• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विभाजन के बाद से कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति ने देश को बर्बाद किया: सीएम योगी

Writer D by Writer D
14/08/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi participated in the seminar organized on Partition Horror Memorial Day

CM Yogi participated in the seminar organized on Partition Horror Memorial Day

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: आज 14 अगस्त 1947 का दिन भारतीय इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज है, जब विभाजन की त्रासदी ने लाखों भारतीयों की जिंदगी को छिन्न-भिन्न कर दिया था। इस विभाजन में लगभग डेढ़ से दो करोड़ लोगों का पलायन हुआ, 15 से 20 लाख लोगों का कत्लेआम हुआ और लाखों भारतीयों को अपने ही घरों से बेघर होकर दर-दर की ठोकरें खानी पड़ी। यह त्रासदी इतनी भयानक थी कि आज तक इसके निशान भारतीय समाज में मौजूद हैं और यह कभी विस्मृत नहीं हो सकती। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को भागीदारी भवन में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में कही। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौन पद यात्रा निकाली।

विभाजन ने पाकिस्तान जैसे दान को जन्म दिया, जो हिंदुस्तान को डसने के लिए षडयंत्र रचता रहता है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कहा कि 14 अगस्त 1947 को जो हुआ, वह एक राष्ट्रीय त्रासदी थी, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। लाखों लोग अपने घरों से बेघर हुए, परिवारों को बिखरते देखा गया और उस समय की सत्ता ने इस विभाजन को प्रशासनिक निर्णय बताकर जनता की आंखों में धूल झोंकी। यह विभाजन एक नैतिक और मानवीय अपराध था, जिसे कांग्रेस ने अपनी तुष्टीकरण की नीति के तहत साकार किया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने विभाजन के दौरान हुए नरसंहार को याद करते हुए कहा कि यह विभाजन केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं था, बल्कि एक बर्बरता का परिणाम था, जिसमें लाखों हिंदू, सिख, बौद्ध और जैनों को अपनी जड़ों से कटना पड़ा। इस दौरान बहन-बेटियों ने अपमान और दरिंदगी का सामना किया और उन्हें अपनी इज्जत की रक्षा करने का कोई मौका नहीं मिला। यह वह विभाजन था, जिसने पाकिस्तान जैसे दानव को जन्म दिया, जो आज भी हिंदुस्तान को डसने के लिए विभिन्न षड्यंत्रों में लिप्त है। सीएम योगी ने कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने इस विभाजन को एक प्रशासनिक निर्णय की तरह प्रस्तुत किया, जैसे दो भाइयों के बीच संपत्ति का बंटवारा हो रहा हो। 1947 के विभाजन के बाद से कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति ने देश को बर्बाद किया और आज भी यही कांग्रेस देश को विभाजन की ओर धकेलने के प्रयास कर रही है।

कांग्रेस आज भी देश की जनता को गुमराह करने की कर रही कोशिश

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि यह कांग्रेस वही पार्टी है, जिसने देश के संविधान का गला घोंटा और आपातकाल की आड़ में लोकतंत्र की हत्या की। यह वही कांग्रेस है, जिसने 1984 में सिखों के कत्लेआम को अंजाम दिया और आज भी अपने नेताओं के गलत फैसलों का परिणाम भुगतने की जगह, जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने 15 अगस्त 2021 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस स्मृति दिवस को शुरू कर देशवासियों को यह समझने का अवसर दिया कि विभाजन से पहले और बाद की क्या भयावह स्थितियां थीं। यह दिवस हमें यह याद दिलाता है कि 1947 में कितनी भयानक घटनाएं घटीं, जब लाखों लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे। उत्तर प्रदेश सरकार ने विभाजन के शिकार परिवारों के लिए एक व्यापक कार्य योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि हम उन परिवारों के लिए जो विभाजन के दौरान नागरिकता से वंचित हो गए थे, एक बड़ा राहत पैकेज तैयार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजनौर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और रामपुर जैसे जिलों में इन परिवारों के लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसे जल्द ही पूरा किया जाएगा।

भारत की अखंडता और एकता के लिए हमें हमेशा तैयार रहना चाहिए

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि 1947 के विभाजन के शिकार हुए लोगों के लिए किसी संग्रहालय, स्मारक या श्रद्धांजलि स्थल का निर्माण नहीं किया गया। हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं जिन्होंने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की शुरुआत की और ऐसे परिवारों के लिए एक संग्रहालय और डिजिटल आर्काइव स्थापित करने की घोषणा की। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को 1947 के विभाजन के लिए माफी मांगनी चाहिए और 1984 के सिख कत्लेआम, 1975 के आपातकाल और कश्मीर में धारा 370 लागू करने के लिए भी अपनी गलतियों का अहसास करना चाहिए।

उन्होंने (CM Yogi) नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का समर्थन करते हुए कहा कि हम उन शरणार्थियों को सम्मान और नागरिकता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो विभाजन के बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए थे। मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका की त्रासदी के शिकार लोगों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह दिन हम सभी को यह याद दिलाने का है कि भारत की अखंडता और एकता के लिए हमें हमेशा तैयार रहना चाहिए।

इस अवसर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, राज्य सभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, मंत्री असीम अरुण और पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया आदि मौजूद रहे।

Tags: Appeasement PoliticsChief Minister Yogi AdityanathCitizenship Amendment ActcongressPartition Tragedy
Previous Post

पीएम के नेतृत्व में पहली बार भारत ऊर्जा के मामले में हुआ आत्मनिर्भर: एके शर्मा

Next Post

तिरंगे की असली गरिमा तब और बढ़ेगी जब देश आर्थिक रूप से होगा मजबूत: विष्णु देव साय

Writer D

Writer D

Related Posts

Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Dehradun-Mussoorie road caves in due to heavy rain
Main Slider

भारी बारिश में धंसा देहरादून-मसूरी मार्ग, अग्रिम आदेशों तक बंद

20/07/2026
Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

20/07/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

तिरंगे की असली गरिमा तब और बढ़ेगी जब देश आर्थिक रूप से होगा मजबूत: विष्णु देव साय

यह भी पढ़ें

KGF Chapter 2

KGF Chapter 2 ने रिलीज से पहले तोड़ा रिकॉर्ड, RRR को छोड़ा पीछे

12/04/2022
blackmarketing of remediver injection

70 रेमडेसीविर इंजेक्शन  के साथ चिकित्सक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

28/04/2021
fashion tips

छोटी हाइट की लड़कियों के फैशन टिप्स, मिलेगा स्टाइलिश लुक

06/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version