• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने किया पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Writer D by Writer D
21/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
kalyan singh

kalyan singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को लखनऊ में कैंसर संस्थान के परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैंसर संस्थान में एक आपरेशन थियेटर का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आजादी के बाद पहली ऐसी सरकार जो हम सब की स्मृतियों में है। उन्होंने जो कहा वह करके दिखाया। प्रदेश में सुशासन का मानक तय किया। सांस्कृति व आध्यात्मिक धरोहर के संरक्षण के लिए काम किया।

उस समय प्रदेश में आतंकवाद की सुगबुगाहट हो रही थी उसकालखण्ड में कल्याण सिंह ने प्रदेश की बागडोर संभाली थी। उस समय सरकार की धमक क्या हो सकती है। उन्होंने इसकी पुख्ता नींव डाली थी।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण एवं कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान, लखनऊ के ऑपरेशन थियेटर ब्लॉक का लोकार्पण करते #UPCM @myogiadityanath https://t.co/G7283RX6Y1

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 21, 2022

मुख्यमंत्री (CM Yogi)ने कहा कि प्रदेश के अंदर सुशासन और लोककल्याण का मार्ग कल्याण सिंह ने सुझाया था। बाबू जी के नाम के अनुरूप यह प्रदेशवासियों के कल्याण का कारक बने इसलिए कैंसर संस्थान का नाम कल्याण सिंह के नाम से रखा गया है।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि किसी व्यक्ति की कसौटी का मानक उसका भाषण नहीं होता। कोरोना महामारी के दौरान उत्तर प्रदेश ने साबित किया है कि उत्तर प्रदेश के अंदर क्षमता है। पांच वर्ष के दौरान यूपी में 37 मेडिकल कालेज बनाने का काम हुआ है। अब हम एक जनपद एक मेडिकल कालेज बनाने वाले हैं। प्रदेश के अंदर ग्रामीण परियोजना का काम कल्याण सिंह के नाम से होगा।

भाजपा नेता को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा, पत्नी ने बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बाबू कल्याण सिंह सामाजिक समरसता के प्रतीक पुरूष थे। सच्चा रामराज्य कल्याण सिंह की सरकार में था। उनकी सरकार में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होता था। केशव प्रसाद ने कहा कि हम कल्याण सिंह के सपने को पूरा करने का काम करेंगे।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि बाबू जी एक गांव से निकलकर प्रदेश को एक नयी दिशा देने का काम किया।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बाबू जी गांव गरीब व जमीन से जुड़े रहे। उन्होंने प्रदेश और देश के लिए बहुत कुछ किया।

सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि बाबू जी ने कहा कि राममंदिर के लिए एक नहीं सौ सौ सत्ता को मैं ठोकर मार सकता हूं। उन्होंने देश व प्रदेश के लिए संघर्ष किया। उन्होंने झुकना नहीं सीखा था।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर, केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा, पशुधन मंत्री, धर्मपाल सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह,सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर और महापौर संयुक्ता भाटिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

Tags: cm yogikalyan singhlucknow cacer institutionLucknwo Newsup news
Previous Post

पुतिन के सहयोगी अलेक्जेंडर दुगिन की बेटी की हत्या

Next Post

खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार रोडवेज बस, 12 यात्री घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 का समापन, UPSDM को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन स्टॉल’ का पुरस्कार

29/09/2026
Mahant Avaidyanath
उत्तर प्रदेश

12वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में होगी श्रद्धांजलि सभा

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 : मत्स्य विभाग को प्राप्त हुए 600.20 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
Next Post
Road Accident

खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार रोडवेज बस, 12 यात्री घायल

यह भी पढ़ें

CM Dhami

30 नवंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त बनायें : सीएम धामी

23/10/2023

दुनिया में मनुष्य को सबसे ज्यादा रहता है इस चीज का खतरा

09/11/2020
Air India

टेक ऑफ से पहले Air India का विमान पंक्चर, बाल-बाल बचे 173 यात्री

09/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version