• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम सौंपेंगे भूमि आवंटन पत्र, 900 करोड़ के निवेश का प्रशस्त होगा मार्ग

Writer D by Writer D
17/09/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) की तस्वीर प्रदेश के औद्योगिक नक्शे पर और चमकने वाली है। 110 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री का औपचारिक उद्घाटन करने, 97 निवेशकों को 102 भूखंडों के आवंटन से 900 करोड़ रुपये के निवेश व 4500 लोगों के रोजगार का मार्ग प्रशस्त करने तथा 136 करोड़ रुपये की अवस्थापना सुविधाओं की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री (CM Yogi) सोमवार को गीडा पहुंचेंगे।

सोमवार अपराह्न गीडा सेक्टर 26 में आयोजित समारोह में सीएम योगी (CM Yogi)  की मौजूदगी में 97 निवेशकों/उद्यमियों को 102 भूखंडों का आवंटन पत्र वितरित किया जाएगा।

10 निवेशकों को भूखंड आवंटन पत्र मुख्यमंत्री (CM Yogi) के हाथों से प्राप्त होगा। इन 102 भूखंडों पर अलग अलग यूनिट लगने से करीब 900 करोड़ रुपये का निवेश होगा और निवेश के धरातल पर उतरने से करीब 4500 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना’ से भारत की छिपी हुई कारीगरी और हुनर को मिलेगा नया मंच: सीएम योगी

समारोह के मंच से मुख्यमंत्री (CM Yogi)  गीडा क्षेत्र को 136 करोड़ रुपये के अवस्थापना विकास कार्यों का उपहार देंगे। वह 117 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 19 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। अवस्थापना कार्यों में गीडा के विभिन्न सेक्टर में सड़क, नाली, पुलिया, स्ट्रीट लाइट, ग्रामीण विकास के कार्य सम्मिलित हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) द्वारा गीडा सेक्टर 26 स्थित मेसर्स तत्वा प्लास्टिक पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड का औपचारिक उद्घाटन भी किया जाएगा। भूमि आवंटन के दो साल के भीतर 110 करोड़ रुपये के निवेश से इस प्लास्टिक फैक्ट्री में उत्पादन शुरू हो चुका है। इससे प्रत्यक्ष और परोक्ष मिलाकर करीब 500 लोग रोजगाररत हैं। 22000 वर्गमीटर (236000 वर्गफुट) में स्थापित इस यूनिट की उत्पादन क्षमता 32000 मीट्रिक टन प्रतिवर्ष है।

Tags: cm yogiGidagorakhpur news
Previous Post

जनसुनवाई और आईजीआरएस की मासिक टॉप और बॉटम 10 रैंकिंग हुई जारी

Next Post

मात्र ढाई घंटे में Asia Cup का चैंपियन बना भारत, सिराज ने अकेले किया श्रीलंका का काम तमाम

Writer D

Writer D

Related Posts

CCTV
उत्तर प्रदेश

यूपी के स्कूलों की सुरक्षा होगी सख्त, बाहर लगेंगे CCTV कैमरे

22/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना को प्रदेश के प्रत्येक गाँव तक पहुँचाएँ: केशव मौर्य

22/08/2026
Three out of four people died due to toxic gas.
उत्तर प्रदेश

कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, 3 की मौत

22/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर CM योगी ने दिए निर्देश, अधिकारियों ने बैठक कर बनाई रणनीति

22/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में पर्याप्त चीनी उपलब्ध, कतई परेशान न हों आमजन: मुख्यमंत्री

22/08/2026
Next Post
India won the Asia Cup for the 8th time

मात्र ढाई घंटे में Asia Cup का चैंपियन बना भारत, सिराज ने अकेले किया श्रीलंका का काम तमाम

यह भी पढ़ें

boat overturned

गंडक  में डूबी यात्रियों से भरी नाव, 5 लोग बचाए गए, 20 लापता

26/08/2021
Ban on illegal slaughterhouses and meat sale near religious places

योगी सरकार का सख्त फैसला: धार्मिक स्थलों के पास अवैध बूचड़खानों और मांस बिक्री पर प्रतिबंध

29/03/2025
Kalyan Singh

दिवंगत कल्याण सिंह की कलश यात्रा निकालेगी BJP, इन नदियों में होगा विसर्जन

25/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version