• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चौधरी साहब ने शासन की शुचिता के लिए कई कदम उठाये, उसकी गूंज पूरे समाज में सुनायी देती है: सीएम योगी

Writer D by Writer D
29/05/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने विधानभवन परिसर के समक्ष किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

चौधरी साहब ने शासन की शुचिता के लिए कई कदम उठाये, उसकी गूंज पूरे समाज में सुनायी देती है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि पूरा देश चौधरी साहब काे भूमि सुधार, हदबंदी कानून को लागू करने, ग्रामीण विकास और अन्नदाता किसानों के मसीहा के रूप में याद करता है। यह उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि चौधरी साहब का सानिध्य उत्तर प्रदेश वासियों को एक लंबे समय तक प्राप्त हुआ। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश में भूमि सुधार, ग्रामीण विकास संबंधित शासन की शुचिता और पारदर्शिता को लेकर अनेक कदम उठाए, जिसकी गूंज आज भी हमारे गांव में किसानों से लेकर समाज के प्रत्येक तबके में सुनने को मिलती है।

उन्होंने प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री, गृह और वित्त मंत्रालय के दायित्व को भी बखूबी निभाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 11 वर्षों से चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार करने के लिए ग्रामीण विकास और अन्नदाता किसानों के उत्थान के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। सीएम योगी (CM Yogi) ने अंत में कहा कि चौधरी साहब की स्मृतियों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जयवीर सिंह, मेयर सुषमा खर्कवाल और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे।

सीएम (CM Yogi) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट पर लिखा कि देश की समृद्धि का रास्ता गांव के खेत एवं खलिहानों से होकर जाता है।

चौधरी चरण सिंह समृद्ध गांव और सशक्त किसान के लिए आजीवन समर्पित रहे। उन्होंने उन्हे वंचितों के उत्थान, किसानों के कल्याण और ग्रामीण भारत की प्रगति के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करते रहे। डबल इंजन की सरकार उनके दिखाये मार्ग पर सतत आगे बढ़ रही है।

Tags: cm yogi
Previous Post

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर एनकाउंटर में ढेर, मकोका मामले में था फरार

Next Post

… और टूट गई ट्रंप और मस्क की दोस्ती, जाते-जाते की आलोचना

Writer D

Writer D

Related Posts

Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
ED Raid
उत्तर प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ रेड, टेरर फंडिंग से जुड़े 13 ठिकानों पर कार्रवाई

16/07/2026
Next Post
The friendship between Trump and Musk broke down

... और टूट गई ट्रंप और मस्क की दोस्ती, जाते-जाते की आलोचना

यह भी पढ़ें

GRAP

दिल्ली-NCR में GRAP-4 लागू, जानें क्या खुला और क्या रहेगा बंद

18/11/2024
arrested

एलएलबी छात्र का शव बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

04/07/2022
Indian players celebrated Father's Day in a special way, know who did wish

भारतीय खिलाड़ियों ने खास अंदाज में मनाया फादर्स डे, जाने किसने कैसे किया विश

20/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version