• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकार में शामिल होने पर किए गए सारे वादों को करेंगे पूरे : अरविंद केजरीवाल

Writer D by Writer D
21/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
arvind kejriwal

arvind kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने की दशा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सत्ता की रेस से बाहर करने के लिये यदि जरूरत पड़ी तो उनकी पार्टी सरकार में शामिल होकर किये गये सारे वादों को पूरा करेगी।

कैसरबाग में रिफा-ए-आम क्लब में सोमवार को एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुये केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा “ बीजेपी को बाहर रखने के लिए हमारी जरूरत पड़ी तो हम पीछे नहीं रहेंगे। हंग हाउस हुआ तो बीजेपी को बाहर रखने के लिए हम सरकार में शामिल किये गये तो सारी गारंटी मैं पूरी करा दूंगा। ”

समाजवादी पार्टी (सपा) का नाम लिए बगैर उसका समर्थन करते हुये केजरीवाल ने कहा “ पहले किसानो को आतंकी कहने वाले अब साइकिल चलाने वालों को आतंकवादी कह रहे हैं। ये गरीबों पर चोट है। गरीबों को प्रधानमंत्री आतंकवादी बोल रहे हैं। साइकिल वालों जब बटन दबाने जाओ तब बता देना कि भाजपा वाले आतंकवादी है या साइकिल वाले आतंकवादी हैं।”

अरविंद केजरीवाल ने खुद को बताया ‘स्वीट आतंकवादी’, जानिए किस पर कसा तंज

उन्होने कहा कि पिछले पांच सालों से केंद्र में नरेन्द्र मोदी का राज है जबकि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। पिछले 70 साल से देश में कांग्रेस और बीजेपी का ही राज रहा है। इनके 70 साल राज करने के बाद भी इनके पास एक काम गिनाने को नहीं। अगर काम गिनाने को होता तो केजरीवाल को आतंकवादी नहीं कहते। योगी मोदी और कांग्रेस ने एक काम नहीं किया। अब इनको वोट मांगने के लिए केजरीवाल आतंकवादी है कहना पड़ रहा है। बताओ कोई आतंकवादी स्कूल बनवाता है कोई आतंकवादी अस्पताल बनवाता है। कोई आतंकवादी बच्चों की पढ़ाई करवाता है। कोई आतंकवादी बुजुर्गों को तीर्थयात्रा करवाता है। कोई आतंकवादी शहीद सैनिकों को एक एक करोड़ रुपये देता है।

अरविंद केजरीवाल ने हनुमान गढ़ी मंदिर में लगाई हाजरी, देश के कल्याण की कामना की

आप नेता ने कहा “ पीएम मोदी ने मेरे घर और दफ्तर पर सीबीआई की रेड डलवाई, मेरे घर और दफ्तर पर इनकम टैक्स की रेड कराई। ईडी, रॉ और दिल्ली पुलिस की रेड करा ली। सारी रेड करा ली और कुछ नहीं मिला।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

सपा-बसपा के 200 नेताओं ने भाजपा में शामिल

Next Post

कुछ इस तरह उड़ाई जा रहीं आदर्श आचार संहिता की धज्जियां

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Next Post
code of conduct

कुछ इस तरह उड़ाई जा रहीं आदर्श आचार संहिता की धज्जियां

यह भी पढ़ें

Israel-Gaza war

Israel-Palestine Conflict: हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,100 हुई

12/10/2023
UPPSC

UPSC 2023 का रिजल्ट जारी, इस वेबसाइट पर चेक करें स्कोरबोर्ड

16/04/2024
New rules from November 1

महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version