• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन जिलों में कोल्ड डे-घने कोहरे का अलर्ट, इन शहरों में बादल बारिश के आसार

Writer D by Writer D
06/01/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Cold Day

Cold Day

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। इस बीच हाड़ कंपाती गलन भरी पछुआ और कोहरे की चादर इस ठंड को और मारक बना रही है। रविवार को कोहरे की मोटी चादर की वजह से प्रयागराज, आगरा, गोरखपुर जैसे शहरों में दृश्यता शून्य तक सिमट गई, वहीं बरेली, कुशीनगर और वाराणसी में दृश्यता 50 मी. तक सिमट गई। घने कोहरे की चादर की वजह से सुबह के वक्त वाहनों की आवाजाही में परेशानी हुई।

सोमवार के लिए मौसम विभाग की ओर से 30 जिलों में ठंड के बढ़ने और शीत दिवस (Cold Day) का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के 35 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी है।

इन जिलों में कोहरा-कोल्ड डे (Cold Day) का अलर्ट

वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी , हरदोई, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं , सीतापुर और बस्ती जिले में शीत दिवस (Cold Day)।

अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर और जौनपुर में घना कोहरा छाने की संभावना है। साथ ही गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, बिजनौर और गोंडा में घना कोहरा का अलर्ट ।

इन जिलों में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी

अरब सागर से आ रही नमी की वजह से राजधानी समेत यूपी के कई जिलों में बादलों की आवाजाही रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और अरब सागर से आ रही नमी की वजह से प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव आने वाला है। पश्चिमी यूपी में सोमवार को बूंदाबांदी के संकेत हैं।

वहीं प्रदेश के तराई और दक्षिणी इलाके समेत बुंदेलखंड में घना कोहरा छाने की संभावना है। 7 दिसंबर से फिर से ठंड और कोहरे में बढ़ोतरी के संकेत हैं। रविवार को 5.5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ इटावा सबसे ठंडा रहा। वहीं चुर्क में सर्वाधिक 21 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

ये 5 सूप सर्दियों में शरीर को रखेगें गर्म, आज ही करें डाइट में शामिल

नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, अलीगढ़, संभल, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर में कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 19°C और न्यूनतम तापमान 9°C तक रह सकता है। 11 जनवरी को एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है, जिसके चलते पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश होगी जबकि पूर्वी यूपी में मौसम के शुष्क रहने का ही अनुमान हैं। अगले दो दिनों बाद न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आ सकती है।

Tags: Cold Day AlertWeather ReportWeather Update
Previous Post

शहीद पिता के पुत्र और शहीद पुत्रों के पिता हैं गुरु गोबिंद सिंह महाराजः सीएम योगी

Next Post

शहीद का बलिदान कौम की जिंदगी होती हैः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ओबीसी बेटियों की शादी का सहारा बनी याेगी सरकार, वित्तीय वर्ष में अब तक 30 हजार से अधिक को मिला अनुदान

20/08/2026
ODOP
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

20/08/2026
Yogi government intensifies relief and rescue operations in flood-affected districts.
Main Slider

योगी सरकार ने तेज किया बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत-बचाव कार्य, एनडीआरएफ की टीमों को किया पूर्ण सक्रिय

20/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की उत्कृष्ट कार्यशैली का असर, संस्थागत प्रसव बढ़ने से मातृ मृत्युदर में आई बड़ी गिरावट

20/08/2026
Sai River
उत्तर प्रदेश

लखनऊ के सरोजनी नगर व मोहनलालगंज से गुजरने वाली सई नदी को सीवेज प्रदूषण से मुक्त करने की कवायद तेज

20/08/2026
Next Post
CM Yogi participated in Shaurya Samman Program-2025

शहीद का बलिदान कौम की जिंदगी होती हैः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

shot

दबंगों ने बाप-बेटे और पोते को घर में घुसकर मारी गोली, एक की मौत

13/01/2025
अटल का वादा

हिन्दी के साथ न्याय होने तक, पूरा नहीं होता अटल का वादा

25/12/2020
working women hostel

श्रमजीवी महिला छात्रावासों के निर्माण कार्य में तेजी

14/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version