• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी 287 करोड़ की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा

Writer D by Writer D
14/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) रविवार को गोरक्षनगरी को 287 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री महंत दिग्विजय नाथ स्मृति पार्क में 144 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

उसके बाद गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में 143 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। वहीं छह नए निवेशकों को 45.5 एकड़ भूमि आवंटन का पत्र सौंप कर 1000.5 करोड़ रुपये के निवेश का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) रविवार को सुबह 10.30 बजे रामगढ़ताल क्षेत्र में स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 33.16 करोड़ रुपये की लागत वाली ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और गोरखपुर विकास प्राधिकरण की 40 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। उनके हाथों 111.33 करोड़ रुपये की लागत वाली आवास विकास परिषद, बाढ़ खंड और लोक निर्माण विभाग की 21 परियोजनाओं का शिलान्यास भी होगा।

मुख्यमंत्री (CM Yogi ) के हाथों शिलान्यास वाली परियोजनाओं में ज्यादातर बाढ़ बचाव के उपायों से जुड़ी हैं। इसके साथ ही गोला में 2.17 करोड़ से निर्मित होने वाले कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, 4.52 करोड़ से राजकीय आईटीआई चरगांवा में ऑडिटोरियम के निर्माण का शिलान्यास भी सीएम योगी करेंगे।

सीएम योगी ने परखी प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की तैयारियां

उसके बाद सीएम योगी (CM Yogi ) करीब 11.30 बजे गीडा जाएंगे जहां। गीडा में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए उद्यमियों को अपने हाथों भूमि आवंटन पत्र सौंपेंगे। इनमें गीडा में उद्योग लगाने की इच्छा जताने वाले केयान डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड को 20 एकड़, तत्वा प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड को 5.5 एकड़, सीपी मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड, क्वार्ट्ज ओपलवेयर प्राइवेट लिमिटेड, आदित्य मोटर प्राइवेट लिमिटेड, बुद्धा मेडिकल ट्रस्ट को 5-5 एकड़ भूमि आवंटन पत्र का वितरण सीएम योगी के हाथों होगा। इन नए निवेशकों की तरफ से कुल 1005 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।

गीडा के भीटी रावत सेक्टर 26 में 25 एकड़ भूमि पर 101 भूखंड का गारमेंट क्लस्टर विकसित किया जा रहा है इसमें 56 भूखंडों के आवंटन पत्र जारी किए गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि गारमेंट क्लस्टर के पांच उद्यमियों को सीएम के मंच पर आवंटन पत्र मिलेगा। इन सबके जरिये करीब 2700 नए रोजगार सृजित होंगे।

कम समय में सबसे ज्‍यादा टीकाकरण करने वाला यूपी पहला राज्‍य

रविवार को ही सीएम गीडा में बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई 143 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। गीडा के अलग अलग सेक्टर में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 67.86 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण व 75.83 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास  मुख्यमंत्री के हाथों होगा।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

वर्षाकाल से पूर्व ही अधिक से अधिक लिगेसी वेस्ट के निस्तारण के कार्य को पूरा किया जाए : एके शर्मा

Next Post

17 मई से शुरू हो रहे है ज्येष्ठ मास का बड़ा मंगल, लखनपुरी में लगेगा हनुमान भक्तों का तांता

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Next Post
Hanuman Jayanti

17 मई से शुरू हो रहे है ज्येष्ठ मास का बड़ा मंगल, लखनपुरी में लगेगा हनुमान भक्तों का तांता

यह भी पढ़ें

Four years of the Dhami government: Achievements and direction of development

धामी सरकार के चार वर्ष : उपलब्धियाँ और विकास की दिशा

25/10/2025
rishi sharma

अलीगढ़ शराब कांड: एक लाख का इनामी ऋषि शर्मा चढ़ा पुलिस के हत्थे

06/06/2021
CM Yogi

सीएम योगी ने जन्मदिन पर भगवान श्रीराम के दरबार में लगाई हाजिरी

05/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version