• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने मिशन महिला सारथी किया लॉन्च, कहा- अब तो बेटियां पायलट भी बन चुकी

Writer D by Writer D
22/10/2023
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को श्रीराम की नगरी अयोध्या में हैं। आज अष्टमी के दिन उन्होंने राम कथा पार्क में मिशन महिला सारथी का शुभारंभ किया। उन्होंने 51 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि जो भी व्यक्ति इलेक्ट्रिक बसों को खरीदेगा, उसे 20 लाख की सब्सिडी सरकार की तरफ से दी जाएगी। स्कूल के लिए, सिटी बस के लिए बसों को खरीद सकते हैं। बसों को खरीदकर परिवहन निगम में अनुबंधित करें। विभाग आपका रूट भी तय करेगा।

अब तो बेटियां पायलट भी बन चुकी हैं: सीएम योगी (CM Yogi)

अयोध्या में सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि महिलाओं के स्वाभिमान, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ा ये ऐसा मुद्दा है जो प्रधानमंत्री की प्रेरणा से मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण के अभियान से उसे निरंतर आगे बढ़ने का कार्य किया जा रहा है। अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस और शासन के अन्य विभागों में डेढ़ लाख से अधिक बेटियों को सेवाएं दी गई हैं, जो अब परिवहन निगम द्वारा बसों में महिला चालकों, परिचालाकों से भी साकार हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि बेटियां अब तो पायलट भी बन चुकी हैं।

Image

एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेंगे बस स्टेशन: सीएम योगी (CM Yogi)

इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि परिवहन निगम की पहली बस 1947 में चल चुकी थी। तब से अब तक एक लंबी दूरी को परिवहन निगम ने तय किया है। तब ये एकमात्र साधन हुआ करता था। परिवहन निगम की बस से ही लोग चलते थे। हम सभी लोग अधिकतर परिवहन निगम की बसों से ही चले हैं और आज जब हम परिवहन निगम की बात करते हैं तो उसमें एक नई प्रगति, एक नया कार्य करते हुए काम कर रहे हैं। अब बस स्टेशन भी एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेंगे। अपनी टेक्नोलॉजी को अपनाने का कार्य चल रहा है।

लॉकडाउन में दिखी थी परिवहन निगम की कार्यक्षमता

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि अब डीजल से बसें इलेक्ट्रिक की तरफ जा रही हैं। अब इलेक्ट्रिक बसों का भी परिवहन निगम संचालन करता दिखाई देगा। उसमें आवाज भी नहीं होता और गति भी समान रहती है। परिवहन निगम की कार्यक्षमता को हमने कुंभ में भी देखा। तब संगम में स्नान करने प्रयागराज के अलग-अलग स्थान में जाने का जो सौभाग्य प्राप्त हुआ था। तब इस सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना आई थी। उस दौरान भी जब 40 लाख लोग, अलग-अलग राज्यों से जुड़े लोग अन्य राज्यों से विस्थापित हुए थे, तब परिवहन निगम ने इस चुनौती को स्वीकार किया था। सभी लोगों को घर तक परिवहन निगम की बसों ने पहुंचाने का काम किया था।

इलेक्ट्रिक बसों के लिए 400 करोड़ रुपए दिए

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि संकट के समय जो खड़ा हो, वही आपका साथी है। जो संकट में धोखा दे, वह आपका साथ ही नहीं हो सकता। आज संकट के साथी में सारथी के रूप में भी मिशन शक्ति के प्रति बिटिया स्वयं इस गाड़ी को चलाते हुए दिखाई देंगी। आज उत्तर प्रदेश में 51 बस परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हो रही हैं। हमने 400 करोड़ रुपए सेंक्शन किए हैं। अब इलेक्ट्रिक बस भी आएंगी।

सीएम योगी ने छोटी देवकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना, साध्वी ज्ञानमती से लिया आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक बस की अपनी पॉलिसी बनाई है। इसमें डीजल, पेट्रोल, सीएनजी भी नहीं लगता। यह बिजली से चार्ज होगी और एक बार में 300 किलोमीटर आसानी से चल सकती है। जो व्यक्ति इस बस को खरीदेगा, उसे 20 लाख रुपए तक सब्सिडी मिलेगी। इसके लिए चार्जिंग स्टेशन भी जगह बनवाए जाएंगे।

Tags: ayodhya newscm yogimission hakti 4.0up newsYogi News
Previous Post

प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने पढ़ी नमाज, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

Next Post

सियाचिन में पहला अग्निवीर शहीद, सेना ने किया अक्षय के बलिदान को सलाम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
Next Post
Agniveer Gavate Akshay Laxman

सियाचिन में पहला अग्निवीर शहीद, सेना ने किया अक्षय के बलिदान को सलाम

यह भी पढ़ें

grid failure

मुंबई में बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास, रेलवे बोला- यात्रीगण कृपया….

12/10/2020

सदन में फिर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा दोपहर तक के लिए स्थगित

26/07/2021
किसान आंदोलन Kisan andolan

किसान आंदोलन का नहीं निकला कोई समाधान, अब छठे दौर की वार्ता 9 दिसंबर को

05/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version