• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिनसे परिवार नहीं संभलता, वे देश क्या संभालेंगे: सीएम योगी

Writer D by Writer D
28/02/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akilesh Yadav) पर निशाना साधते हुये बुधवार को कहा कि जो लोग अपना परिवार नहीं संभाल पाते वो प्रदेश और देश क्या संभालेंगे।

एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में शिरकत करते हुये उन्होने सपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो लोग अपना परिवार नहीं संभाल पाते वो प्रदेश और देश क्या संभालेंगे। उन लोगों को दूसरों पर दोषारोपण करने की जगह परिवार पर ध्यान देना चाहिए।

योगी (CM Yogi) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर चुटकी लेते हुए कहा “ वो अगर कुछ बोलते हैं तो हमें फायदा ही होता है। राहुल जी अगर कुछ ना बोलें या विदेश चले जाते हैं तो हमें चिंता होने लगती है।”

उन्होने (CM Yogi) कहा कि एक समय था जब राजनीतिक दल के लोग अयोध्या जाना भी नहीं चाहते थे, क्योंकि इससे उनकी धर्मनिरपेक्षता खतरे में पड़ जाती थी। आज वही अयोध्या है, जहां प्रतिदिन दो लाख से ज्यादा लोग दर्शन कर रहे हैं, लेकिन एक तिनका भी नहीं हिला। सबकुछ शांतिपूर्वक चल रहा है।

योगी (CM Yogi)  ने अबतक अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन न करने वाले विपक्षी नेताओं को चेताते हुए कहा कि वो लोग श्रीराम के बुलावे का इंतजार ना करें, क्योंकि प्रभु श्रीराम केवल एक बार ही बुलाते हैं।

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले और इसके बाद का भारत तथा 2017 से पहले और इसके बाद का यूपी, हम सभी के सामने है। देश के युवा मतदाताओं को ये बताना जरूरी है कि 2014 से पहले भारत की स्थिति क्या थी। वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति क्या थी, हमारी सीमाओं की स्थिति, आंतरिक व्यवस्था, कश्मीर की समस्या, आतंकवाद, भ्रष्टाचार और सरकार किस तरह किंकर्तव्यविमूढ़ थी, ये सबके सामने होना चाहिए। हर एक क्षेत्र में व्यापक घोटाले होते थे। गरीब केवल वोट बैंक बनकर रह गया था। 2014 के बाद के बदले भारत को भी हर किसी ने देखा है। आज भारत वैश्विक मंच पर मजबूत स्थिति में है। अपनी सीमाओं की रक्षा और अर्थव्यस्था को भी सुदृढ़ कर रहा है। इन्फ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, हाईवे, एयरवे, इनलैंड वाटर वे के साथ ही योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी को प्राप्त हो रहा है। जो पहले कल्पना थी आज वो साकार हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश हर योजना में फिसड्डी था। गरीबों को योजनाओं से जोड़ने की जगह केवल बदनियती और बंदरबांट की स्थिति थी। यूपी की पहचान कर्फ्यू और दंगों से होती थी। मगर आज यूपी वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला राज्य बनने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

मुख्यमंत्री साय की सुरक्षा में चूक, पिस्टल के साथ आवास में घुसा व्यक्ति

Next Post

मुख्यमंत्री साय से सॉफ्ट बाल खिलाड़ी साकेत व चंद्रहास ने की मुलाकात

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की चार सदस्यीय टीम परखेगी आयुष्मान अस्पताल की सुविधाओं की हकीकत

25/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

कौशल से कारोबार और नवाचार तक, UPITS में दिखा युवाओं के हुनर का नया चेहरा

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में गूंजी युवाओं की आवाज़, ‘युवा नीति संवाद’ में 800 से अधिक युवाओं ने की सशक्त भागीदारी

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता कराएं उपलब्ध: मुख्यमंत्री

25/09/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय से सॉफ्ट बाल खिलाड़ी साकेत व चंद्रहास ने की मुलाकात

यह भी पढ़ें

Pritam Chakraborty

प्रीतम चक्रवर्ती का ऑफिस बॉय जम्मू से अरेस्ट, किया था ये कांड

22/02/2025
BSF

BSF कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास वाले करें अप्लाई

22/03/2023
StartUp

स्टार्टअप इकोसिस्टम : यूपी में स्टार्टअप्स को लगातार मिल रही उड़ान

12/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version