• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्यों के गृह मंत्रियों की बैठक में सीएम योगी भी होंगे शामिल

Writer D by Writer D
26/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ, हरयाणा
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सूरजकुंड में गुरुवार (27 अक्टूबर) से शुरू हो रही राज्यों के गृह मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भी शामिल होंगे। गृह विभाग, मुख्यमंत्री योगी के पास ही है। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) 28 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) इस बैठक में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध हो या फिर महिला अपराधों में सजा दिलाना, हर मोर्चे पर योगी सरकार की कोशिश सफल दिख रही है। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक महिला अपराधों में सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य है।

इस बैठक का उद्देश्य ‘विजन 2047’ और प्रधानमंत्री मोदी के पंच प्राण के कार्यान्वयन के लिए कार्य योजना तैयार करना है।इस बैठक में साइबर अपराध प्रबंधन के लिए ईको-सिस्टम विकसित करने, पुलिस बलों के आधुनिकीकरण, आपराधिक न्याय प्रणाली में आईटी के बढ़ते उपयोग, भूमि सीमा प्रबंधन और तटीय सुरक्षा एवं अन्य आंतरिक सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चिंतन किया जाएगा। बैठक में सभी राज्यों के गृह मंत्रियों और संघ शासित प्रदेशों के उप राज्यपाल और प्रशासकों को आमंत्रित किया गया है। राज्यों के गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक और केंद्रीय सशस्त्र पुलिसबलों एवं केंद्रीय पुलिस संगठनों के महानिदेशक भी इसमें भाग लेंगे।

एनसीआरबी के आंकड़ों में यूपी बना देश के लिए नज़ीर

-एनसीआरबी के ताजा आंकड़ों में महिलाओं/बच्चों के खिलाफ अपराधों में उप्र में आई कमी

-2019 में यूपी में बच्चों के खिलाफ 18,943 मामले जो 2021 में घटकर 16,838 हो गए

-बाल अपराधों में 11.11 फीसदी की कमी

-2019 में महिलाओं के खिलाफ 59,853 मामले दर्ज, जो 2021 में घटकर 56,083 हो गए

-2019 की तुलना में 2021 में महिला अपराधों में 6.2 फीसदी की कमी

-साइबर क्राइम के मामले भी 2021 में घटकर 8829 रह गए

सीएम योगी ने चित्रगुप्त जयंती की प्रदेशवासियों को दी बधाई

-साइबर क्राइम के मामलों में आई 22.6 फीसदी की कमी

-उप्र में सांप्रदायिक सौहार्द बरकरार, एनसीआरबी की रिपोर्ट मे उप्र बना दंगामुक्त प्रदेश

-2021 में केवल एक सांप्रदायिक हिंसा की घटना, 2019 और 2020 में एक भी नहीं

-झारखंड में 100, बिहार-51, राजस्थान-22, महाराष्ट्र-77 और हरियाणा में 40 घटनाएं

-देश में 2021 में कुल 378 सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं दर्ज हुईं

Tags: amit shahcm yogiharayana newsLucknow Newssurajkundup news
Previous Post

खनन माफिया हाजी इकबाल का बड़ा बेटा अरेस्ट, दुबई भागने की फिराक में था वाजिद

Next Post

iPhone 13 पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, 50 हजार रुपये से भी कम में खरीदने का मौका

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
iphone 13

iPhone 13 पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, 50 हजार रुपये से भी कम में खरीदने का मौका

यह भी पढ़ें

CM Yogi participated in the 'Vijay Shobha Yatra'

आस्था-उल्लास के लहरों पर सवार हो निकली गोरक्षपीठाधीश्वर की विजय शोभायात्रा

02/10/2025
koo

‘कू’ बना हिंदी का नंबर 1 माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म, 1 करोड़ से लोग करते हैं इस्तेमाल

08/09/2021
Gold Biscuits

यूपी एसटीएफ़ ने बरामद किया 13 किलो सोने के बिस्किट, कीमत उड़ा देगी होश

14/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version