• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री मोदी के मन को भाया यूपी का पौधरोपण अभियान

Writer D by Writer D
30/07/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  के नेतृत्व में बीते 22 जुलाई को प्रदेश में हुए रिकॉर्ड 30.21 करोड़ पौधरोपण अभियान की सराहना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने की है। उन्होंने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में पौधरोपण अभियान की चर्चा करते हुए इसे जनभागीदारी और जनजागरण का बड़ा उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने सरकारी आवास पर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लाइव सुना।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी में एक दिन में 30 करोड़ पेड़ लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया है। इस अभियान की शुरुआत राज्य सरकार ने की और उसे वहां के लोगों ने पूरा किया। हम सभी को पेड़ लगाने और पानी बचाने के प्रयासों का हिस्सा बनना चाहिए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने जताया आभार

प्रधानमंत्री की ओर से पौधरोपण अभियान की प्रशंसा किये जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने आभार प्रकट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से यहां पौधरोपण ‘जन-आंदोलन’ का रूप ले चुका है। हम सभी हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण हेतु भरपूर प्रयास कर रहे हैं। उसी क्रम में 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी 5 करोड़ पौधरोपण के लिए संकल्पित हैं।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी लकीर है योगी का पौधरोपण अभियान

बता दें कि योगी सरकार ने बीते 6 साल में यूपी में 136 करोड़ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी लकीर खींच दी है। सरकार अगले पांच साल में 175 करोड़ पौधे रोपने के मिशन में जुटी हुई है।

जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करके न हो कोई भी आयोजन : सीएम योगी

इस वर्ष भी सरकार का लक्ष्य 35 करोड़ पौधे रोपने का है। इसमें से 30.21 करोड़ पौधे 22 जुलाई को रोपे गये हैं। वहीं 15 अगस्त को 5 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। खास बात ये है कि प्रदेश के सबसे शुष्क क्षेत्र बुंदेलखंड के सात जिलों में तकरीबन पांच करोड़ पौधे रोपे गये हैं।

काशी में बढ़े पर्यटक, पीएम बोले- लाखों गरीबों को मिला रोजगार

वहीं प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में लोगों में बढ़े तीर्थाटन के भाव को भी सराहा। उन्होंने विशेष रूप से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का उल्लेख करते हुए कहा कि आज काशी में एक साल में 10 करोड़ लोग काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए आ रहे हैं। इसके अलावा मथुरा, अयोध्या में भी तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ी है। इससे लाखों गरीब लोगों के लिए रोजगार के नये अवसर उपलब्ध हुए हैं।

Tags: cm yogiLucknow NewsMann Ki Baatमन की बात
Previous Post

जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करके न हो कोई भी आयोजन : सीएम योगी

Next Post

जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल की बैठक में बम धमाका, 35 से ज्यादा लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्री

29/10/2026
Next Post
IED Blast

जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल की बैठक में बम धमाका, 35 से ज्यादा लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप Donald Trump

येरूशलम ने दिया ट्रंप को जॉब का ऑफर, कहा- चिंता न करें आपकी योग्यतानुसार कई पोस्ट है

09/11/2020
Transfer

यूपी में कई PCS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट

11/09/2021
Given Corona's growing transition, he will go to Georgia to shoot the film

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए, जॉर्जिया जाकर करेंगे फिल्म की शूटिंग

24/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version