• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काशी से राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ; योगी बोले- आंगनबाड़ी केंद्रों की बदली तस्वीर

Writer D by Writer D
09/09/2026
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी: रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को नौवें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) , केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर और प्रदेश सरकार की मंत्री बेबी रानी मौर्य मौजूद रहीं।

इस साल अभियान की थीम ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ रखी गई है। इसका उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को केवल पोषण सामग्री वितरण की जगह बच्चों के स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और समग्र विकास के केंद्र के रूप में विकसित करना है। अभियान में समुदाय की भागीदारी पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के बसियापुर गांव की एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उनके गांव जा चुके हैं। कार्यकर्ता ने भी मुख्यमंत्री को पहचानने की बात कही।

योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि 2017 में सरकार बनने के बाद उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति देखी तो हालात खराब थे। उन्होंने दावा किया कि उस समय आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण सामग्री की आपूर्ति में शराब माफिया की भूमिका थी और वह मनमानी करता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पोषण सामग्री दो-तीन महीने में पहुंचने की जानकारी मिलने पर उन्होंने व्यवस्था में बदलाव की जरूरत महसूस की। उन्होंने कहा कि लखनऊ में बैठे लोगों की गलती का खामियाजा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को भुगतना पड़ता था, जबकि वे अपना काम पूरी मेहनत से करती थीं।

केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि मां अन्नपूर्णा की धरती काशी से पूरे देश को पोषण का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने बच्चों के जीवन के शुरुआती दो वर्षों को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए इस अवधि में बेहतर पोषण की जरूरत पर जोर दिया।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि काशी से राष्ट्रीय पोषण माह का संकल्प पूरे देश में आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने स्वस्थ बचपन को विकसित भारत की मजबूत नींव बताते हुए जनभागीदारी को अभियान की सफलता के लिए जरूरी बताया।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने करीब 24 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों में आधुनिक वातावरण तैयार किया है। वहीं मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि बच्चों को पोषित करना विकसित भारत के निर्माण की बुनियादी जरूरत है और इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ अभिभावकों व समाज की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है।

Tags: cm yogivaranasi news
Previous Post

रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, दिशा की बैठक में विकास का लेंगे जायजा; संगठन की भी परखेंगे नब्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Rahul Gandhi
Main Slider

रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, दिशा की बैठक में विकास का लेंगे जायजा; संगठन की भी परखेंगे नब्ज

09/09/2026
Ram Vangaman Path
अयोध्या

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर सवाल, दो PWD अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के आदेश

09/09/2026
Confidence of industries in UP has grown due to the Yogi government's policies.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नीतियों से यूपी में उद्योगों का बढ़ा भरोसा, बदली औद्योगिक तस्वीर

08/09/2026
Bihar team did exposure visit to water laboratory
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का सुरक्षित पेयजल अभियान: बिहार की टीम ने यूपी जल निगम ग्रामीण की प्रयोगशाला का किया अध्ययन

08/09/2026
Yogi government's relief campaign continues for flood affected people
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का राहत अभियान जारी, 21,226 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

08/09/2026

यह भी पढ़ें

Corona

देश में कोरोना के 3 हजार से अधिक मिले नए केस, 26 ने तोड़ा दम

02/05/2022
Rain

अगले तीन दिन में यूपी में बदलेगा मौसम, तेज बारिश और ओले गिरने की चेतावनी

11/04/2024
Dead body

बच्ची के शरीर पर चीटियां, नोच रहे थे कुत्ते…., कूड़े मे ढेर में रोती मिली नवजात

17/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version