• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छठ महापर्व पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 10 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Writer D by Writer D
09/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देशभर में लोक आस्था के महापर्व छठ की धूम शुरू हो गई है। यूपी में छठ महापर्व को बड़ी संख्या में लोग मनाते हैं और इसी का देखते हुए योगी आदित्यनाथ  सरकार ने इस पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।

सरकार ने 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इसके साथ ही 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित करने का भी फैसला लिया गया है। सरकार की ओर से छठ को लेकर होने वाले आयोजनों, मेलों में सुरक्षा व्यवस्था के चौकस इंतजाम और कोविड प्रोटोकाल का ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल छठ महापर्व को देशभर में मनाया जाता है। चार दिवसीय इस लोक आस्था के पर्व के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। इसी को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पर अवकाश घोषित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिलाधिकारी स्थानीय परंपरा और आवश्यकता के अनुरूप निर्णय लेकर इस संबंध में आदेश जारी करेंगे। राज्य सरकार ने अभी तक छठ पर्व को निर्बन्धित अवकाश की श्रेणी में रखा था।

बदायूं में बोले सीएम योगी- आज उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में नंबर एक पर आ रहा है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पूजा सभी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व सहित कार्तिक माह के मेलों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता होती है। ऐसे में नदी घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल सहित जनसुविधाओं के व्यवस्थित प्रबंध किए जाएं। इस संबंध में स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप तैयारी की जाए। मुख्यमंत्री योगी ने इन पर्वों और मेलों के दृष्टिगत लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया।

Tags: Chhath Pujachhath puja 2021cm yogiKartik PurnimaLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

लखीमपुर हिंसा: आशीष-अंकित की गन से हुई थी फायरिंग, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Next Post

अखिलेश ने खजांची का मनाया जन्मदिन, बोले- नोटबंदी से सिर्फ देश के अमीरों को फायदा हुआ

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post

अखिलेश ने खजांची का मनाया जन्मदिन, बोले- नोटबंदी से सिर्फ देश के अमीरों को फायदा हुआ

यह भी पढ़ें

arrested

24 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा बीहड़ का इनामी डकैत

27/06/2022
Fake IAS Saurabh Tripathi arrested in Lucknow

लखनऊ में पकड़ा गया फर्जी IAS, लक्सरी गाड़ियां देख पुलिस भी रह दंग

03/09/2025
CM Dhami

“अब नारी चुप नहीं रहेगी”—मुख्यमंत्री की मशाल यात्रा से चेतावनी

28/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version