• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने की बाढ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Writer D by Writer D
08/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Yogi

Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की।

उन्होंने इटावा, औरैया और जालौन के बाढ़ प्रभावित जलमग्न क्षेत्रों में सम्बन्धित जिलाधिकारियों को तेजी से राहत व बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जलशक्ति मंत्री से वाराणसी और बलिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति, राहत व बचाव कार्य की समीक्षा किए जाने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संवेदनशील जनपदों में बाढ़ नियंत्रण, राहत व बचाव से सम्बन्धित तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने की सारी व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों,पुलिस अधीक्षकों को बाढ़ के मद्देनजर संवेदनशील स्थलों का भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित करने, बाढ़ संवेदनशील स्थलों की मॉनीटरिंग के साथ-साथ पेट्रोलिंग करने के भी निर्देश दिए।

हर वरिष्ठ नेताओं को एक दिन बूथ पर रात्रि निवास करें : नड्डा

उन्होने कहा कि बाढ़ प्रभावित और बाढ़ के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों को चिन्ह्ति करते हुए आवश्यकतानुसार राहत सामग्री के पैकेट तैयार कर वितरित किए जाएं। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को कम्युनिटी किचन के माध्यम से फूड पैकेट उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार ड्राई राशन किट तैयार कर वितरित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नौकाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बाढ़ चौकियों की स्थापना, पेट्रोमैक्स की व्यवस्था करने के साथ-साथ तटबन्धों इत्यादि की प्रभावी पेट्रोलिंग की जाए। बाढ़ पीड़ितों को समय पर राहत सामग्री उपलब्ध कराते हुए उनकी हर सम्भव मदद की जाए। उन्होंने बाढ़ से उत्पन्न होने वाले संक्रमणों तथा अन्य स्वास्थ्यजनित परिस्थितियों के दृष्टिगत सभी तैयारियां करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पशुओं के इलाज, दवाइयों और चारे इत्यादि की भी पर्याप्त व्यवस्था रहे। उन्होंने पेट्रोल, डीजल, केरोसीन इत्यादि अन्य आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

Tags: cm yogiflood in UPLucknow Newsrescue opreation in upup news
Previous Post

9 अगस्त को PM मोदी जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त

Next Post

रक्षाबंधन पर योगी सरकार बहनों को देगी बसों में मुफ्त यात्रा के साथ ये खास तोहफा

Writer D

Writer D

Related Posts

Garba-Dandiya
Main Slider

महाराष्ट्र में गरबा-डांडिया पर VHP का नया फरमान, मुस्लिमों की होगी नो-एंट्री

05/09/2026
DM Mayur Dixit
Main Slider

हरिद्वार में हाईवे पर अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

05/09/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

शिक्षक ही भविष्य के निर्माता, सत्ता में आए तो बंद स्कूल खोलेंगे: अखिलेश यादव

05/09/2026
Vinod Tawde
Main Slider

‘PDA’ पर विनोद तावड़े का तंज, बोले- भाजपा कार्यकर्ता सपा के नारे को नाकाम करेंगे

05/09/2026
Case registered against SP MLA's uncle for offering Namaz at Circuit House.
उत्तर प्रदेश

सपा विधायक के चाचा पर FIR, सर्किट हाउस में रास्ते पर नमाज पढ़ने का आरोप

05/09/2026
Next Post

रक्षाबंधन पर योगी सरकार बहनों को देगी बसों में मुफ्त यात्रा के साथ ये खास तोहफा

यह भी पढ़ें

Zarda Rice

इस बार रक्षाबंधन पर जर्दा चावल से करें भाई का मुंह मीठा

11/08/2023
Nikay Chunav

Nikay Chunav: इतने लाख रुपये ही खर्च कर सकेंगे महापौर पद के प्रत्याशी

05/04/2023
CM Yogi

समस्या के समाधान में हीलाहवाली पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

01/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version