• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी यूपी में ‘मिशन शक्ति’ और अपराधी ‘मिशन रेप’ चला रहे हैं : संजय सिंह

Writer D by Writer D
20/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Sanjay Singh

Sanjay Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने यूपी में नारा दिया था ‘ना भ्रष्टाचार ना गुंडाराज, अबकी बार भाजपा सरकार’ लेकिन आप आज उत्तर प्रदेश के अखबारों को उठाकर देखेंगे, तो आपका सर शर्म से झुक जाएगा।

कहीं 8 साल की बच्ची से बलात्कार, कहीं 10 साल की बच्ची से बलात्कार, तो कहीं 12 साल की बच्ची से बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं। यूपी के मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में कल 7 साल की बच्ची के मुंह में कपड़ा घुसाकर बलात्कार किया गया। घाटमपुर में 6 साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ और उसके सीने को काटकर कलेजा निकाल लिया गया। बुलंदशहर में एलएलबी की छात्रा आत्महत्या कर लेती है।

संजय सिंह ने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में जिस तरह से बेटियां आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। यूपी की महिलाओं और बेटियों को योगी आदित्यनाथ की सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं रह गई है। चित्रकूट में बलात्कार पीड़िता की जब एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो उसने आत्महत्या कर ली। प्रतापगढ़ में एक लड़की ने न्याय न मिलने की वजह से आत्महत्या कर ली। आज उत्तर प्रदेश में यह क्या हो रहा है?

बिकरू कांड: कुख्यात विकास दुबे के पिता, पत्नी समेत 18 आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम रहे हैं। वह मिशन शक्ति का फर्जी नारा दे रहे हैं। योगी जी विज्ञापनों के जरिए बड़े-बड़े अखबारों में इश्तेहार देकर अपना चेहरा चमका रहे हैं। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक मिशन शक्ति का उनका नारा महिलाओं को चिढ़ाता है, यूपी की कानून व्यवस्था को चिढ़ाता है। यूपी के सीएम मिशन शक्ति चला रहे हैं और अपराधी उत्तर प्रदेश में मिशन रेप चला रहे हैं।

संजय सिंह ने आगे कहा कि आए दिन बलात्कार की घटनाओं से उत्तर प्रदेश शर्मसार हो रहा है. यूपी में इस समय बहुत बड़ा कानून व्यवस्था का मामला खड़ा हो गया है। आज यूपी सरकार के लिए एसआईटी सुरक्षा कवच बन चुकी है। यूपी में 69000 शिक्षकों की भर्ती में घोटाला हुआ, उसमें एसआईटी का गठन किया गया, पूरे मामले में क्या हुआ कुछ नहीं पता चला। महोबा के अंदर इंद्रकांत त्रिपाठी की हत्या एसपी करता है, उसमें एसआईटी का गठन किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 800 का ऑक्सीमीटर 5000 में 1600 का ऑक्सीमीटर 13000 में खरीदा गया, एसआईटी का गठन किया गया, पूरे मामले में क्या हुआ कुछ पता नहीं चला।

घर से पढ़ने निकली नाबालिग से चालक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने आगे कहा कि यूपी के सीएम को एसआईटी को लेकर एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। उनको बताना चाहिए कि जिन मामलों में उन्होंने एसआईटी का गठन किया, उन मामलों में क्या कार्रवाई की गई? कितने लोग जेल गए, कितने लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई, कितने लोगों पर निलंबन की कार्रवाई की गई। अगर यूपी सरकार ऐसा नहीं करती है, तो एसआईटी योगी सरकार के लिए सुरक्षा कवच से ज्यादा कुछ नहीं है, एक सफेद हाथी से ज्यादा कुछ नहीं है।

Tags: 24ghante online.comAAP नेता संजय सिंहLatest Uttar Pradesh News in HindiLucknow NewsSanjay Singhसंजय सिंह
Previous Post

कांग्रेस दशकों से राष्ट्रीय अस्मिता के साथ खिलवाड़ करती रही है : योगी

Next Post

हिना खान के इस प्रिंट साड़ी और बैकलेस ब्लाउज लुक को करें अपने वॉडरोब में एड

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
hina khan

हिना खान के इस प्रिंट साड़ी और बैकलेस ब्लाउज लुक को करें अपने वॉडरोब में एड

यह भी पढ़ें

Solar City

सूर्यवंश की राजधानी में सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही योगी सरकार

09/09/2024
PM Modi

प्रदेश को मिलेंगे नौ नए मेडिकल कॉलेज, PM मोदी इसी महीने करेंगे उद्घाटन

03/07/2021
Wall Collapse

दीवार गिरने से एक मासूम की मौत, दो घायल

22/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version