• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रोशनी से जगमग हुआ विधानभवन, सीएम योगी ने डायनेमिक फ़साड लाइटिंग का किया शुभारंभ

Writer D by Writer D
11/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पराधीन भारत से आत्मनिर्भर भारत की यात्रा का साक्षी रहा उत्तर प्रदेश विधानभवन अब और दर्शनीय हो उठा है। आजादी के अमृत महोत्सव के खास मौके पर गुरुवार देर शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ने इस ऐतिहासिक इमारत को खास रंगत देते हुए यहां डायनेमिक फ़साड लाइटिंग का लोकार्पण किया। तकनीक की मदद से हुई थीम आधारित इस रोशनी ने विधानभवन की सुंदरता में चार-चांद लगा दिए हैं।

लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi ) ने कहा कि इतिहास को भुलाकर कोई भी आगे नहीं बढ़ सकता। इतिहास हममें गौरव का भाव तो भरता ही है, ऐतिहासिक गलतियों के परिमार्जन के लिए प्रेरित भी करता है। आजादी का अमृत महोत्सव हम सबको इस बात का अहसास करा रहा है कि विरासत के प्रति हमारा क्या भाव होना चाहिए। हम प्रधानमंत्री के आभारी हैं, जिनके मार्गदर्शन में देश पूरी भव्यता, उत्साह और उमंग के साथ अमृत महोत्सव का आयोजन कर रहा है।

उत्तर प्रदेश विधानभवन की ऐतिहासिकता की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 1922 में इस भवन का निर्माण प्रारंभ हुआ था। आज जहां विधानसभा का सत्र चलता है, पहले वहां विधान परिषद की बैठक होती थी। 1937 में विधानसभा की कार्यवाही यहां प्रारंभ हुई। तब इसी भवन में हमारे स्वतन्त्रता सेनानियों ने आजाद भारत के सपने को बुने। आजादी की लड़ाई को आगे बढ़ाया। आज उत्तर प्रदेश के 1 लाख 10 हजार गांवों और 700 से अधिक नगरीय निकायों में रहने वाली 25 करोड़ जनता की सुख-समृद्धि के लिए इसी भवन में मंथन होता है। यह विधानभवन ’विधायिका का पवित्र स्थल’ है।

15 अगस्त को प्रत्येक विद्यालय में राष्ट्रीय उत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाय

सीएम ने कहा कि आज वर्ष 2022 में जबकि यह भवन 100 वर्ष पूर्ण कर रहा है, तब इसे विशिष्ट प्रयास करते हुए इसे नया रंग रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा की कार्यवाही को तकनीक से जोड़ते हुए ई-विधान प्रणाली के लागू होने की चर्चा करते हुए आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में विधानसभा और विधान परिषद की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा संबोधित किए जाने के विशेष अवसर को भी याद किया।

’स्वतन्त्रता सप्ताह’ के पहले दिन के विधानभवन पर डायनेमिक फ़साड लाइटिंग का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पूरे एक सप्ताह यहां हर शाम 07 से 08 बजे तक लाइट एंड साउंड शो का प्रदर्शन होगा और राष्ट्रगीत वन्देमातरम का गायन होगा। सीएम योगी ने कहा कि विधानभवन की तर्ज पर अब जल्द ही लोकभवन पर भी ऐसी ही थीम आधारित प्रकाश से सजावट की जाएगी, जिसे चरणबद्ध रूप से सभी प्रमुख विरासत स्थलों, शहीद स्मारकों तक विस्तार दिया जाएगा।

कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विधानसभा देश की सभी विधानसभाओं से अधिक प्राचीन और भव्य है। इसे तकनीक की मदद से नई रंगत देने का प्रयास इस ऐतिहासिक इमारत को और विशिष्ट बनाएगा।

Tags: cm yogiLucknow NewsUP Assembly
Previous Post

एसएसबी की तिरंगा रैली 43वीं वाहिनी से पहुची 66वी वाहिनी

Next Post

भाजपा की दागदार सरकार में धांधली का साम्राज्य: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

mashroom ki sabji
Main Slider

ऐसे बनाएं मशरूम की सब्जी, रोज होगी बनाने की डिमांड

24/06/2026
Oil
फैशन/शैली

डल और मुरझाई स्किन बनेंगी सॉफ्ट और ग्लोइंग, इससे करें मसाज

24/06/2026
House
Main Slider

सीलन की बदबू से घर को बचाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

24/06/2026
Tulsi
Main Slider

तुलसी पर जल अर्पित करते समय न करें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

24/06/2026
Nails
फैशन/शैली

गर्मियों में नाखूनों का ऐसे रखें ख्याल

24/06/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

भाजपा की दागदार सरकार में धांधली का साम्राज्य: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Murder

हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा

23/05/2024

पंजाबः CM चन्नी का ऐलान,8 नवंबर तक तीनों कृषि कानून वापस ले केंद्र सरकार

27/10/2021
रवनीत सिंह बिट्टू Ravneet Singh Bittu

तो क्या पश्चिम बंगाल की रैली में जाकर पीएम मोदी से मिले: रवनीत सिंह बिट्टू

25/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version