• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऑक्सीजन टैंकरों की हो लाइव मॉनिटरिंग, सभी टैंकर हो जीपीएस से लैस : योगी

Writer D by Writer D
28/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कालाबाजारी से योगी सरकार भी सतर्क नजर आ रही है। बुधवार को टीम-11 के साथ तैयारियों को लेकर बैठक में उन्होंने अधिकारियों से ऑक्सीजन टैंकरों की लाइव मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन ऑडिट का काम तेजी से किया जाए। अधिकारियों को ​निर्देशित किया कि सभी ऑक्सीजन टैंकर जीपीएस से लैस रहें।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति हर दिन बेहतर करने का प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को लगभग 630 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति हुई है। इससे एक दिवस पूर्व लगभग 530 मीट्रिक टन ऑक्सीजन विभिन्न अस्पतालों को उपलब्ध कराया गया था।

नाराज मरीज व तीमारदारों के साथ भी संवेदना पूर्ण व्यवहार करें : योगी

योगी ने कहा कि ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए टैंकरों की संख्या भी बढ़ी है। 64 टैंकर इसी कार्य में लगाये गए हैं। इसके अलावा, 20 टैंकर विभिन्न जिलों में सीधे अस्पतालों को आपूर्ति कर रहे हैं। भारत सरकार से भी आठ नए टैंकर मिल रहे हैं।

इसके अलावा जमशेदपुर से ऑक्सीजन की आपूर्ति कराई जा रही है। योगी ने कहा कि होम आइसोलेशन में इलाजरत लोगों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जाए। सीएम हेल्पलाइन से इन लोगों से हर दिन संवाद बनाया जाए। तय प्रोटोकॉल के अनुरूप इन्हें दवाओं का मेडिकल किट उपलब्ध कराया जाए। ऐसे मरीजों के लिए टेलीकन्सल्टेशन व्यवस्था को और बेहतर किया जाए।

टीमवर्क और सभी के सहयोग से फिर जीतेंगे कोविड-19 से लड़ाई : योगी 

उन्होंने कहा कि टेलीकन्सल्टेशन के लिए फोन लाइन में बढ़ोतरी की जरूरत है। कानपुर नगर, प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, बरेली आगरा आदि अधिक संक्रमण वाले जिलों में लाइन बढ़ाकर अधिकाधिक लोगों से हर दिन संवाद किया जाए। उन्हें आवश्यक दवाएं/परामर्श उपलब्ध कराया जाए

Tags: cm yogiup news
Previous Post

मालगाड़ी के दो डब्बे पटरी से उतरे, गार्ड गंभीर रूप से घायल

Next Post

पूर्व राज्यसभा सांसद बलिहारी बाबू का निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुख

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शामली व कैराना की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासकः मुख्यमंत्री

17/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी केस: अगले हफ्ते SC में पेश होगी SIT की अंतरिम रिपोर्ट

17/07/2026
Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय: प्रधानमंत्री

17/07/2026
Two criminals killed in Shikohabad encounter
उत्तर प्रदेश

शिकोहाबाद में एनकाउंटर, बच्चों को बंधक बनाने वाले दोनों बदमाश मिट्टी में मिले

17/07/2026
Next Post
balihari babu dies

पूर्व राज्यसभा सांसद बलिहारी बाबू का निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुख

यह भी पढ़ें

hair

घर में मौजूद इन चीजों से पाएं घने-चमकीले बाल

23/10/2025
Virat Kohli

18 साल में पहली बार… RCB बनी IPL 2025 की चैपियन

03/06/2025
Ayodhya Cantt

अब फैजाबाद कैंट हुआ ‘अयोध्या कैंट’, रक्षा मंत्री ने दी मंजूरी

04/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version