• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास कार्यों के साथ सीएम योगी के हाथों मिलेगी हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की सौगात

Writer D by Writer D
19/06/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के हाथों मंगलवार को बाढ़ बचाव, पेयजल समेत 2604 करोड़ रुपये की 727 विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। इस अवसर पर जिले में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सीएम योगी (CM Yogi) सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) पर हेल्थ एटीएम का भी लोकार्पण करेंगे। शिलान्यास-लोकार्पण का यह कार्यक्रम अपराह्न चार बजे से रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में जनसभा के साथ होगा।

उल्लेखनीय है कि 4 जून को भटहट सीएचसी पर आयोजित समारोह में सीएम योगी (CM Yogi) ने भटहट समेत सहजनवा, पाली, हरनही व बांसगांव सीएचसी पर पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) का लोकार्पण किया था। इसके पहले 6 मार्च को उन्होंने जंगल कौड़िया और खुटहन सीएचसी को पीकू की सौगात दी थी। इन सभी पीकू की स्थापना हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के कॉरपोरेट एनवायरमेंट रिस्पांसिबिलिटी (सीईआर) फंड से कराई गई है।

4 जून के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने यह ऐलान किया था कि पीकू वाले सभी सीएचसी पर हेल्थ एटीएम भी लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगवाने की सरकार की पहल पर इंडस टॉवर लिमिटेड गुरुग्राम, हरियाणा ने सहयोग का कदम बढ़ाते हुए दस स्वास्थ्य केंद्रों पर कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) फंड से 10 हेल्थ एटीएम की व्यवस्था की है। देवरिया, महराजगंज और गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय गोरखपुर में हेल्थ एटीएम स्थापित किया जा चुका है। सात सीएचसी भटहट, सहजनवा, जंगल कौड़िया, पाली, चौरीचौरा, खुटहन, हरनही में हेल्थ एटीएम का लोकार्पण मंगलवार, 20 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) द्वारा किया जाएगा।

बाढ़ से होगा बचाव, गांव-गांव, घर-घर मिलेगा शुद्ध पेयजल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) 20 जून को गोरखपुर में 2427.63 करोड़ रुपये के 692 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 176.83 करोड़ रुपये के 35 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं में जल निगम (ग्रामीण) की 623 परियोजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। गांव-गांव, घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने वाली इन परियोजनाओं पर 2427 करोड़ 63 लाख 11 हजार रुपये खर्च होंगे। पेयजल की इन परियोजनाओं का लाभ जनपद के ग्रामीण इलाकों को आच्छादित करने वाली पिपराइच, गोरखपुर ग्रामीण, चौरीचौरा, कैम्पियरगंज, बांसगांव, खजनी, चिल्लूपार, सहजनवा विधानसभा क्षेत्र की जनता को मिलेगा।

सीएम योगी ने दिए निर्देश- लू से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम करें

समारोह में मुख्यमंत्री (CM Yogi) बाढ़ खंड, ड्रेनेज खंड, बाढ़ खंड-2 द्वारा कराए गए राप्ती, घाघरा, रोहिन व गुर्रा नदी से संबंधित बाढ़ बचाव के कई कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान संकेत राजकीय मूक बधिर विद्यालय गोरखपुर में विद्यालय भवन व आवासीय भवन, तीन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में भवन, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में छात्रावास, गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स स्टेडियम (पैवेलियन) का लोकार्पण भी सीएम योगी करेंगे।

Tags: cm yogigorakhpur newsup newsYogi News
Previous Post

विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों को धामी ने दी वित्तीय मंजूरी

Next Post

लखनऊ के के.डी सिंह बाबू स्टेडियम में 7500 साधक एक साथ करेंगे योगाभ्यास

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का किया सम्मान

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नेपाल की आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

27/08/2026
उत्तर प्रदेश

स्क्रैप हुए वाहनों में 48.5 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की, देश में नंबर वन का बनाया रिकॉर्ड

27/08/2026
Next Post
Yoga

लखनऊ के के.डी सिंह बाबू स्टेडियम में 7500 साधक एक साथ करेंगे योगाभ्यास

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

14/03/2026
cm yogi

हैदराबाद में भाग्यलक्ष्मी मंदिर पहुंचे सीएम योगी, पूजा-अर्चना कर लिया मां का आशीर्वाद

03/07/2022

निर्वाचन आयोग की उच्च स्तरीय टीम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

23/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version