• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कल भदोही का दौरा करेंगे सीएम योगी, 373 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

Writer D by Writer D
23/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, भदोही
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार 24 अक्टूबर को भदोही में होंगे। चुनावी संभावनाओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री करीब 373 करोड़ की 74 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की सारी तैयारियां हो गई हैं। हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल तक को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।

राज्य विधानसभा के चुनाव निकट देखते हुए मुख्यमंत्री का यह दौरा अपने आप में अहम माना जा रहा है। अपने मुख्यमंत्रित्व काल में योगी आदित्यनाथ तीसरी बार भदोही जनपद आ रहे हैं। इस कार्यक्रम से वह मिर्जापुर मंडल के तीन जनपदों भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र के साथ जौनपुर, वाराणसी एवं प्रयागराज जनपद के कुछ हिस्सों की भी नब्ज टटोलेगें। ये हिस्से वैसे भी भदोही संसदीय क्षेत्र में है।

मुख्यमंत्री राजकीय हेलीकॉप्टर से रविवार को पूर्वाह्न 10:40 पर वाराणसी पुलिस लाइन में पहुंचेंगे। इसके बाद वहां से सीधे भदोही के ज्ञानपुर पुलिस लाइन के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे। ठीक 11:00 बजे वह कार्यक्रम स्थल विभूति नारायण राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज पहुंचेंगे। इसके बाद वह परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। बाद में अफसरों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। फिर सीधे पुलिस लाइन ज्ञानपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा सिद्धार्थनगर जिले के लिए निकल जाएंगे। भदोही में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम एक घंटे से अधिक का होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अमला पूरे जी जान से जुटा है। विंध्याचल मंडल के आयुक्त और डीआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था पर अफसरों के साथ मीटिंग की है। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड का भी निरीक्षण किया । विभूति नारायण राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज को सभास्थल बनाया गया है।

पटवारी  भर्ती परीक्षा शुरू, कई जिलों में इंटरनेट बंद

मंडलायुक्त ने भदोही जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के साथ सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए अफसरों को विशेष हिदायत दी गई है।

मुख्यमंत्री के सुरक्षा दस्ते में शामिल एनएससी कमांडो के साथ मिलकर निर्देशों के अनुसार काम करने को कहा गया है। प्रभागीय वनाधिकारी को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि हेलीपैड पर वृक्षों की कटाई-छटाई की जाए, जिससे हेलीकॉप्टर को लैंड करने में कोई दिक्कत न हो। लोकनिर्माण विभाग को मंच को बेहतर बनाने के निर्देशि दिए गए हैं। अग्निशमन विभाग को भी सतर्क कर दिया गया है।

भदोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने आधी रात में भी सभा स्थल का निरीक्षण किया और अपने मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। हेलीपैड से लेकर मुख्यमंत्री के सभा स्थल तक को सुरक्षा छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

 

Tags: Bhadohi newscm yogiup newsYogi News
Previous Post

पटवारी  भर्ती परीक्षा शुरू, कई जिलों में इंटरनेट बंद

Next Post

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, जानिए कैसा रहेगा मौसम

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, जानिए कैसा रहेगा मौसम

यह भी पढ़ें

Badalpur Police Station

जन्माष्टमी पर थाने में महिला डांसरों ने लगाएं ठुमके, एसओ निलंबित

17/08/2025
सीएम योगी CM Yogi

धर्म परिवर्तन मामले में हाईकोर्ट के आदेश का होगा कड़ाई से पालन : सीएम योगी

31/10/2020
Sandeep Singh

सपा सुप्रीमो की टिप्पणी का दिया जोरदार जवाब, बोले- जब से भाजपा आई तभी पढ़ाई में जान आई

08/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version