 दिनों के लिए अयोध्या यात्रा का कार्यक्रम पुनर्निर्धारित करना होगा।

अगले 10 दिनों तक अयोध्या ना आने की अपील

यूपी सरकार के मुताबिक, राम नगरी में असाधारण भीड़ को देखते हुए, वीआईपीज और प्रतिष्ठित व्यक्तियों से आग्रह किया जाता है कि वे आगामी 7 से 10 दिनों में अयोध्या धाम की अपनी यात्रा का कार्यक्रम तय करने से पहले स्थानीय प्रशासन, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट या उत्तर प्रदेश सरकार को सूचित करें। यह अग्रिम सूचना सभी संबंधित लोगों की सुविधा और आराम के लिए महत्वपूर्ण है। सहयोग के लिए आप सभी का धन्यवाद।

सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक दर्शन की अनुमति

वहीं, एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि राम भक्तों को सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक दर्शन की अनुमति होगी। गौरतलब है कि रामलला (Ramlala) की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश भर से रामभक्तों के अयोध्या आने का सिलसिला तेज हो गया है। अयोध्या की सड़कों से लेकर मंदिर परिसर तक राम भक्तों का रेला लगा हुआ है। हर तरफ लोग ही लोग हैं। प्रशासन के लिए भक्तों की भीड़ को कंट्रोल करना मुश्किल साबित हो रहा है। एक दिन में 5-5 लाख लोग तक अयोध्या पहुंच रहे हैं। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन ने कई तैयारियां की हैं साथ हीं लोग अधिक संख्या में दर्शन कर सकें इसलिए रात 11 बजे तक दर्शन की अनुमति दी गई है।

अब कैसी है व्यवस्था?

बीते मंगलवार को अयोध्या में रिकॉर्ड 5 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। भीड़ की वजह से हालात ऐसे बन गए कि खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या पहुंचना पड़ा। हालांकि, कुछ ही घंटे में व्यवस्थाएं फिर पटरी पर लौट आईं। बुधवार सुबह राम मंदिर में श्रद्धालुओं को बारी-बारी से रामलला के दर्शन करवाए जा रहे हैं।

मंदिर के बाहर भीड़

अयोध्या प्रशासन का कहना है कि आज हालात काबू में हैं। तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। सुबह लंबी कतारें तो लगीं, लेकिन आधे घंटे में ही भक्तों को रामलला के दर्शन मिल जा रहे हैं। अब कतार लगाकर दर्शन हो रहे हैं। एक तरफ से लोग जा रहे हैं और दूसरी तरफ से लोगों की दर्शन के बाद वापसी हो रही है। कल के मुकाबले आज सुरक्षाकर्मी ज्यादा लगाए गए हैं। राम जन्मभूमि पथ में सिर्फ श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति है।

बड़े अधिकारी अयोध्या में जमे

लॉ एंड ऑर्डर के डीजी प्रशांत कुमार को अयोध्या में ही रोका गया है। वे खुद दर्शन की व्यवस्था की जिम्मेदारी देख रहे हैं। डीजी लॉ एंड ऑर्डर ने मंगलवार से भी मोर्चा संभाल लिया था। उनके साथ गृह सचिव संजय प्रसाद भी मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे रहे।

भारी भीड़ को देखते हुए अयोध्या जाने वालीं यूपी रोडवेज की सभी बसों को रोक दिया गया। मंदिर की ओर जाने वाले सभी रास्तों को चार से पांच किलोमीटर पहले ही बंद कर दिया गया। सिर्फ पैदल यात्रियों को ही लाइन से पैदल जाने की अनुमति मिली।

Tags: ayodhya newsLucknow Newsramlalla pran pratishthaup newsYogi News
Previous Post

‘INDIA’ गठबंधन पर गहराए संकट के बादल, ममता बनर्जी ने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Next Post

अब यहां शुरू हुई Republic Day Sale, iPhone 15 मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी शिक्षा की घोषित दुश्मन: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

UPSSSC: PET 2026 के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

17/10/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया में बसपा के खिलाफ फेक सर्वे कराया जा रहा: मायावती

17/10/2026
Main Slider

रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

अधर्म, अत्याचार व आतंक का अंत ही न्याय, शांति एवं निर्भय समाज की स्थापना का आधारः मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Next Post
Sales

अब यहां शुरू हुई Republic Day Sale, iPhone 15 मिल रहा बंपर डिस्काउंट

यह भी पढ़ें

पक्षियों के घोंसले जैसे घरों में रहते हैं इस गांव में लोग! जानें जरूर

08/09/2021
Ekalavya Schools

स्कूल बना कुश्ती का अखाड़ा, छात्रों के सामने भीड़ गईं दो महिला टीचर

16/11/2022
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने भारी वर्षा को लेकर जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

17/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version