• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी 20 मार्च को 496 अधिकारियों को देंगे नियुक्ति पत्र

Writer D by Writer D
17/03/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) 20 मार्च को लोकभवन सभागार में आयोजित एक वृहद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में अधिकारी पदों पर चयनित 496 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन रोजगार के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में सफल रहे अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ’ई अधियाचन पोर्टल’ का भी शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई मंत्री और अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

आवास एवं शहरी नियोजन में सबसे ज्यादा 78 नियुक्ति पत्र

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है उनमें सबसे ज्यादा 78 नियुक्ति पत्र आवास एवं शहरी नियोजन विभाग से संबंधित हैं। सीएम यहां सहायक सिविल अभियंता, सहायक विद्युत अभियंता एवं आवास विकास परिषद के अभियंता जैसे पदों पर सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इसके अलावा 60 अभ्यर्थियों को औद्योगिक विकास विभाग के तहत प्रबंधक (प्रशासन/सामान्य), वित्त एवं लेखाधिकारी और सहायक भंडार क्रय अधिकारी पदों के लिए नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

साथ ही 52-52 अभ्यर्थी राजस्व और नियुक्ति विभाग से संबंधित हैं। राजस्व में जहां नायब तहसीलदार के लिए तो वहीं नियुक्ति विभाग में डिप्टी कलेक्टर के लिए नियुक्ति पत्र दिए जाने हैं। इसके अलावा पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के लिए भी 50 पदों पर पशु चिकित्साधिकारी की नियुक्ति का पत्र भी प्रदान किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग में भी 44 अभ्यर्थियों को भी सहायक अभियंता के पदों हेतु नियुक्ति पत्र मिलेगा।

कई विभागों को मिलेंगे अधिकारी

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार इसके अलावा 31-31 पदों पर कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग (उप कारापाल एवं अधीक्षक कारागार), स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग (उप निबंधक) और ग्राम्य विकास विभाग (खंड विकास अधिकारी) के अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र मिलेगा।

मेगा टेक्सटाइल पार्क को केंद्र ने दी मंजूरी, सीएम योगी ने जताया आभार

वहीं गृह विभाग में 29 पदों (पुलिस उपाधीक्षक एवं अग्निशमन अधिकारी) पर, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति में 15 पदों (सहायक सिविल/यांत्रिकी अभियंता), ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में 12 पदों (सहायक सिविल अभियंता) और नगर विकास विभाग में 11 पदों (सहायक अभियंता/अधिशासी अधिकारी श्रेणी-1/सहायक नगर आयुक्त) में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये जाएंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से कुल 13 विभागों को नए अधिकारी मिलेंगे।

Tags: Lucknow NewsYogi News
Previous Post

मेगा टेक्सटाइल पार्क को केंद्र ने दी मंजूरी, सीएम योगी ने जताया आभार

Next Post

इंटीग्रेटेड पैक हाउस का सीएम योगी ने किया निरीक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

A new identity gained through the CM Yuva Yojana
इटावा

सीएम युवा योजना से मिली नई पहचान, साधना ने खड़ा किया सफल वाटर प्लांट व्यवसाय

02/09/2026
Kashi to be alerted before floods.
उत्तर प्रदेश

बाढ़ से पहले अलर्ट होगी काशी: 3-डी डिजिटल ट्विन तकनीक बताएगी कौन से इलाके होंगे प्रभावित

02/09/2026
Kanpur to become a major hub for defense production.
उत्तर प्रदेश

कानपुर बनेगा रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र, IIT कानपुर और BHU करेंगे नई तकनीक में मदद

02/09/2026
Divyang Girl Students
उत्तर प्रदेश

दिव्यांग छात्राओं के सपनों को मिलेगी रफ्तार, 40 प्रतिशत दिव्यांगता पर भी ई-ट्राइसाइकिल

02/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

02/09/2026
Next Post
CM Yogi inspected the Integrated Pack House

इंटीग्रेटेड पैक हाउस का सीएम योगी ने किया निरीक्षण

यह भी पढ़ें

सहकारिता सम्मेलन में बोले अमित शाह, ‘सहकार से समृद्धि हमारा मंत्र’

25/09/2021
CM Yogi

गति एवं गौरव के प्रतीक हैं अमृत स्टेशन : योगी आदित्यनाथ

22/05/2025

ओपी राजभर से मिले मंत्री मुकेश साहनी, सियासी हलचल हुई तेज

18/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version