• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोशल मीडिया पर ‘महाराज की आंधी’, पीछे छूटे राहुल गांधी

Writer D by Writer D
03/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। चुनावी मैदान हो या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की ‘रफ्तार’ के आगे विपक्षी पीछे छूटते जा रहे हैं। योगी (CM Yogi) ने सिर्फ उत्तर प्रदेश से ही नहीं बल्कि इस बार लोकप्रियता के मामले में भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का ‘बस्ता बांध’ दिया है। सोशल मीडिया का राजनीति में क्या महत्व है, सीएम योगी (CM Yogi)  इस बात से बखूबी परिचित हैं। यही वजह है कि योगी अब डिजिटल प्लेटफॉर्म के ‘महाराज’ बनने की राह पर हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  राष्ट्रीय स्तर पर कितने लोकप्रिय हैं ये किसी से छुपा नहीं है। न सिर्फ यूपी में बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों में योगी (CM Yogi)  को पसंद करने वालों की बड़ी संख्या है। योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) जितना लोकप्रिय आम जनता के बीच हैं, सोशल मीडिया पर बिना किसी पेड प्रमोशन के उनके उतने ऑर्गेनिक फॉलोअर्स भी हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर सीएम योगी ने राहुल गांधी को पछाड़ दिया है।

दरअसल, राजनीति के बदलते परिवेश में लोकप्रियता का एक पैमाना सोशल मीडिया पर नेताओं के फॉलोअर्स की संख्या भी है। इस मामले में अब योगी आदित्यनाथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से काफी आगे निकल गए हैं। इस वक्त ट्विटर पर राहुल गांधी के 21.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि योगी आदित्यनाथ के 21.5 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं।

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) की सक्रियता और तत्कालीन मुद्दों पर प्रतिक्रिया को आम जनता द्वारा काफी पसंद किया जाता है। योगी न सिर्फ राजनीति से जुड़े मुद्दे पर, बल्कि विकास कार्यों, आम जनता से जुड़े मुद्दों को भी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की बीच पहुंचाते हैं। जबकि राहुल गांधी इन सब से दूर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित रह जाते हैं।

युवाओं में बढ़ रही योगी (CM Yogi)  की लोकप्रियता

सोशल मीडिया के जरिए सीएम योगी की आम जनता तक पहुंच किसी अन्य नेता के मुकाबले काफी तेजी से बढ़ी है। युवा बड़ी संख्या में उनके साथ जुड़ रहे हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान योगी ने चुनावी रैली के साथ-साथ सोशल मीडिया के जरिए चुनावी कैंपेन को बखूबी अंजाम दिया था। योगी के किसी भी ट्वीट पर लाइक, रिट्ववीट और कमेंट्स देखकर एक बात साफ है कि लोग उनकी बात से ज्यादा से ज्यादा जुड़ना चाहते हैं। ट्विटर पर टॉप ट्रेंडिग में भी योगी हमेशा छाए रहते हैं। खास बात है कि ये ट्रेंडिंग सकारात्मक रहती है। अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तुलना में योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सीएम हैं।

बूस्टर डोज के मामले में यूपी ने अन्य राज्यों के सामने पेश की मिसाल

गूगल ट्रेंड्स में भी छाए रहे यूपी सीएम (CM Yogi)

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  डिजिटल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर ‘हॉट टॉपिक’ हैं। गूगल ट्रेंड्स के आंकड़े भी यही बताते हैं। दिसंबर 2021 से अप्रैल 2022 तक ‘वेब सर्च’ में योगी आदित्यनाथ लगातार राहुल गांधी पर भारी पड़े हैं। विधान सभा चुनाव के दौरान योगी आदित्यनाथ की खबरें सबसे ज्यादा सर्च की गई हैं।

Tags: cm yogidigital platformLucknow Newsrahul gandhisocial mediaup newsyogi tweet
Previous Post

बूस्टर डोज के मामले में यूपी ने अन्य राज्यों के सामने पेश की मिसाल

Next Post

डिग्री कॉलेजों से निकलेंगे इंटरनेशनल खिलाड़ी

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post
International players

डिग्री कॉलेजों से निकलेंगे इंटरनेशनल खिलाड़ी

यह भी पढ़ें

Kullu road accident

अनियंत्रित हो कर खाई में गिरी बस, स्कूली बच्चों समेत 10 लोगों की मौत

04/07/2022
Delhi Violence

दिल्ली हिंसा: पिंजरा तोड़ संगठन की सदस्य समेत तीन आरोपियों को जमानत

15/06/2021
लखनऊ में रहेगा कम्पलीट लॉकडाउन

लखनऊ के इन क्षेत्रों में 20 जुलाई से रहेगा कम्पलीट लॉकडाउन, जानिए कौन से है क्षेत्र

19/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version