• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक बार फिर विवादों से घिरे कॉमेडियन कुणाल कामरा, इस ट्वीट पर मचा बवाल

Desk by Desk
20/11/2020
in Main Slider, मनोरंजन, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रीय डेस्क.   कॉमेडियन कुणाल कामरा और विवादों का पुराना नाता है. एक बार फिर से कुणाल अपनी एक और ट्वीट की वजह से विवादों से घिर गये हैं और उनपर केस करने की बात चल रही हैं. हाल ही में कुणाल कामरा ने एक ट्वीट किया था जिसमे उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के बारे में उंगली के जरिए अश्लील और अपमानजनक इशारा किया था. इस ट्वीट की वजह से एटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कुणाल पर फिर से अवमानना का केस चलाने की आज्ञा दी है.

Oxford के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था पर 2025 तक रहेगा कोरोना का बुरा असर

इससे पहले कामरा ने टीवी एंकर अर्नब गोस्वामी को जमानत मिलने के बाद जस्टिस डीवाई  चंद्रचूड़ पर अपमानजनक टिप्पणी की थी, उन्होंने आत्महत्या के एक मामले में टीवी एंकर अर्णब गोस्वामी को जमानत देने पर सुप्रीम कोर्ट पर ट्वीट कर हमला बोला था और अर्णब को जमानत देने का विरोध किया था. इसके बाद उनके खिलाफ कोर्ट की अवमानना की कार्यवाही शुरू की गई है. लॉ के दो छात्रों और दो वकीलों ने अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल को पत्र लिखकर अवमानना का केस चलाने की अनुमति मांगी थी, जिसे वेणुगोपाल ने दी दी थी.

अपने खिलाफ अवमानना का केस चलाने की इजाजत देने पर भी कामरा ने ट्वीट किया था और कहा था कि वो न तो ट्वीट हटाएंगे और न ही इसके लिए माफी मांगेंगे. पिछले शुक्रवार (13 नवंबर) को कामरा ने ट्वीट कर लिखा था, “मैं अपने ट्वीट को वापस लेने या उसके लिए माफी माँगने का इरादा नहीं रखता. मेरा मानना ​​है कि वे अपनों के लिए बोलते हैं.” उन्होंने ये भी लिखा, “कोई वकील नहीं, कोई माफी नहीं, कोई जुर्माना नहीं, समय की बर्बादी नहीं.”

कुणाल कामरा ने पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के जजों और अटॉर्नी जनरल के नाम ट्विटर पर एक खुला खत लिखकर अपने गुस्से का इजहार किया था. कामरा ने चिट्ठी में लिखा था कि अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने आठ लोगों को आपराधिक अवमानना की याचिका दायर करने की इजाजत देकर सारी हदें पार कर दी हैं.

एक वकील जिसने अटॉर्नी जनरल से कामरा के खिलाफ अवमानना की याचिका दायर करने की अनुमति मांगी थी, को जवाब लिखते हुए वेणुगोपाल ने लिखा है, “अब समय आ गया है, जब लोग अन्यायपूर्ण तरीके से सुप्रीम कोर्ट की आलोचना करने और उस पर हमला करने का न सिर्फ मतलब समझें बेल्कि जो ऐसा कर रहे हैं, वो सजा भी भुगतें.”

Tags: 24ghanteonline.comAtorny generalkk venugopalkunal kamraKunal Kamra contempt of courtKunal Kamra Supreme Courtअवमानना का मामलाएटॉर्नी जनरलकुणाल कामराकेके वेणुगोपालसुप्रीम कोर्ट
Previous Post

दाखिला रद्द कराने वाले छात्रों को पूरी फीस वापस करेगा अंबेडकर विश्वविद्यालय

Next Post

सब बोलय त बोलय चलनियो बोलय जेकरे बहत्तर छेद

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
मेवालाल चौधरी

सब बोलय त बोलय चलनियो बोलय जेकरे बहत्तर छेद

यह भी पढ़ें

Crane falls on moving train

चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, 22 यात्रियों की मौत; 30 से ज्यादा घायल

14/01/2026

चीन ने पहली बार कबूला, गलवान की खूनी झड़प में उसके पांच सैनिकों की मौत

19/02/2021

शाहरुख़ खान की फिल्म ‘जवान’टीजर रिलीज, दिखा जबरदस्त एक्शन अवतार

03/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version