• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने पेरिस पैरालंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट जेवर के प्रवीण कुमार को दी बधाई

Writer D by Writer D
11/09/2024
in उत्तर प्रदेश, खेल, नोएडा
0
CM Yogi met Paris Paralympics gold medalist Praveen Kumar

CM Yogi met Paris Paralympics gold medalist Praveen Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। पेरिस पैरालंपिक 2024 में ऊंची कूद के स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उन्हें जीत की बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि यह केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के हर कोने में रहने वाले भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि जेवर के प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता है।उल्लेखनीय है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि और किसान परिवार में जन्मे प्रवीण कुमार ने अपनी मेहनत से सफलता के शिखर को छूकर जेवर क्षेत्र का मान पूरे विश्व में बढ़ाया है।

प्रवीण की उपलब्धि पर देश को है गर्व

सीएम योगी (CM Yogi) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “पेरिस पैरालम्पिक-2024 की ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले उत्तर प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी प्रवीण कुमार ने ग्रेटर नोएडा में अपने माता-पिता व कोच के साथ भेंट की। आपकी यह अद्वितीय उपलब्धि उत्तर प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है। आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं।”

वहीं प्रवीण कुमार ने कहा कि देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना एक सपने के सच होने जैसा है। यह जीत उन सभी के लिए है जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे उम्मीद है कि यह कई लोगों को उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगा।

प्रवीण कुमार के साथ उनके कोच सतपाल सिंह, पिता अमरपाल सिंह, माता निर्दोष देवी, मुकेश सिंह प्रधान, अंकुर कुमार और सुधीर त्यागी उपस्थित थे।

वहीं केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील शर्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग राज्य मंत्री अजीत पाल, राज्य मंत्री जसवंत सैनी, पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह और जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।

Tags: cm yogiNoida newspraveen kumar
Previous Post

देश को गृह युद्ध की ओर धकेलने की कोशिश कर रहे राहुल गांधीः सीएम योगी

Next Post

आगामी त्योहारों को बनायें जीरो वेस्ट और प्लास्टिक मुक्त त्यौहार: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

नितिन नवीन ने वाराणसी में ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का किया अनावरण, बोले- दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं

08/10/2026
Main Slider

रामविलास जी को जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगेः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Next Post
AK Sharma

आगामी त्योहारों को बनायें जीरो वेस्ट और प्लास्टिक मुक्त त्यौहार: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

13 सितंबर राशिफल: आज इनको मिलेगा भाग्य का साथ

13/09/2022
punishment

प्रयागराज पुलिस ने छह लाख के जाली नोट किए बरामद, प्रधानपति समेत दो गिरफ्तार

02/11/2020
CM Dhami

सीएम धामी ने किया कुमाउ गढवाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

22/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version