• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लूटपाट करने वाले तीन किशोर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
15/12/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हरदोई
0
Three thugs were arrested and sent to jail

Three thugs were arrested and sent to jail

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की पुलिस ने अपना जेब खर्च चलाने के लिए लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन किशोरों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है, जो अपना जेब खर्च निकालने के लिए लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे।

आरोपियों ने एक मेडिकल स्टोर संचालक से दो दिन पूर्व लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था और उसकी बाइक छीन कर उसके हाथ पैर बांधकर बाग में डाल दिया था। लूट की इस घटना के बाद पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। जबकि घटना में शामिल एक और आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

एसपी केशव चंद्र गोस्वामी ने आज यहां बताया कि हरदोई की अतरौली थाना पुलिस ने अतरौली थाने इलाके में रहने वाले विवेक और गोलू जबकि लखनऊ जिले के मॉल थाने का सोनू जिनकी उम्र 18 से 20 साल की है। पुलिस ने इनको एक मेडिकल संचालक के साथ लूटपाट की घटना के आरोप में गिरफ्तार (Arrested) किया है। पुलिस के मुताबिक 12 दिसंबर को अतरौली थाने के निकट एक मेडिकल संचालक से लूटपाट की घटना हुई थी। बदमाश उसके पास से पैसे और बाइक छीनकर उसे आम के बाग में हाथ पैर बांधकर डालने के बाद फरार हो गए थे।

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके तीन टीम में गठित की थी। जो सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर इस घटना के खुलासे के लिए लगी थी। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर जानकारी हुई कि इस लूटपाट में शामिल दो लोग पावर हाउस के पास बाइक पर बैठे हुए हैं। जिनको पुलिस ने गिरफ्तार किया तो दोनों की पास से एक मोबाइल और दो तमंचे बरामद हुए।

पुलिस के मुताबिक जब उनसे पूछताछ की गई तो इन्होंने लूट की घटना स्वीकार करते हुए अपने तीसरे साथी के बारे में जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने इनके तीसरे साथी विवेक यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इसके पास से एक वैन भी मिली है जिससे इन लोगों ने लूट की घटना की थी। इनका एक और साथी भी है जो इस घटना में शामिल है और वह फिलहाल तबीयत खराब होने की वजह से कहीं भर्ती है। पुलिस के मुताबिक तीनों नई उम्र के लड़के हैं जो जेब खर्च चलाने के लिए लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे। इन लोगों ने लखनऊ जिले में भी लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है जिसके बारे में भी पुलिस तफ्तीश कर रही है

Tags: crime newsHardoi news
Previous Post

नाबालिग संग बलात्कार व हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Next Post

विश्वनाथ दरबार में सीएम योगी ने टेका मत्था, पीएम के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Next Post
CM Yogi

विश्वनाथ दरबार में सीएम योगी ने टेका मत्था, पीएम के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा

यह भी पढ़ें

Vijaysai Reddy

YSRCP को बड़ा झटका, विजयसाई रेड्डी ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

25/01/2025
murder

युवक की पत्थर मारकर हत्या, पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

23/09/2021

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति-PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

16/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version