• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आइये जानें पूरी रामायण पाठ का लाभ, सिर्फ इस एक मंत्र के जाप करने मिल जाता है सुख

Desk by Desk
07/08/2020
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
रामायण पाठ

रामायण पाठ

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। 5 अगस्त 2020 को देश-दुनिया की निगाहें भगवान श्री राम के जन्म स्थान अयोध्या पर टिकी रहेंगी। बुधवार, 5 अगस्त को राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे। भूमि पूजन में मंदिर के नींव की पहली ईंट पीएम मोदी रखेंगे। राम भक्तों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। रामायण महाकाव्य में भगवान राम के जीवन चरित्र का विस्तार से वर्णन किया गया है। हिंदू धर्म में रामायण पाठ को बहुत ही शुभ माना गया है। रामायण के पाठ को करने से जीवन में सुख, शांति और पुण्य लाभ की प्राप्ति होती है। रामायण का पाठ रोजाना करना बहुत ही मुश्किल है क्योंकि रामायण बहुत बड़ी है। ऐसे में कई लोग रामायण का पाठ प्रत्येक दिन थोड़ा- थोड़ा किया करते हैं।

भगवान राम की आराधना करने के लिए रामायण में एक मंत्र बहुत ही खास है। इस एक मंत्र में पूरी रामायण का सार छिपा हुआ है। शास्त्रों में कहा गया है कि जो राम भक्त इस एक मंत्र का रोज पाठ करते हैं उन्हें पूरी रामायण पाठ करने के बराबर का पुण्य लाभ प्राप्त हो जाता है। इस मंत्र को श्लोकी रामायण कहते हैं। मान्यता है कि इस रामायण मंत्र के जाप से पापों से मुक्ति और परेशानियां खत्म हो जाती है। साथ ही प्रभु श्रीराम की कृपा प्राप्त होती है। इस मंत्र का जाप सुबह स्नान करने के बाद भगवान राम की प्रतिमा के सामने आसन पर बैठकर किया जाना चाहिए।

मंत्र आदि राम तपोवनादि गमनं, हत्वा मृगं कांचनम्। वैदीहीहरणं जटायुमरणं, सुग्रीवसंभाषणम्।।

बालीनिर्दलनं समुद्रतरणं, लंकापुरीदाहनम्। पश्चाद् रावण कुम्भकर्ण हननम्, एतद्धि रामायणम्।।

अर्थात

इस मंत्र का अर्थ यह कि भगवान राम वनवास गए। सोने के हिरन का वध किया। माता सीता जिन्हें वैदेही भी कहा जाता है उन्हें रावण ने हरण किया। सीता को हरण कर लंका ले जाते समय रावण के हाथों से जटायु ने प्राण गंवाएं। भगवान राम और सुग्रीव में मित्रता हुई। बालि का वध कर समुद्र पार किया। लंका का दहन हुआ। बाद में रावण और कुंभकर्ण का राम के हाथो से वध हुआ। यही रामायण की संक्षिप्त कथा है।

मंत्र जाप के फायदे

राम का जाप करने से बड़ी-बड़ी परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है और शांति मिलती है। मन में बुरे और नकारात्मक विचार नहीं आते। पूजा करते समय इस मंत्र का जाप करते समय भगवान राम की कृपा मिलती है।

श्लोकी मंत्र जाप का तारीका

इस मंत्र का जाप का तारीका बहुत ही आसान है। मंत्र का जाप रोज सुबह घर के मंदिर या आस पास के मंदिर में स्नान के बाद करना चाहिए। मंत्र जाप कम से कम 11, 21 या 108 बार कर सकते हैं।

Tags: abhijeet shubh muhuratabhijeet shubh muhurat timeayodhyabhumi pujan ayodhyabhumi pujan muhuratpm modi ayodhyaram janam bhumi pujanram mandirराम मंदिर निर्माणराम मंदिर भूमि पूजनराम मंदिर भूमि पूजन 2020राम मंदिर भूमि पूजन मुहूर्त
Previous Post

विवाद के बाद AIMPLB  ने डिलीट किया ट्वीट, जफरयाब जिलानी ने दी ये सफाई

Next Post

न्यायालय का निर्णय जो भी होगा, उससे सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि…

Desk

Desk

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
P Chidambaram-Raghav Chaddha
पंजाब

राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चिदंबरम का तंज, बोले- ‘वे अकेले नहीं हैं’

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
IndiGo aircraft collides with a pole in Srinagar.
जम्मू कश्मीर

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

04/09/2026
Next Post
प्रमोद जैन भाया

न्यायालय का निर्णय जो भी होगा, उससे सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि...

यह भी पढ़ें

Chaitra Navratri

चैत्र नवरात्रि पर बन रहे हैं कई दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के ताले!

23/03/2025
सीबीएसई छात्र

सीबीएसई ने 9वीं से 12वीं तक स्किल विषय पढ़ने की दी सुविधा

28/07/2020
Indigo

उड़ान भरते ही Indigo के इंजन में आई खराबी, हवा में अटकी 181 यात्रियों की सांसे

04/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version