• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने कहा- अब तो बलिया का नाम लेने में भी डर लगता है और फिर….

Desk by Desk
19/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
सीएम योगी cm yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब तो बलिया का नाम लेने से भी डर लगने लगा है… ये सुनते ही सभी ठहाका मारकर हंसने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में खुद मुख्यमंत्री भी हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी मिशन शक्ति लांच होने के दूसरे दिन अपने आवास पर महिला जनप्रतिनिधियों (प्रधान, बीडीसी सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, पार्षद नगरीय निकायों के अध्यक्षों), स्वयंसेवी संगठनों और शिक्षिकाओं से वर्चुअल संवाद कर रहे थे। इस दौरान बलिया की एक महिला जनप्रतिनिधि ने अपना परिचय दिया तो मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ‘अब तो बलिया का नाम लेने से भी डर लगने लगा है।’ इतना सुनते ही उनके साथ बैठे अफसर व सभी जनप्रतिनिधि ठहाका मार कर हंस पड़े। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, आमजनता के बीच मुख्यमंत्री की छवि एक सख्त प्रशासक की है। ऐसे में हल्के-फुल्के मूड वाला उनका ये अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है।

बता दें कि पिछले दिनों बलिया जिले के दुर्जनपुर गांव में कोटे की एक दुकान को लेकर पुलिस अफसरों की मौजूदगी में एक हत्याकांड हो गया था जिसकी आजकल बड़ी चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री का इशारा इसी तरफ था। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकारों का प्रयास तभी सफल होगा, जब स्वयं महिलाएं भी जागरूक होंगी। बदलते दौर में एक बार फिर ‘गांव की बेटी, सबकी बेटी’ के भाव को जगाने की जरूरत है। यह हमारी संस्कृति और संस्कार हैं। गांव से लेकर महानगरों तक इसकी गूंज होनी चाहिए।

ट्वीटर ने जम्मू-कश्मीर को बताया चीन का हिस्सा, अब तक नहीं मांगी माफी

उन्होंने महिला जनप्रतिनिधियों की प्रगतिशील व सकारात्मक सोच और प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी जागरूकता ने कई क्षेत्रों का कायाकल्प किया है। कहा, आप जैसी जागरूक महिलाओं के जरिए ही शासन की योजनाएं पात्र व्यक्तियों तक पहुंचती हैं। अगर जनप्रतिनिधि जागरूक न हो तो ये योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़कर दम तोड़ देती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदीय से वासंतिक नवरात्रि तक चलने वाले मिशन शक्ति अभियान का असर धरातल पर दिखे, इसके लिए त्रिस्तरीय समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। शासन स्तर पर मुख्य सचिव हर महीने, जिलाधिकारी हर सप्ताह और संबंधित विभाग दैनिक समीक्षा करेंगे। सभी को इसकी रिपोर्ट सीएम कार्यालय को भेजनी होगी।

मंदिर के पुजारी की गला काट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया है। एक पढ़ी-लिखी बेटी सम्मानित और स्वावलंबी होती है। प्रदेश सरकार ने कोख में बेटियों की हत्या रोकने और बाल विवाह की कुरीति समाप्त करने के लिए मुखबिर योजना शुरू की थी।

मातृ वंदना, सौभाग्य, उज्ज्वला, निराश्रित महिला पेंशन योजना ने महिलाओं के जीवन में नया सवेरा किया है। पीएम जनधन योजना ने महिलाओं को वित्तीय समावेशन से जोड़ा है। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने एनआईसी सहित विभिन्न डिजिटल माध्यमों से सीएम का संदेश सुन रहीं करीब 50 हजार महिलाओं का स्वागत किया।

आमिर खान हुए घायल, लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के दौरान लगी चोट

मुख्यमंत्री से संवाद करने वाली कप्तानगंज, बस्ती की प्रधान वर्षा सिंह अपने अच्छे कार्य के लिए रानी लक्ष्मीबाई सम्मान और सीएम प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित हैं। चंदवारा (बाराबंकी) की ग्राम प्रधान प्रकाशिनि जायसवाल ने अपने क्षेत्र में किशोरी साइकिल बैंक का अभिनव प्रयोग किया है।

Tags: 24ghante online.comcm yogi news todayKanpur UP Newslatest UP newsLatest Uttar Pradesh News in Hindiमिशन शक्ति अभियानसीएम योगी
Previous Post

UPSC Civil Services Result: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2019 में 52.9% मार्क्स के साथ प्रदीप ने किया टॉप

Next Post

बलिया हत्याकांड को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का जमकर प्रदर्शन, DCP को सौंपा ज्ञापन

Desk

Desk

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post
सपा का प्रदर्शन

बलिया हत्याकांड को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का जमकर प्रदर्शन, DCP को सौंपा ज्ञापन

यह भी पढ़ें

monali thakur

सिंगर मोनाली ठाकुर ने पिता के निधन पर लिखा इमोशनल नोट

06/10/2020
CM Yogi

अवैध धर्मांतरण देश और समाज के खिलाफ गहरी साजिश, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सीएम योगी

12/07/2025
accident

मार्ग दुर्घटना में तीन युवकों की मौत

10/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version