• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमने ओडीओपी दिया तो सपा ने वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया: सीएम योगी

Writer D by Writer D
01/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा मे बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुझे बजट पर बात रखने का अवसर दिया गया इसके लिए धन्यवाद। कुल 134 सदस्यों ने भाग लिया, विपक्ष के 83, प्रतिपक्ष के 51 सदस्यों ने भाग लिया। आज से 6 साल पहले उत्तर प्रदेश में जनता ने सबका साथ, सबका विश्वास के मूलमंत्र को अंगीकार करके सत्ता परिवर्तन किया।

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले बजट का आकार तीन लाख 40 हजार करोड़ था जबकि इस बार हमने 6 लाख 90 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने यूपी को बीमारू प्रदेश बना दिया था हम अगले पांच साल में इसे देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। आपने प्रदेश में माफियाओं को खड़ा किया और प्रदेश को विकास के पैमाने पर पीछे जाने को मजबूर कर दिया।

#WATCH | Yesterday I saw that a pic of Prayagraj’s incident accused is going viral. People will say it’s an era of social media but (in the picture) there is a logo of your (SP) party, you can be seen shaking hands but still you are denying it: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath pic.twitter.com/p8ryW1X0q9

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 1, 2023

हर समस्या के दो समाधान- भाग लो, या भाग लो

उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव की नामौजूदगी पर निशाना साधते हुए कहा कि हर समस्या के सामने दो रास्ते होते हैं। एक… निदान के लिए भाग लो या फिर समस्या देखकर ही भाग लो…। जैसे अभी नेता प्रतिपक्ष (अखिलेश यादव) की कुर्सी खाली है वैसे ही प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार समस्याओं से अपना पीछा छुड़ाकर भाग लेती थी।

सीएम (CM Yogi)  ने कहा कि सरकार समस्याओं से मुह मोड़ने वाली नहीं, चुनौती स्वीकार करने वाली होनी चाहिए। जो भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टोलरेन्स की नीति के साथ काम करे। कल नेता विरोधी दल ने जो कहा उन्हे उत्तर प्रदेश को पिछले पायदान पर धकेलने में अच्छा लग रहा था। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हम 25 करोड़ जनता के लिए इस सदन में बैठे हैं। कल नेता प्रतिपक्ष कह रहे थे कि आप दावोस गये होते तो पचास लाख करोड़ का निवेश आ जाता, आखिर मान गये न कि निवेश आया है।

प्रयागराज की घटना पर बोले सीएम योगी

प्रयागराज की घटना पर बोलते हुए सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि कल ही वहां के साजिशकर्ता की फोट वायरल हुई थी। इस तस्वीर में आरोपी से अखिलेश यादव हाथ मिला रहे हैं। इस तस्वीर से पूरी कहानी बयां हो रही है। उन्होंने कहा कि आप जाति की बात करते हैं तो क्या प्रयागराज में उमेश पाल की जाति नही थी? सिपाही संदीप निषाद  की कोई जाति नही थी क्या, अपने दम पर विधायक बने राजू पाल की कोई जाति नहीं थी क्या?

सपा ने वन डिस्ट्रिक वन माफिया योजना चलाई

समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि हमने प्रदेश के एक-एक जिले का ध्यान रखते हुए वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट योजना चलाई, जिससे वहां रोजगार के लाखों अवसर उत्पन्न हुए और गरीबों का आत्मनिर्भर बनाया गया। वहीं पिछली समाजवादी पार्टी सरकार ने प्रदेश को माफियाओं के हवाले करते हुए वन डिस्ट्रिक वन माफिया योजना चलाई और प्रदेश को दंगों, हत्याओं और लूटमार के हवाले कर दिया।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsvidhansabha satra
Previous Post

दो ट्रेनों की टक्कर के बाद लगी आग, 32 यात्रियों की मौत

Next Post

सिलेंडर के दाम बढ़ाकर भाजपा सरकार ने लगाया अप्रत्यक्ष कर: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Bhagwant Mann handed over appointment letters to the youth.
Main Slider

CM भगवंत मान ने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे, बोले- सिफारिश नहीं, योग्यता के आधार पर मिल रही है नौकरी

13/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

पंजाब में निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर बड़ा फैसला, अभिभावकों को राहत

13/07/2026
Three people died in a horrific road accident
उत्तर प्रदेश

कानपुर में रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 3 ने तोड़ा दम

13/07/2026
Transfer
उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 182 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

13/07/2026
Bomb Threat
Main Slider

नोएडा डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

13/07/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

सिलेंडर के दाम बढ़ाकर भाजपा सरकार ने लगाया अप्रत्यक्ष कर: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Jackie Shroff daughter Krishna Shroff

कृष्णा ने पिता के साथ शेयर की फोटो, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

30/08/2020
steel price

Business : 6 महीने में 50 फीसदी बढ़ गए स्टील के दाम, कारोबारी हलकान

21/12/2020
शिवसेना

शिवसेना का भाजपा पर तंज, कहा- रूस ने वैक्सीन बनाकर दिखाया-क्या होता है आत्मनिर्भरता

17/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version