• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ, साल में 5 लाख तक का मिलेगा फ्री इलाज

Writer D by Writer D
21/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को यहां लोक भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत प्रदेश के लगभग 22 लाख सेवारत एवं सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों और उनके आश्रितों सहित 75 लाख से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि सालों से कैशलेस इलाज की राज्य कर्मचारियों की मांग पूरी हुई। इससे कर्मचारियों को इलाज कराने में सुविधा होगी। आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। एक साल में पांच लाख कैशलेस इलाज होगा। तेजी से उत्तर प्रदेश का विकास हो रहा है। इस योजना से 75 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। जो लोग अच्छा काम करंगे उसे लोग याद करेंगे। कोरोना में बिना रुके बिना थके काम किया है। राज्यकर्मियों की बड़ी समस्या थी कि अस्पताल में इलाज करवाने के लिए पैसे लगते थे। सरकारी अस्पतालों और साथ ही इम्पैनल्ड अस्पताल में भी अब राज्य कर्मचारी इलाज करवा सकेंगे। इस योजना के लिए हमने पिछले ही कार्यकाल के अंतिम समय में कार्ययोजना तैयार करने को कह दिया था।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि राज्य सरकार अपने कार्मिकों को कार्मिक नहीं अपना परिवार मानती है। जिस प्रकार सरकार आपकी चिंता कर रही है, उसी प्रकार आप भी एक कॉमन मैन की चिंता करेंगे। उत्तर प्रदेश एक बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश है। उत्तर प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जिसने महामारी में अपने राज्य कर्मचारी के लिए कोई कटौती नहीं की। कोई सुविधा नहीं रोकी। जब टीमवर्क काम करती है तो काम आसान होता है।

cm yogi

कांवड यात्रा के चलते उत्तर प्रदेश के इन जिलों में स्कूल- कॉलेज बंद, नोटिफिकेशन जारी

बुखार से लेकर कैंसर तक का इलाज

उत्तर प्रदेश के समस्त सरकारी चिकित्सा संस्थानों के अतिरिक्त आयुष्मान भारत योजना में चिह्नित प्रदेश एवं अन्य राज्यों के सभी निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलेगी। बुखार से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों तक का नि:शुल्क उपचार इस योजना के तहत किया जाएगा। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Tags: cashless chiktsa yojnacm yogiLucknow Newsup news
Previous Post

SSC ने निकाली हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी

Next Post

अगला नंबर बापू का…, सिद्धू मूसेवाला के पिता को मिली जान से मारने की धमकी

Writer D

Writer D

Related Posts

Three Congress MLAs join BJP in Assam
असम

असम में कांग्रेस को तगड़ा झटका, तीन विधायक बीजेपी में शामिल

05/03/2026
Nitish Kumar files nomination for Rajya Sabha
Main Slider

नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, नितिन नवीन ने भी दाखिल किया पर्चा

05/03/2026
pm modi
Main Slider

भारत बातचीत और कूटनीति में विश्वास करता… युद्ध के बीच PM मोदी का बड़ा बयान

05/03/2026
Telangana Rajya Sabha by-election: Abhishek Manu Singhvi files nomination
राजनीति

तेलंगाना राज्यसभा उपचुनाव: कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने दाखिल किया नामांकन

05/03/2026
CM Yogi listened to the problems of 150 people in Janta Darshan.
Main Slider

जन समस्याओं के निस्तारण में शिथिलता अक्षम्य: मुख्यमंत्री

05/03/2026
Next Post
Sidhu Musewala

अगला नंबर बापू का..., सिद्धू मूसेवाला के पिता को मिली जान से मारने की धमकी

यह भी पढ़ें

tablet

टैबलेट और स्मार्टफोन के खरीद की प्रक्रिया हुई तेज, जारी होगा जेम पोर्टल पर टेंडर

27/10/2021
murder

चलती ट्रेन में युवती की गला रेतकर निर्मम हत्या, हत्यारोपी फरार

02/06/2021
Gyanvapi

ज्ञानवापी शृंगार गौरी मामले की पोषणीयता पर अगली सुनवाई 12 को

05/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version