• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्वनाथ दरबार में सीएम योगी ने टेका मत्था, पीएम के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा

Writer D by Writer D
15/12/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार शाम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। यहां सेवापुरी ब्लॉक स्थित किसान इंटर कॉलेज में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने आगामी 17 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो दिवसीय काशी दौरे की तैयारियों का जायजा लिया।

वहीं उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर (Vishwanath Mandir) और बाबा कालभैरव मंदिर में विधि विधान से दर्शन पूजन भी किया। वहीं उन्होंने कटिंग मेमोरियल में स्कूल में प्रदर्शनी स्टाल का भी निरीक्षण किया।

सीएम योगी (CM Yogi) ने वाराणसी सर्किट हाउस में अधिकारियों संग बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शिलान्यास और उद्घाटित होने वाली योजनाओं की समीक्षा की। इसके उपरांत उन्होंने नमो घाट पहुंचकर यहां 17 दिसंबर से आरंभ होने जा रहे काशी तमिल संगमम के दूसरे चरण के कार्यक्रम और प्रधानमंत्री की जनसभा स्थल का जायजा भी लिया। उन्होंने वाराणसी के मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर को पीएम के कार्यक्रमों के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश भी दिये।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) इसके पश्चात श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि विधान से दर्शन पूजन करके प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने इसके पश्चात कालभैरव मंदिर में भी दर्शन पूजन किया। बता दें कि 17 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री इस दौरान काशी तमिल संगमम के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे साथ ही वाराणसी को हजारों करोड़ की योजनाओं की सौगात भी देंगे। पीएम मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में उनके कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये हैं।

Tags: cm yogiup newsvaranasi news
Previous Post

लूटपाट करने वाले तीन किशोर गिरफ्तार

Next Post

जानें कब है साल की आखिरी मासिक दुर्गाष्टमी, नोट करें पूजा विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
Next Post
Masik Durgashtami

जानें कब है साल की आखिरी मासिक दुर्गाष्टमी, नोट करें पूजा विधि

यह भी पढ़ें

Transfer

योगी सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नौ IAS अफसर हुए इधर से उधर

15/04/2025

दलितो के ही नही बाबा साहेब सर्वसमाज के भी मसीहा थे : सीएम धामी

14/04/2022
cylinder explosion

सिलेंडर से गैस लीक होने से मकान में लगी आग, एक ही परिवार के चार लोग झुलसे

17/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version