• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुछ इस तरह उड़ाई जा रहीं आदर्श आचार संहिता की धज्जियां

Writer D by Writer D
21/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, बाराबंकी, राजनीति
0
code of conduct

code of conduct

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी। आदर्श आचार संहिता (code of conduct) की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कमोबेश सभी प्रत्याशी धनबल के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने की जुगत में लगे हैं। चुनावी व्यय की पाबंदियों को तार-तार किया जा रहा है। चुनावी समीकरण को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशी जमकर धन लुटा रहे हैं। खास बात यह है कि चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त व्यय प्रेक्षक भी इस पर मौन हैं। वह कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

ज्यों-ज्यों मतदान की तारीख निकट आती जा रही है। सभी प्रत्याशियों की धड़कनें तेज होती जा रही हैं। जिले की छह विधानसभा सीटों पर कुल 51 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रमुख दलों के प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता को ताक पर रखकर जमकर धन लुटा रहे हैं। इस समय वोटों के ठेकेदारों से सभी प्रत्याशी घिरे हुए हैं। जिले में वोटों की खरीद फरोख्त का धंधा जोरों पर चल रहा है। कोई बता रहा है कि पांच हजार उसकी जेब में हैं। जो वह जिधर चाहेगा मोड़ देगा। ऐसे-ऐसे ठेकेदार इन प्रत्यिाशियों को मूड़ने में लगे हैं। सत्ता सुख भोगने की लालसा में ऐसे प्रत्याशी दोनों हाथों से धन लुटा रहे हैं।

आचार संहिता के अनुपालन में अब तक 1.51 करोड़ रूपये से अधिक का कैश बरामद

कहीं गोश्त व भोजन की दावत चल रही है तो कहीं शराब की पार्टी हो रही है। हर जगह दावतों की भरमार है। मतदाता भी अब सभी से लाभ लेने के मूड में नजर आ रहा है। वह एक दावत से निकल कर दूसरी दावत का आनंद लेने पहुंच रहा है। इतना ही नहीं मीडिया जगत में भी कुछ ठेकेदार खबर प्रकाशित कराने का ठेका लेते नजर आ रहे हैं। प्रत्याशी जितना धन अपने खर्च के ब्योरे में दर्शा रहे हैं। उससे कई गुना अधिक खर्च कर रहे हैं। प्रत्याशियों के घरों व कार्यालयों से धन वितरण का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य अक्सर रात के समय में ही किया जा रहा है।

चुनाव आयोग पहुंची सपा, कहा- टीवी चैनल कर रहे आचार संहिता का उल्लंघन

प्रमुख दलों के लगभग सभी प्रत्याशी नोट के बदले वोट खरीदने में मस्त हैं। खास बात यह है कि चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त व्यय प्रेक्षक भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जबकि किसी भी प्रत्याशी के घर पर रात के समय धन की बंदरबांट होते हुए देखा जा सकती है। शासन के निर्देशानुसार 16, 21 व 25 फरवरी को सभी प्रत्याशियों को अपना व्यय का ब्यौरा व्यय प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत करना था। चुनाव आयोग की ओर से जिले में कुर्सी, बाराबंकी व जैदपुर (अ0जा0) के लिए आकाशदीप एवं रामनगर, दरियाबाद व हैदरगढ़ (अ0जा0) के लिए मसूदुर्रहमान फारूखी को नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में व्यय प्रेक्षक के लाइजन आफीसर अनिल कुमार राव व संजय कुमार गुप्ता ने मोबाइल पर वार्ता हुई। व्यय के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जो भी शिकायतें आती हैं। उन पर कार्रवाई की जा रही है। यह पूछे जाने पर कि कितनी कार्रवाई की जा चुकी है। इस पर उन्होंने बताया कि इसका जवाब देने का अधिकार उनके पास नहीं है। इस ब्यौरा व्यय प्रेक्षक ही उपलब्ध करा सकते हैं जो अभी मीटिंग में है इसलिए उनसे बात नहीं हो सकती।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

सरकार में शामिल होने पर किए गए सारे वादों को करेंगे पूरे : अरविंद केजरीवाल

Next Post

योगी ने पैकर्स एंड मूवर्स  को बुलाया है, 11 मार्च का टिकट भी खरीद लिया है : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
PM Modi
Main Slider

ईंधन बचत को लेकर PM मोदी की पहल, काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाई

13/05/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत को लेकर लिए गए अहम फैसले

13/05/2026
Next Post
akhilesh yadav

योगी ने पैकर्स एंड मूवर्स  को बुलाया है, 11 मार्च का टिकट भी खरीद लिया है : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Petrol

पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर हुई बढ़ोतरी, जानें अपने शहर में आज के रेट

03/12/2020
Cashless Card

अब घर बैठे ऑनलाइन बना सकते हैं कैशलेस कार्ड

18/04/2023
cm yogi

बाबा साहब के संविधान में चोरी-छिपे डाला गया धर्म निरपेक्ष शब्द : योगी आदित्यनाथ

11/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version