• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अलीगढ़ के तालों का सही इस्तेमाल कर दंगों पर लगाया ताला: सीएम योगी

Writer D by Writer D
07/05/2023
in अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
0
CM Yogi in Aligarh

CM Yogi in Aligarh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi )  ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने अलीगढ़ के ताले का सही इस्तेमाल कर उत्तर प्रदेश के दंगों पर ताला लगाने का काम किया है। इससे पूरा प्रदेश दंगा मुक्त हो चुका है। अक्सर अलीगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय की बात होती थी। हमने जमीन की व्यवस्था करते हुए देश की स्वाधीनता में अग्रिम पंक्ति में चलने वाले महाराजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय के निर्माण का काम शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi )  ने रविवार को यहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अलीगढ़ ताला नगरी के रूप में दुनिया में विख्यात है। अलीगढ़ की पहचान कभी ताला, तालीम और तहजीब थी, लेकिन जातिवादी और परिवारवादी लोगों ने अलीगढ़ के ताला उद्योग को बंद कर दिया। उसके मार्ग में अनेक बाधाएं खड़ी कीं। इन परिवारवादी और जातिवादी दलों को तालीम और तहजीब से कोई मतलब नहीं था। यह लोग बांटो और राज करो की नीति पर चलते थे।

परिवारवादी और जातिवादी दलों ने समाज को विभाजित किया

योगी (CM Yogi ) ने कहा कि परिवारवादी और जातिवादी दल तुष्टिकरण की नीति के आधार पर समाज को विभाजित करते थे। उन्होंने इसी के आधार पर समाज में खाई को चौड़ी करने का प्रयास किया गया था। यही वजह रही कि पर्व और त्योहार आता था तो लोगों में भय व दहशत का माहौल पैदा हो जाता था। लंबे समय तक लोगों को कर्फ्यू का सामना करना पड़ता था। इससे सामान्य नागरिक भयभीत रहता था और व्यापारी का उद्योग ठप हो जाता था, लेकिन आपने आज बदलते हुए अलीगढ़ को देखा है।

मुख्यमंत्री योगी

उन्होंने कहा कि पिछले 09 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक मंच पर नई पहचान बनी है। आज भारत के नागरिकों को दुनिया सम्मान की निगाहों से देखती है। इतना ही नहीं, भारत सरकार ने देश में आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद पर पूरी तरह से विराम लगाने का काम किया है। देश-प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हाईवे, रेलवे, मेट्रो वॉटर वे, एयरपोर्ट, एम्स, आईआईटी जैसे संस्थान का निर्माण युद्ध स्तर पर हो रहा है। इसके साथ ही गरीब कल्याणकारी योजनाओं को लेकर डबल इंजन की सरकार ने जो कार्य किए हैं, वह आजादी के बाद शासन करने वाली विपक्षी पार्टी इसका दसवां हिस्सा भी नहीं कर पाई थीं।

जो 500 वर्षों में नहीं हो पाया, उसे डबल इंजन की सरकार ने किया

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi ) ने कहा कि आज देश के करोड़ों लोगों को फ्री में आवास, शौचालय, रोज़गार के लिए युवाओं को स्किल डेवलपमेंट स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया और स्किल इंडिया के साथ जोड़ने का काम किया जा रहा है। देश के करोड़ों लोगों के जन धन अकाउंट खोले गये। आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा का कवर दिया जा रहा है।

कोरोना कालखंड से लेकर अब तक 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन, 220 करोड़ वैक्सीन की डोज फ्री में उपलब्ध कराई गई है। वहीं प्रदेश के अंदर भी बिना भेदभाव के करोड़ों लोगों को गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

मणिपुर में फंसे उप्र के बच्चों की मदद करेगी योगी सरकार

योगी ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण जो पिछले 500 वर्षों में नहीं हो पाया, उसे डबल इंजन की सरकार ने कर दिखाया है। ऐसा भला कोई सोच सकता था। आज काशी में काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण हो रहा है। वहीं मथुरा, वृंदावन सज और संवर रही है। इसके साथ ही नैमिषारण्य, विंध्यवासिनी धाम, चित्रकूट में बाल्मीकि का लालापुर, संत तुलसीदास के राजापुर को सजाने और संवारने का कार्य किया जा रहा है।

पिछली सरकारों ने तुष्टीकरण तो हमने सशक्तीकरण पर किया काम

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi ) ने कहा कि अलीगढ़ के एयरपोर्ट के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ एमओयू हो चुका है। हम इसे वायु सेवा के साथ जोड़ने वाले हैं और एयरपोर्ट का एक्सटेंशन हो, इसके लिए 700 करोड़ पहले ही जारी किए जा चुके हैं। यहां पर ट्रांसपोर्टनगर की दशकों से मांग हो रही है। ऐसे में इस पर भी तेजी से काम हो रहा है। वहीं यहां के ताला उद्योगों को वैश्विक मंच प्रदान करने के लिए इसे वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट में शामिल किया गया है।

योगी (CM Yogi ) ने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर का एक महत्वपूर्ण नोड अलीगढ़ में बन रहा है। इसका कार्य प्रारंभ हो चुका है। इतना ही नहीं, गाजियाबाद से अलीगढ़ होते हुए कानपुर के फोर लेन हाईवे का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसके साथ हरदुआगंज में पावर प्लांट का कार्य प्रारंभ कर चुका है। इससे अलीगढ़ ऊर्जा उत्पादन का केंद्र बनेगा। आज अलीगढ़ में सब कुछ तो है। यह पहले भी हो सकता था, लेकिन सपा, बसपा और कांग्रेस समाज को जाति के आधार पर बांटती थी। वह तुष्टीकरण करते हैं, जबकि हमने सशक्तीकरण किया है।

Tags: aligarh newscm yoginikay chunavnikay chunav 2023up news
Previous Post

अब पहलवानों के साथ ‘अखाड़े’ में उतरे किसान, सरकार को दिया ये अल्टीमेटम

Next Post

आज उत्तर प्रदेश की पहचान है सुदृढ़ कानून व्यवस्था: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Sugarcane will reach sugar mills on time.
उत्तर प्रदेश

जीपीएस से होगी ढुलाई वाहनों की ट्रैकिंग, चीनी मिलों तक समय पर पहुंचेगा गन्ना

31/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना पर उपमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

31/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : एके शर्मा

31/08/2026
Yogi government to honour teachers, 61 selected for State Teacher Award-2025
Main Slider

योगी सरकार शिक्षकों को देगी सम्मान, राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए 61 का चयन

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पिछली सरकारों ने बहराइच को बना दिया था पिछड़ेपन का पर्यायः मुख्यमंत्री

31/08/2026
Next Post
CM Yogi in Badayun

आज उत्तर प्रदेश की पहचान है सुदृढ़ कानून व्यवस्था: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

gifts

अपनी ही बालिका वधू से ससुर ने की कोर्ट मैरिज, बेटे ने किया हंगामा

05/07/2021
akhilesh yadav

गर्मी निकालने वाले अब धुआं हो गए : अखिलेश यादव

15/02/2022
पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि Pandit Deendayal's death anniversary

पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि : पीएम मोदी, बोले – हमारी राजनीति में राष्ट्रनीति सर्वोपरि

11/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version