• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने बेसिक के 1.91 करोड़ बच्चों को डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपये भेजे

Writer D by Writer D
01/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग के एक करोड़ 91 लाख बच्चों के स्कूल ड्रेस, जूता, मोजा व अन्य सामग्री खरीदने के लिए 1200 रुपये प्रति छात्र के हिसाब से अभिभावकों के बैंक खाते में हस्तांतरित किये। इस मौके पर अध्यापकों को सम्मानित भी किया गया। इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों को मुख्यमंत्री ने बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए संकल्प दिलाया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि कोविड-19 का सबसे ज्यादा असर शिक्षा पर पड़ा। उसमें भी सबसे अधिक असर बेसिक शिक्षा पर पड़ा। सरकार ने अपने स्तर पर प्रयास किया। दूरदर्शन ने पाठ्यक्रम शुरू किया। ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की गयी लेकिन उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या ऐसी थी जिन बच्चों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। टेबलेट, लैपटॉप, फोन और इंटरनेट के अभाव में वह ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर सकते थे। उन्होंने कहा कि इन स्थितियों में जब हम लोगों ने स्कूल चलो अभियान शुरू किया तो एक करोड़ 91 लाख संख्या पहुंच गई। इन बच्चों के लिए स्कूल बैग, जूता, मोजा, कॉपी-किताब, स्टेशनरी की व्यवस्था की गई।

2017 से पहले स्कूलों की दयनीय थी स्थिति: CM Yogi

उन्होंने कहा कि स्कूलों की स्थिति बहुत ही दयनीय थी। कुछ जगहों पर तो यह पता ही नहीं चलता था कि यह स्कूल है या कोई बाग है। कहीं छात्र थे तो शिक्षक नहीं। कहीं शिक्षक थे तो छात्र नहीं। कहीं यह दोनों हैं तो भवन नहीं था। बच्चों के लिए पेयजल की व्यवस्था नहीं थी।

CM योगी आज करेंगे डीबीटी का शुभारंभ, इन पैरेंट्स को देंगे 1200 रुपए

कोई अपने बच्चों को यहां भेजना नहीं चाहता था। उस समय हम लोगों ने एक अभियान चलाया। जनप्रतिनिध, अधिकारियों, संस्थाओं, पंचायतों ने स्कूलों को गोद लिया। स्कूलों की स्थिति बदली। पांच वर्षों में विभाग ने अपना भरोसा बढ़ाया है। लोग अब यहां बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं। बच्चों की बढ़ी हुई संख्या इसका प्रमाण है।

पांच वर्षों में विद्यालयों की तस्वीर बदली: CM Yogi

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लाख 62 हजार शिक्षकों की तैनाती की गई। केंद्र और राज्य सरकार के अलावा जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्राम पंचायतों ने मिलकर के विद्यालयों को गोद लिया। आज वह विद्यालय दर्शनीय हैं। मुझे याद है 60 से 70 प्रतिशत बालिकाएं नंगे पैर स्कूल आने को मजबूर थीं।

योगी सरकार ने हटाए लखनऊ और कानपुर के कमिश्नर, 7 IPS का ट्रांसफर

बालकों में भी ऐसी बड़ी संख्या थी। सरकार ने बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म, जूते, मोजे समेत स्टेशनरी दी गयी। आज बेसिक शिक्षा परिषद के बालक-बालिका अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं। उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है। अब लोग अपने बच्चों को यहां पढ़ाना चाहते हैं।

शिक्षकों के अहम योगदान से बच्चों का सुधर रहा भविष्य: संदीप सिंह

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि हर एक बच्चे का शिक्षा पाने का अधिकार है। मुख्यमंत्री यागी के मार्गदर्शन में बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए धनराशि भेजी जा रही है। इस धनराशि से बच्चों के लिए जूते, मोजे, कपड़े, कॉपी, किताब खरीदे जाएंगे। यह धनराशि अभिभावकों के खाते में भेजी जा रही है। 2017 में बेसिक स्कूलों में एक करोड़ 52 लाख बच्चे थे। आज स्कूल चलो अभियान के माध्यम से एक करोड़ 91 लाख बच्चों की संख्या पहुंच गयी है। शिक्षकों के योगदान से यह सब संभव हो पा रहा है। इस मौके पर बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबदेवी, प्रमुख सचिव दीपक कुमार, आराधना शुक्ला समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: cm yogiLucknow Newsup news
Previous Post

इस महीने13 दिन ही खुलेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देख लें हॉलिडे लिस्ट

Next Post

सदन में बिगड़ी शिक्षा मंत्री की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
Next Post
Jagannath Mahato

सदन में बिगड़ी शिक्षा मंत्री की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

यह भी पढ़ें

Lilotinath Temple

लिलौटीनाथ मंदिर में विधायक ने की हाथापाई, महंत ने बंद कर दिए कपाट

29/07/2022
Azam Khan

23 महीने बाद खुली हवा में सांस लेंगे आजम खान, सीतापुर जेल से निकले बाहर

23/09/2025

जम्मू की डोगरा चौक में संदिग्ध बैग बरामद, जांच में जुटी पुलिस

27/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version