• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्वकर्मा समाज सम्मेलन में सीएम योगी बोले- पिछली सरकार में महाभारत जैसा दृश्य

Writer D by Writer D
23/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट कर दिया। पंचायत भवन अलीगंज में मुख्यमंत्री ने पिछड़ा वर्ग विश्वकर्मा समाज के सम्मेलन को संबोधित किया।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी वर्ग पर फोकस कर रही है। इस क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में विश्वकर्मा समाज के सम्मेलन में राष्ट्रवाद की भावना पर बल दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो देश का हितैषी होगा वहीं प्रदेश का हितैषी होगा। जो भारत में राम का द्रोही होगा वह आपका हितैषी कैसे हो सकता है। रावण जैसे त्रैलोक विजयी को समाप्त करने के लिए विश्वकर्मा जी के मानस पुत्रों ने बिना किसी भय और संकोच के समुद्र में सेतु बंधु बनाने में अपना अहम योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि इस सरकार में हर तबके को सम्मान मिलेगा। पंचायत चुनाव में सभी तबकों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। पिछड़ा वर्ग आयोग में भी दो सदस्य विश्चकर्मा समाज से जुड़े हैं। रामचंद्र जांगड़ा जी राज्यसभा में हैं। विश्वकर्मा समाज से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि आप गांव-गांव और घर-घर जाइए। लोगों को सरकार का कामकाज बताइए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए पूववर्ती अखिलेश सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकारें पहले भी आती थीं। पहले की सरकारें अपने परिवार को ही प्रदेश मान लेती थीं। आप लोगों ने 2012 से 2017 के बीच में देखा होगा कि कैसे एक पूरा खानदान लूट-खसोट में लगा हुआ था। महाभारत के सारे रिश्ते उनके पास थे। कहीं चाचा हैं, कहीं मामा हैं, कहीं नाना है तो कहीं भतीजा है। यह सभी महाभारत के रिश्तों को ताजा कर रहे थे। कोई किसी को धक्का देकर बाहर कर रहा था तो कोई सत्ता के लिए किसी को मार रहा था। कोई किसी की संपत्ति पर कब्जा कर रहा था तो कोई दंगों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा था। महाभारत का दृश्य यदि देखना था तो सन् 2012 से 2017 के बीच की प्रदेश में जो सरकार थी वह जीवंत कलियुगी सरकार थी।

BSP के गढ़ में CM योगी ने किया करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल पर हमला जारी रखते हुए कहा कि पहले दंगे कब होते थे। जब आपके त्योहार आते थे। होली आई तो उसके पहले दंगा, रक्षाबंधन आया तो दंगा, विजय दशमी आई तो दंगा, जन्माष्टमी आई तो दंगा, दीपावली आई तो दंगा, शिवरात्रि, होली और रामनवमी आई तो उससे पहले दंगा। कोई पर्व और त्योहार नहीं मना पाता था। उन्होंने कहा कि सबको प्रताडि़त किया जाता था। हिंदू प्रताडि़त होता था। अगर शिकायत के लिए जाता था तो मुकदमा कर उसे बंद कर दिया जाता था। शायद ही कोई जिला ऐसा था जहां दंगा न होता हो। हिंदू प्रताडि़त किया जाता था। कर्फ्यू के साये में पर्व तथा त्योहार किसी तरह मनाए जाते थे। इस दौरान उन्होंने सवाल उठाया और बोले क्या आज कोई दंगा कर पाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमसे पहले भी सरकार में लोग बेशर्मी के साथ गोल टोपी पहनकर उन लोगों के बीच में जाकर प्रदेश की जनता को अपमानित करने का काम करते थे। आज पर्व और त्योहार में खलल डालने का किसी को अधिकार नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने साढ़े चार साल में साढ़े चार लाख से अधिक लोगों को नौकरी दी। 2004 से 2017 के बीच यानी पहले 14 वर्ष में इतनी नौकरी नहीं दी गईं। पहले जब नौकरी निकलती थीं तो कहीं भाई, कहीं भतीजा, कहीं चाचा सबके सब वसूली में लग जाते थे। किसी योग्य व्यक्ति को नौकरी नहीं मिल पाती थी। आज यह संभव नहीं है। मेरिट के आधार पर नौकरी के आधार पर दी जाती है।

 

 

Tags: cm yogiLucknow Newsvishwakarma samaj sammelan
Previous Post

तेलंगाना में लगे भूकंप के झटके, 4.0 रही तीव्रता

Next Post

CM केजरीवाल 26 को जाएंगे अयोध्या, रामलला के करेंगे दर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post

CM केजरीवाल 26 को जाएंगे अयोध्या, रामलला के करेंगे दर्शन

यह भी पढ़ें

akhilesh yadav

जनता के दृढ़ निश्चय से ही लोकतंत्र बच सकेगा : अखिलेश

10/09/2021
Naxalite Attack

छत्तीसगढ़ में सीएम की शपथ से पहले नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद

13/12/2023
azam khan

जेल में बंद आजम के समर्थकों ने अखिलेश के खिलाफ खोला मोर्चा, लगाए ये आरोप

10/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version