• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने कोरोना कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से जानेंगे जिले की हकीकत

Writer D by Writer D
17/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरनगर पहुंच गए हैं। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, विधायक विक्रम सैनी, प्रमोद ऊंटवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने उनकी अगवानी की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कमांड कोविड-19 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इसके बाद सीएम ने जिला पंचायत के सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर कोविड-19 के लिए किए जा रहे इंतजामों की जानकारी ली। उधर, सीएम योगी के शहर में आने पर भोपा रोड और अन्य स्थानों पर बैरिकेडिंग कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है

सीएम योगी जिले के किसी भी एक गांव में जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद भी करेंगे। सीएम जिले में जिला चिकित्सालय के अलावा अन्य किसी निजी कोविड सेंटर का निरीक्षण भी कर सकते हैं। सीएम के निरीक्षण के लिए प्रशासन ने शासन को पांच गांव की सूची भेजी थी, जिनमें शहर से सटे गांव मुस्तफाबाद, पचेंडा, सिलाजुड्डी, रामपुर और सिसौना शामिल है।

UG और PG स्टूडेंट्स को राहत, यूपी सरकार कर रही है प्रमोट करने की तैयारी

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के मुजफ्फरनगर में आगमन को लेकर रविवार को पूरा प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। पुलिस लाइन से लेकर कलक्ट्रेट तक साफ सफाई, रंगाई पुताई की गई। कोविड कंट्रोल रूम को पूरी तैयार कर आधुनिक बनाया गया। डीएम दफ्तर को भी चमका दिया गया। जिला चिकित्सालय में भी रंगाई पुताई और साफ सफाई हो गई। दो दिनों में इतना काम हो गए, जो आम दिनों में एक सप्ताह में भी नहीं हो सकते थे।

उधर, चयनित किए गए पांचों गांव रामपुर, सिसौना, मुस्तफाबाद, पचेंडा, सिलाजुड्डी में राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत राज विभाग, स्थानीय नगर निकाय, अग्नि शमन समेत अधिकांश विभागों का पूरा अमला लगाया गया। ग्रामीणों को दवा वितरण कराया गया। तालाबों की सफाई, रास्तों की सफाई कराई गई।

‘ताउते’ तूफान के खौफ के बीच 4.8 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव, सीडीओ आलोक यादव, सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार, एसडीएम सदर दीपक कुमार, एसडीएम बुढ़ाना अजय अम्बष्ट समेत तमाम अधिकारी दिन भर सीएम के संभावित भ्रमण स्थलों पर लगातार घूम कर तैयारियों का जायजा लेते रहे। अब सभी की निगाहें सीएम के भ्रमण पर लगी है।

Tags: akhilesh yadavCm will come todaycm yogicorona in saharanpurCorona TransitionLatest Muzaffarnagar News in HindiMuzaffarnagar Hindi SamacharMuzaffarnagar News in Hindiofficers are busy preparingSamajwadi partyYogi Adityanathyogi in saharanpurकोरोना संक्रमणमेरठ न्यूजमेरठ में कोरोनामेरठ में योगी आदित्यनाथयूपी न्यूजयोगी आदित्यनाथसहारनपुर में योगीसिटी न्यूजसीएम योगीसीएम योगी दौरा
Previous Post

‘ताउते’ तूफान के खौफ के बीच 4.8 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

Next Post

देश में कोरोना के 2.81 लाख के पार नये मामले, 3.78 लाख से अधिक रोगमुक्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post
Corona

देश में कोरोना के 2.81 लाख के पार नये मामले, 3.78 लाख से अधिक रोगमुक्त

यह भी पढ़ें

धामी सरकार अतिवृष्टि की वजह से मरने वालों के परिजनों के देगी चार लाख

20/10/2021
Steve Smith IPL

सीरीज शुरू होने से पहले स्टीव स्मिथ का माइंड गेम

24/11/2020
गिरफ्तार रेशम निदेशालय का बाबू

घूस लेने पर सीट से ही गिरफ्तार रेशम निदेशालय का बाबू

25/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version