• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज हर देशवासी के मन में सेना के प्रति सम्मान का भाव है: सीएम योगी

Writer D by Writer D
13/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आजादी का अमृत महोत्सव हमें पिछले 75 वर्षों की यात्रा पर नये सिरे से मंथन के साथ ही आगामी 25 वर्षों की कार्ययोजना तैयार करने के लिये भी प्रेरित कर रहा है। आजादी का ये अमृत महोत्सव 75 वर्ष की हमारी यात्रा के आत्मावलोकन का अवसर प्रदान कर रहा है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को सब एरिया सेंट्रल कमांड में आयोजित वीरता पुरस्कार विजेताओं एवं वीर नारियों के सम्मान समारोह पर कही। उन्होंने 16 वीरता पुरस्कार विजेताओं और वीर नारियों को सम्मानित किया| मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि नया भारत दुनिया के सामने नये विश्वास का प्रतीक बनकर उभरा है और इसमें भारत के वीर जवानों का अहम योगदान है।

अमृत महोत्सव से जुड़कर महसूस कर रहे गौरवान्वित

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सूर्य कमान के युद्ध स्मारक स्मृतिका पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने  अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे जवान देश की सुरक्षा, संप्रभुता, एकता अखंडता को स्थापित करने के लिए तत्पर हैं। इतना ही नहीं दुनिया में शांति स्थापना के लिए जब कभी भारत का आह्वान हुआ तब हमारे जवानों ने वहां जाकर अपने पूरे शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए उन देशों में राहत देने का कार्य किया है।

Image

 

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि ये हम सबका सौभाग्य है कि हम सब देश के अमृत महोत्सव के साक्षी बन रहे हैं। अगणित बलिदानों के फलस्वरूप हमारे देश को स्वाधीनता प्राप्त हुई है। इसके बाद भारत को चार युद्धों से जूझना पड़ा। देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता को अक्षुण बनाए रखने के लिये हमारे बहादुर जवानों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सीएम ने कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत को साकार करने के लिये अमृत महोत्सव का ये आयोजन केवल सरकारी आयोजन भर नहीं है। इसके साथ हर भारतीय जुड़ा है। वो चाहे सरकार के साथ हो, गांव का किसान हो, विद्यार्थी हो, श्रमिक हो या समाज के किसी भी क्षेत्र का हो, हर व्यक्ति देश की आजादी के अमृत महोत्सव के साथ जुड़ कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

जवान बलिदान देने में कभी संकोच नहीं करता

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि आज भारत केवल खाद्यान के क्षेत्र में ही आत्मनिर्भर नहीं है, बल्कि हम रक्षा के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। देश के दो डिफेंस कॉरिडोर में से एक उत्तर प्रदेश में बनने का रास्त भारत सरकार ने प्रशस्त किया है। आज हर देशवासी के मन में सेना के प्रति सम्मान का भाव है। इसके पीछे कारण ये है कि हमारा जवान हमेशा देश के बारे में सोचता है। नेशन फस्ट की थ्योरी के साथ खुद को समर्पित करता है  और सर्वोच्च बलिदान देने में कभी संकोच नहीं करता।

Image

बलिदान होने वाले सैनिक परिवार को दे रहे 50 लाख की सहायता धनराशि

अमृत महोत्सव को लेकर राज्य सरकार ने ये व्यवस्था बनायी है कि हर जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सर्वोच्च प्राथमिकता शहीद परिवारों को सम्मान देना हो।  ये हमारी सरकार के कार्यक्रम का हिस्सा भी है। वर्ष 2017 में हमने सबसे पहले ये कानून बनाया कि बलिदान होने वाले सैनिकों के परिवार को 50 लाख की सहायता प्रदान की जाए। साथ ही बलिदानी सैनिक के परिवार के किसी सदस्य को अगर शासकीय सेवा में नौकरी की आवश्यक्ता है तो हम देंगे, क्योंकि वो देश के लिये समर्पित हुआ है, उसने देश के लिये सर्वोच्च बलिदान दिया है।

Image

ये हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उसके परिवार की परवरिश करें और मजबूती के साथ उस परिवार के साथ खडे़ हों। साथ ही हमने ये भी सुनिश्चित किया है कि जिस जनपद का वो जवान है वहां उसके नाम पर एक स्मारक का निर्माण हो, सड़क का नामकरण होने के साथ उसके गांव का भी नामकरण हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेंट्रल कमांड के द्वारा मुझे वीर जवानों और माताओं के सम्मान के लिये आमंत्रित किया गया, ये मेरे लिये गौरव की बात है। जिन वीर माताओं और वीर जवानों के परिवारजनों को आज सम्मानित किया गया है, मैं उन सभी का हृदय से अभिनंदन करते हुए भारत माता के उन सभी वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान भारत की सुरक्षा, संप्रभुता, एकता और अखंडता के लिए दिया है।

Tags: cm yogihar ghar tirangaLucknow News
Previous Post

‘हर घर तिरंगा’ संग ‘घर-घर वृक्ष’ अभियान पर भी जोर

Next Post

इस जिले में फहराता दिखा ‘अमरीकी झंडा’, प्रशासन में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma organized a grand Tiranga Yatra in Loni.
उत्तर प्रदेश

चटाई पर बैठकर पढ़े होते तो छात्रों के दर्द को समझते राहुल गांधी और विपक्ष: ए के शर्मा

13/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार

13/08/2026
Halwasiya Market
Main Slider

शत्रु संपत्तियों पर सरकार का शिकंजा, कब्जे हटेंगे, होगी नीलामी

13/08/2026
Mayawati expelled former minister Antu Mishra from the BSP.
Main Slider

मायावती का बड़ा एक्शन, अंटू मिश्रा बसपा से आउट

13/08/2026
उत्तर प्रदेश

तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक: केशव मौर्य

13/08/2026
Next Post
American flag

इस जिले में फहराता दिखा ‘अमरीकी झंडा’, प्रशासन में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

वास्तु टिप्स

ऑफिस की निगेटिविटी बन सकती है तनाव का कारण, ध्यान रखें ये 3 वास्तु टिप्स

16/06/2021
petrol

आम आदमी को बड़ी राहत, लगातार 7वें दिन भी स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

11/11/2021
attacked

सोये हुए वृद्ध पर बदमाशों ने किया धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

07/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version