• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्षय रोग के उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत : योगी

Writer D by Writer D
25/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, सीतापुर
0
yogi

yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि क्षय रोग के उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास किये जाने की जरूरत है।

श्री योगी आज यहां “विश्व क्षय रोग दिवस” के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में सम्मिलित प्रयास से ही प्रदेश को कोरोना प्रबन्धन में सफलता प्राप्त हुई। सामूहिक प्रयास तथा अन्तर्विभागीय समन्वय के माध्यम से पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित राज्य के जेई/एईएस से प्रभावित 38 जिलो में इस बीमारी पर नियंत्रण में सफलता मिली। सामूहिकता का परिचय देने से पोलियो उन्मूलन अभियान सफल हुआ। कार्याें के सफलतापूर्वक सम्पादन में सामूहिकता की ताकत की महत्वपूर्ण भूमिका है। सामूहिक रूप से अभियान चलाकर प्रयास करने से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में गोरखपुर एवं मेरठ जिले में एलपीए लैब, गोरखपुर में नव स्थापित आर0टी0पी0एम0यू0 का डिजिटल शुभारम्भ किया। उन्होंने विभिन्न जनपदों में स्थापित 451 ट्रू-नेट मशीनों तथा 25 डिजिटल एक्स-रे मशीनों का डिजिटल लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री द्वारा 21 जिलो में औषधियों के भण्डारण एवं रख-रखाव के लिए ड्रग वेयर हाउस का शिलान्यास किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 05 जिलो रामपुर, सोनभद्र, महाराजगंज, चन्दौली एवं उन्नाव को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये।

UPSSSC: ग्राम पंचायत अधिकारी व समाज कल्याण पर्यवेक्षक की भर्ती परीक्षा रद

उन्होंने कहा कि विश्व क्षय रोग दिवस पूरी दुनिया में क्षय रोग से ग्रसित व्यक्तियों को इससे मुक्त करने के अभियान को एक नई गति देने का दिवस है। वर्ष 1882 में पहली बार टी बी के जीवाणु की पहचान हुई, लेकिन इतने वर्षों के बाद भी अब तक दुनिया को इस रोग से मुक्त नहीं किया जा सका है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया के सामने वर्ष 2030 तक दुनिया को क्षय रोग (टीबी ) से मुक्त किये जाने का लक्ष्य रखा है। सार्थक प्रयासों से हमने पोलियो जैसी कई बीमारियों से निजात पायी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को वर्ष 2025 तक क्षय रोग से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस दृष्टि से एक अभियान प्रारम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 की तुलना में वर्ष, 2021 में राज्य में टीबी के मरीजों की संख्या में कमी हुई है।

Tags: up newsworld tb dayYOGI
Previous Post

होली पर ठंडाई पीने के होते है गजब के फायदे, रहेंगे हेल्दी

Next Post

होली में चढ़ गया भांग का नशा, तो घरेलू उपायों से उतारे हैंगओवर

Writer D

Writer D

Related Posts

marriage
फैशन/शैली

अपने आउटडेटेड लंहगे को इस तरह से करें कैरी

07/06/2026
ginger
Main Slider

अदरक को ऐसे करें स्टोर, लंबे समय तक रहेगी फ्रेश

07/06/2026
Amla Murabba
खाना-खजाना

इस तरह से बनाएं मुरब्बा, मिलेगा मां के हाथों वाला स्वाद

07/06/2026
Strawberry Kulfi
Main Slider

तपती गर्मियों में ले इस आइसक्रीम का मजा, एक बार चखने के बाद हमेशा करेंगे इसकी फरमाइश

07/06/2026
Mrityu Panchak
Main Slider

मृत्यु पंचक शुरू: 5 दिनों तक भूलकर भी न करें ये काम

07/06/2026
Next Post
bhang ka hangover

होली में चढ़ गया भांग का नशा, तो घरेलू उपायों से उतारे हैंगओवर

यह भी पढ़ें

Stamp and Registration Department

सीएम योगी के निर्देश पर अब जल्द ही स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग को मिलेगा नया हेडक्वार्टर

12/04/2025
shamshera

शमशेरा के पहले गाने ने मचाया गदर, रणबीर के डांस स्टेप्स उड़ाए फैंस के होश

29/06/2022
Odisha Train Accident

Odisha Train Accident: इनकी गलती से हुई ट्रेनों की टक्कर, CBI ने जताई आशंका

13/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version