• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UG और PG स्टूडेंट्स को राहत, यूपी सरकार कर रही है प्रमोट करने की तैयारी

Writer D by Writer D
17/05/2021
in Main Slider, शिक्षा
0
ug-pg students

ug-pg students

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में ग्रेजुएशन (UG) और पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) कर रहे करीब 30 लाख स्टूडेंट्स के लिए राहत की खबर है। इस बार भी राज्य सरकार UG में फर्स्ट और सेकेंड ईयर वालों के साथ PG फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स को बगैर परीक्षा के प्रमोट करने की तैयारी में है। UG फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को परीक्षाएं देनी होंगी, जो जून-जुलाई में हो सकती हैं। इसमें बीए, बीएससी, बीकॉम जैसे कोर्स शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, जिन स्टूडेंट्स की पढ़ाई सेमेस्टर प्रक्रिया के तहत होती है, उनके भी 1 से 5वें सेमेस्टर तक के एग्जाम नहीं कराने की तैयारी है। फाइनल सेमेस्टर के एग्जाम भी जून या जुलाई में हो सकते हैं। इनमें बीटेक, फार्मेसी, मैनेजमेंट जैसे कोर्स शामिल हैं। सरकार इसका मूड बना चुकी है। फिलहाल, 3 कुलपतियों की कमेटी बनाकर इस बारे में रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद सरकार इसका ऐलान कर सकती है।

परीक्षाओं को लेकर सरकार की तरफ से अभी अंतिम फैसला होना बाकी है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 3 कुलपतियों की कमेटी बनाई है। इस कमेटी को 7 दिन के अंदर परीक्षाओं को लेकर अपनी रिपोर्ट सरकार को देनी होगी।

देश में कोरोना के 2.81 लाख के पार नये मामले, 3.78 लाख से अधिक रोगमुक्त

इस कमेटी में लखनऊ यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. आलोक राय, कानपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक और रुहेलखंड यूनिवर्सिटी बरेली के कुलपति प्रो. कृष्ण पाल सिंह शामिल हैं।

प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि जल्द ही कमेटी की पहली बैठक होगी। इसमें मौजूदा हालात और स्टूडेंट्स के करियर को ध्यान में रखते हुए उचित फैसला लिया जाएगा।

‘ताउते’ तूफान के खौफ के बीच 4.8 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

हाल ही में यूपी में कोरोना के नए मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई, लेकिन ब्लैक फंगस और तीसरी लहर का डर सामने है। ऐसे में सरकार किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। आंकड़ों के मुताबिक, लॉकडाउन की वजह से राज्य में पिछले 25 दिन में एक्टिव केस में करीब 46 हजार की कमी आई है। पहले 20 अप्रैल तक प्रदेश में 2,23,544 एक्टिव केस थे। वहीं लॉकडाउन के बाद 15 मई तक यह संख्या 1,77,346 पहुंच गई।

Tags: Education Newsug studentsup news
Previous Post

देश में कोरोना के 2.81 लाख के पार नये मामले, 3.78 लाख से अधिक रोगमुक्त

Next Post

मालगाड़ी के तीन डिब्बे उतरे पटरी से, राहत-बचाव कार्य शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Share Market
Business

मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में

31/07/2026
Next Post
train derailed

मालगाड़ी के तीन डिब्बे उतरे पटरी से, राहत-बचाव कार्य शुरू

यह भी पढ़ें

यूपी में कोरोना Corona in UP

यूपी में एक दिन में हुई 50,697 सैंपल की जांच, कुल जाँचों का आंकड़ा 17 लाख के पार

24/07/2020
Mukyamantri Yuva Udyami Yojna

सीएम युवा उद्यमी योजना में महाराजगंज अव्वल

06/04/2025

खेसारी लाल यादव का गाना ‘दुपट्टा कतल करे’ ने यूट्यूब पर मचाया गदर

30/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version